Author: Tech Ashish

Exploring world

डेस्क: आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. सीबीआइ ने मनीष सिसोदिया को मामले में किया था गिरफ्तार. जमानत देने से इनकार करने के राउज एवेन्यू कोर्ट के निर्णय को मनीष सिसोदिया ने दी थी चुनौती. कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया मनी लांड्रिंग के तहत जमानत देने की दोहरी शर्तों के साथ-साथ जमानत देने के लिए ट्रिपल टेस्ट को पूरा करने में विफल रहे हैं. अदालत ने कहा कि विजय नायर पर आरोप गंभीर है और वह सिसोदिया के करीबी…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kunar Verma बंदगांव प्रखंड में कराईकेला थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र जोमरो गांव के गुटूसाई टोला में वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी गई. घटना रविवार देर रात की है. बताया जाता है कि जोमरो गांव के गुटूसाई टोला निवासी सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी 60 वर्षीय बादगी दिग्गी रविवार रात अपने घर में सो रहे थे. अज्ञात अपराधियों ने दाउली व चाकू से वारकर दोनों की हत्या कर दी.  इधर सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के मुंडा को दी. मुंडा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटनास्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला माहंती संरक्षक मनोज चौधरी ने सदस्यों के साथ गुरु सुशांत महापात्र, गुरु नाथूराम महतो, गुरु काली प्रसन्न साड़ंगी एवं गुरु तरुण भोल का पूजन किया.  कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुशील आचार्या ने गुरु शिष्य परंपरा और गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के बारे में बताया. उन्होंने सरायकेला छऊ के पूरोधाओ का भी जिक्र किया. अध्यक्ष भोला माहंती ने गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि गुरु बिना जीवन में ऊंचाई मिलना असंभव…

Read More

जमशेदपुर/ स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अव्यवस्था एकबार फिर से सामने आया है. जहां सड़क दुर्घटना में घायलों को लेकर पहुंचे लोगों को स्ट्रेचर के अभाव में अस्पताल की कुर्सियों से स्ट्रेचर का काम लिया गया. हालांकि तीन घायलों में से एक की मौत हो गई है. दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सोमवार को जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक की ईलाज…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत चौका कांड्रा मार्ग पर स्थित गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैपी लक्की होटल के पीछे खान माफियाओं ने एक अवैध क्रशर प्लांट स्थापित कर लिया है और विभागीय अधिकारियों के साथ सेटिंग गेटिंग कर प्रतिदिन लाखों की काली कमाई कर रहे हैं.  स्थानीय लोगों से लेकर मीडिया ने भी इनके कारनामे पहले भी दिखाए, मगर एक साथ इन सभी की चुप्पी ने लोगों के मन में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर खुलेआम काली कमाई का यह धंधा कैसे बेरोकटोक…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर स्थानीय रेलवे हरिजन बस्ती स्थित साईं मंदिर में साईं पूजन के साथ भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सुबह साईं पूजन के साथ कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया.  वहीं दोपहर में भोग वितरण एवं संध्या में आरती के बाद पुनः भोग वितरण कार्यक्रम रखा गया है. इसके साथ ही कल दोपहर 1 बजे साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन में जोनी मुखी, अविनाश मुखी, तापोश प्रधान, प्रमोद मुखी, विनय मुखी, हस्ती मुखी, सावन मुखी, अमर मुखी, कारण मुखी, सल्लू मुखी, अनिल मुखी, कुमारी…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma पश्चिमी सिंहभूम जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र के कोल जोमरो में पति- पत्नी के हत्या का मामला प्रकाश में आया है.  घटना बीते रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पति का नाम सकारी दिग्गी तथा पत्नी का नाम बधगी दिग्गी है. अभी तक हत्या के कारणों का पता नही चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read More

आदित्यपुर: रविवार की रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में हुए बिजली मिस्त्री मोहम्मद फिरोज हत्याकांड मामले की जांच करने सोमवार की सुबह एसपी आनंद प्रकाश आदित्यपुर थाना पहुंचे और फिरोज के परिजनों से पूछताछ की.  एसपी ने जल्द ही मामले का खुलासा किये जाने की बात कही. बताया कि फिरोज की मां के लगाए आरोप के आधार पर खुर्शीद नामक युवक को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ चल रही है. एसपी ने थाना प्रभारी को सारे साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की बात कही. उन्होंने भी ब्राउन शुगर के कारोबार में…

Read More

आदित्यपुर: थाना अंतर्गत गम्हरिया शांतिनगर मोड़ के पास किसी बात को लेकर झामुमो नेता बाबू दास पर वहीं के देवाशीष दास और अज्जू थापा ने हमला कर घायल कर दिया. घटना रविवार रात करीब दस बजे के आसपास की बतायी जा रही है.  घायल बाबू दास ने आदित्यपुर थानेदार को इसकी सूचना दी. सूचना पर फौरन पंहुचे थानेदार राजन कुमार ने दोनों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी. थानेदार राजन कुमार ने बताया कि तीनों शराब के नशे में थे. इस दौरान किसी बात को लेकर हुई बकझक में बाबू दास की पिटाई कर दी गई. वहीं…

Read More

आदित्यपुर: रविवार की रात थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में हुए 27 वर्षीय युवक फिरोज हत्याकांड मामले में मृतक की मां ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. टीएमच में बेटे के शव को देख रोती- बिलखती फिरोज की मां ने बताया कि उसके बेटे को पांच दिन पूर्व ही हत्या किए जाने का शक हो गया था. इस वजह से वह काफी गुमसुम गुमसुम रहता था. मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे ने खुर्शीद नामक युवक से खुद को खतरा होने की बात कही थी. खुर्शीद कौन है इस संबंध में पूछे जाने पर उसकी मां ने अनभिज्ञता…

Read More