Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ/ Jayant Pramanik सोनुआ थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपोस गांव में छऊ नृत्य सह मेला देखने आये युवक ने रविवार देर रात फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर रामचन्द्रपोस गांव पहुंची सोनुआ पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  मिली जानकारी के मुताबिक हाट गम्हरीया थाना क्षेत्र के कुईड़ा गांव के 20 वर्षीय युवक राऊतु पुर्ति अपने पत्नी के साथ झींगामारचा गांव में हूल दिवस पर आयोजित मेला सह छौ नृत्य देखने रामचन्द्रपोस गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर आया…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar verma पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सोमवार को मंझारी, सोनुआ, नोआमुंडी सहित अन्य प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.  इस दौरान चिकित्सा दल द्वारा विद्यालय परिसर में आवासित छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य जांच यथा सर्दी, खांसी तथा अन्य मौसमी बीमारियों का पर्यवेक्षण कर आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श से छात्राओं सहित विद्यालय के वार्डन को अवगत करवाया गया. विदित हो कि जिला उपायुक्त के द्वारा जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं झारखंड बालिका विद्यालय सहित आवासीय विद्यालय में छात्राओं का स्वास्थ्य जांच कराने हेतु निर्दिष्ट…

Read More

रांची: रांची में जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने ईडी से जवाब मांगा है. मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी. ईडी ने इस मामले में उन्हें 5 मई को गिरफ्तार किया था तब से वे जेल में है.    कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. उनके मामले में भी अदालत ने ईडी से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई सात जुलाई को निर्धारित की है. ईडी ने रांची में सेना के कब्जे…

Read More

डेस्क: आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. सीबीआइ ने मनीष सिसोदिया को मामले में किया था गिरफ्तार. जमानत देने से इनकार करने के राउज एवेन्यू कोर्ट के निर्णय को मनीष सिसोदिया ने दी थी चुनौती. कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया मनी लांड्रिंग के तहत जमानत देने की दोहरी शर्तों के साथ-साथ जमानत देने के लिए ट्रिपल टेस्ट को पूरा करने में विफल रहे हैं. अदालत ने कहा कि विजय नायर पर आरोप गंभीर है और वह सिसोदिया के करीबी…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kunar Verma बंदगांव प्रखंड में कराईकेला थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र जोमरो गांव के गुटूसाई टोला में वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी गई. घटना रविवार देर रात की है. बताया जाता है कि जोमरो गांव के गुटूसाई टोला निवासी सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी 60 वर्षीय बादगी दिग्गी रविवार रात अपने घर में सो रहे थे. अज्ञात अपराधियों ने दाउली व चाकू से वारकर दोनों की हत्या कर दी.  इधर सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के मुंडा को दी. मुंडा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटनास्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला माहंती संरक्षक मनोज चौधरी ने सदस्यों के साथ गुरु सुशांत महापात्र, गुरु नाथूराम महतो, गुरु काली प्रसन्न साड़ंगी एवं गुरु तरुण भोल का पूजन किया.  कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुशील आचार्या ने गुरु शिष्य परंपरा और गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के बारे में बताया. उन्होंने सरायकेला छऊ के पूरोधाओ का भी जिक्र किया. अध्यक्ष भोला माहंती ने गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि गुरु बिना जीवन में ऊंचाई मिलना असंभव…

Read More

जमशेदपुर/ स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अव्यवस्था एकबार फिर से सामने आया है. जहां सड़क दुर्घटना में घायलों को लेकर पहुंचे लोगों को स्ट्रेचर के अभाव में अस्पताल की कुर्सियों से स्ट्रेचर का काम लिया गया. हालांकि तीन घायलों में से एक की मौत हो गई है. दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सोमवार को जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक की ईलाज…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत चौका कांड्रा मार्ग पर स्थित गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैपी लक्की होटल के पीछे खान माफियाओं ने एक अवैध क्रशर प्लांट स्थापित कर लिया है और विभागीय अधिकारियों के साथ सेटिंग गेटिंग कर प्रतिदिन लाखों की काली कमाई कर रहे हैं.  स्थानीय लोगों से लेकर मीडिया ने भी इनके कारनामे पहले भी दिखाए, मगर एक साथ इन सभी की चुप्पी ने लोगों के मन में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर खुलेआम काली कमाई का यह धंधा कैसे बेरोकटोक…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर स्थानीय रेलवे हरिजन बस्ती स्थित साईं मंदिर में साईं पूजन के साथ भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सुबह साईं पूजन के साथ कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया.  वहीं दोपहर में भोग वितरण एवं संध्या में आरती के बाद पुनः भोग वितरण कार्यक्रम रखा गया है. इसके साथ ही कल दोपहर 1 बजे साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन में जोनी मुखी, अविनाश मुखी, तापोश प्रधान, प्रमोद मुखी, विनय मुखी, हस्ती मुखी, सावन मुखी, अमर मुखी, कारण मुखी, सल्लू मुखी, अनिल मुखी, कुमारी…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma पश्चिमी सिंहभूम जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र के कोल जोमरो में पति- पत्नी के हत्या का मामला प्रकाश में आया है.  घटना बीते रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पति का नाम सकारी दिग्गी तथा पत्नी का नाम बधगी दिग्गी है. अभी तक हत्या के कारणों का पता नही चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read More