Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह श्मशान घाट गोलचक्कर के समीप रविवार की देर रात एक अनियंत्रित लॉरी संख्या JH05DC- 9206 गोलचक्कर के समीप बने दुकानों में जा घुसा. जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. इसे भी पढ़े  Subscribe us on YouTube  वहीं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लॉरी में जमकर तोड़फोड़ की और चालक को धर दबोचा, जिसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली. मिली जानकारी के अनुसार घटना के करीब…

Read More

चांडिल/ Jagannath Chatterjee चांडिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पाटा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें चांडिल के समाजसेवी निखिल महतो ने मानवता का परिचय देते हुए एन एच 33 बीच सड़क पर पड़ी महिला को चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव की मदद से चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है. Subscribe us on YouTube 

Read More

आदित्यपुर: गुरुवार को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज चार और फेज छः स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी में गुरुवार को हृदय गति रुकने से मृत ठेका मजदूर स्वपन कुमार बेरा और सुरक्षा कर्मी प्रेम सागर महतो के मौत मामले को लेकर जारी गतिरोध शनिवार देर रात त्रिस्तरीय वार्ता के बाद समाप्त हो गया. वार्ता में मृतक के परिजनों को आठ- आठ लाख एकमुश्त मुआवजा के लिए प्रबंधन राजी हुआ जिसके बाद परिजनों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. उसके बाद दोनों के परिजन मृतकों के शवों को लेकर चले गए. इसे भी पढ़ें दिनभर चला वार्ता का दौर; कई बार हालात हुए…

Read More

आदित्यपुर: थाना रोड में लगनेवाले जाम के खिलाफ शुक्रवार को सरायकेला ट्रैफिक प्रभारी ने अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ आदित्यपुर के थानेदार भी मौजूद रहे. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना रोड के किनारे दुकान लगानेवालों को सख्त चेतावनी देते हुए अपने- अपने दुकानों को सड़क से हटाने का निर्देश दिया. इसे भी पढें ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज चेतावनी दी जा रही है, यदि फिर भी गंभीरता नहीं दिखाएंगे तो आगे इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इनकी वजह से थाना, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने- जाने वालों…

Read More

चांडिल/Jagannath Chatterjee सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हत्या का सिलसिला जारी है. मंगलवार की देर रात चांडिल थाना क्षेत्र के सुकसारी गांव के तिरिलडीह टोला में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पुत्र रात करीब साढ़े दस बजे मेला देखकर घर लौटा. घर के पास ही मृत अवस्था में अपने मां को देखा. मृतका की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के सुकसारी गांव के तिरीलडीह टोला के रहने वाली 65 वर्षीय लुसी मांझीयान, पति स्व. रामधन सोरेन के रूप में हुई है. चांडिल पुलिस मृतका के…

Read More

चांडिल: सरायकेला जिला के चांडिल थाना अंतर्गत टाटा- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग- 33 पर रामगढ़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. इस घटना में चालक ट्रेलर के नीचे फंस गया. जिससे एक घंटा तक एनएच 33  पर वाहनों  का परिचालन ठप हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रेलर जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही थी. इसी क्रम में रामगढ़ के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर ही  पलट गया. ट्रेलर पलटने के बाद चालक ट्रेलर के नीचे घंटो दबा रहा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला और…

Read More

आदित्यपुर: आरआईटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम राजू लोहार और सोनू लोहार है. इस सम्बंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों आदित्यपुर दिंदली बस्ती के रहनेवाले हैं. बीते 20 मई को मोटरसाइकिल संख्या- JH05CA- 3869 के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. कांड के जांच के क्रम में दोनों युवकों की संलिप्तता सामने आई. दोनों की निशानदेही पर चोरी का बाइक भी बरामद कर लिया गया है. दोनों को पूछताछ के…

Read More

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत गणेश पूजा मैदान में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फूड वैन में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे पूरे वैन को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर टाटा स्टील का एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. आधे घंटे के कड़ मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण सिलेंडर से गैस लीकेज बताया जा रहा है. …

Read More

नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत बाड़ेदा गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात लोगों ने एक महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है. रात के 11 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार मृतका बबिता रजक (28) शाम करीब 7 बजे अपनी बुजुर्ग सास समला रजक के साथ बाल्टी में पानी लेकर शौच करने के लिए घर से करीब एक किमी दूर एक खेत में गई थी. सास के अनुसार उसे एक जगह पर बैठाकर बहू थोड़ी दूर जाकर शौच करने के लिए बैठी थी.…

Read More

आदित्यपुर: बूथ मैनेजमेंट को लेकर पार्टी फंड से मिले पैसों को लेकर आरआईटी मंडल के भाजपाइयों के बीच जमकर मारपीट होने की सूचना मिली है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी नेता सतीश शर्मा और अनुराग श्रीवास्तव के बीच जमकर लात- घूंसे चले हैं. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बूथ मैनेजमेंट को लेकर मिले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच तू तू मैं मैं से शुरू हुआ विवाद लात घूसों तक पहुंच गया. मौके पर मौजूद आरआईटी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर व अन्य ने बीच बचाव कर दोनों को वहां से…

Read More