Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: कोल्हान को ड्रग्स मुक्त बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है. शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत जमशेदपुर के लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें उपायुक्त, सिविल सर्जन सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं के साथ उनके अभिभावक एवं स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.  दो सत्र में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कोल्हान में बढ़ते ड्रग्स के प्रभाव को समाप्त करना था.  उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि जिस तरह से जमशेदपुर एवं आसपास के जिलों में ड्रग्स एक बीमारी…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना पुलिस ने बीते 30 मई की रात परदेसी पाड़ा बी ब्लॉक निवासी टाटा स्टील कर्मी के घर से आलमीरा में रखे 12 लाख रुपए नकदी चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए युवक का नाम प्रेम कुमार महतो बताया जा रहा है जो मूल रूप बोकारो का रहने वाला है. पुलिस ने युवक की निशानदेही पर चुराए गए 3.855 लाख रुपए नगद, दो मोबाइल, एक पलंग, एक ड्रेसिंग टेबल, एक कूलर और एक टेबल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए…

Read More

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां आदिवासी उच्च विद्यालय के कक्षा 9 वीं की छात्रा रितिका त्रिवेदी स्कूल में अचानक बेहोश हो गई आनन- फानन में स्कूल के शिक्षकों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. उधर सूचना पर पहुंची सीतारामडेरा थाने की पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि रितिका ने घर से लाया हुआ खाना खाया, उसके बाद चिप्स खाया. चिप्स खाते ही रितिका की…

Read More

NATIONAL DESK महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खोंड गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो- दो लाख और घायलों को 50- 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की है. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना को मार्मिक बताते हुए अपनी सहानुभूति जतायी है. उधर घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी मृतकों के आश्रितों को पांच- पांच लाख रुपए एवं घायलों का सरकारी खर्च पर ईलाज कराने की घोषणा की है.…

Read More

NATIONAL DESK बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है. जहां बुलढाना जिले के देउलगांव खोंड गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे  पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों को बुलढाना सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. हादसे की भयावहता इससे ही समझा जा सकता है कि बस में बैठे 33 लोगों में से 25 लोग जिंदा जल गए. सात लोग मुश्किल के बस की खिड़की…

Read More

आदित्यपुर : जेआरडीसीएल टाटा-कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत 48 घंटे के अंदर प्रारंभ करे अन्यथा आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से जोरदार जन आंदोलन शुरू करेगी. उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही है. ज्ञातव्य है कि 26 जून को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर खरकई ब्रिज से आरआईटी मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को 5 दिनों के अंदर चालू किए जाने की मांग की…

Read More

राजनगर/ Pitambar Soy प्रखंड के कुमडीह में हूल दिवस के अवसर पर आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने वीर शहीद सिदो कान्हू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर आयोजित मेले में उपस्थित भीड़ को सबोधित करते हुए मंत्री चम्पई ने 1855 में सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई को याद किया.  उन्होंने कहा कि सिदो कान्हू के नेतृत्व में जंगल, जमीन को बचाने की लड़ाई में 20 हजार से अधिक लोग शहीद हुए. आज उन्हीं के बलिदान पर झाखण्ड बना है. झारखण्ड खनिज संपदा…

Read More

सरायकेला :(Pramod singh) परंपरागत रथ यात्रा के तहत गुरुवार को बाऊड़ा घूरती रथ यात्रा करते हुए महाप्रभु श्री जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा व बड़े भाई बलभद्र के साथ दूसरे दिन श्री मंदिर पहुंचे. कालूराम चौक पर रात्रि विश्राम करने के बाद गुरुवार को मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ स्वागत महाप्रभु सिंहासन पर विराजमान हुए. इस अवसर पर भक्तों ने महाप्रभु का दर्शन कर पूजा-अर्चना की इसके बाद देर शाम महाप्रभु श्री जगन्नाथ चातुर्मास शयन के लिए चले गए. बताया गया कि देव प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी के अवसर पर चातुर्मास शयन से महाप्रभु जगेंगे और भक्तों को…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित एक्रोपोली मेटाल इंडस्ट्रीज कंपनी के यूनिट वन में काम करने के दौरान लगभग 60 फीट ऊंचाई से गिरने से ठेका मजदूर विकास मंडल (23) की दर्दनाक मौत हो गई.  घटना 26 जून, सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे की है. वह कंपनी के शेड में सीट बैठा रहा था. इस दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. कंपनी प्रबंधन द्वारा आनन- फानन में उसे टीएमएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को उसका शव सौंप दिया गया. मौत…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma, भारतीय जनता पार्टी टोकलो मंडल द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान के उपस्थिति में टोकलो बाजार एवं नलिता गांव में घर- घर जनसंपर्क अभियान कर पत्रक वितरण किया गया.  इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार को समर्थन देने के लिए आग्रह करते हुए टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया गया. जिसमें मुख्य रुप से पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़, मालती गिलुवा, ललित गिलुवा, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप महतो, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी सम्मिलित हुए.  इस मौके पर पूर्व विधायक…

Read More