- Saraikela Jagannath Rath Yatra सरायकेला: ऐतिहासिक रथ मेला-2026 की सफलता पर भावुक हुए समिति अध्यक्ष मनोज चौधरी. बोले- प्रभु, अगले बरस जल्दी आइए. आपके बिना सूना लगता है सरायकेला का आंगन.
- KandraTree Plantation कांड्रा: मंदिर कमिटियों की पहल पर 100 पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
- Palamu Crime पलामू: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Simdega Murder सिमडेगा: जमीन विवाद में छोटे भाई की तलवार-चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
- Simdega Rain Crisis: उफनते झरिया को पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, पुलिया की मांग फिर तेज
- Bokaro Politics बोकारो: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, बोली- छात्रों के संघर्ष की हुई जीत
- Ranchi Railway Fraud रांची: टीटीई बन यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
- Ramgarh Firing रामगढ़: गिद्दी क्रेशर में राहुल दुबे गैंग की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी दो गोलियां
Author: Tech Ashish
पिछले दो दिनों से रुक रुककर हो रहे बारिश के कारण सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय के बाहर जलजमाव के कारण भवन अंदर प्रवेश करना दूभर हो गया है. इतना ही नहीं कार्यालय के भीतर प्रेवश करते ही लोगों को भवन परिसर में बारिश के पानी के रिसाव का सामना पड़ता है. जलजमाव के कारण एसपी कार्यालय टापू में तब्दील हो जाता है. जहां कर्मियों एवं आम लोगों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचने का भी रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है. वैसे हर साल बरसात के…
2 साल बाद एक बार फिर से सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में नक्सलियों ने दस्तक दे दी है. आपको याद दिला दें कि 14 जून 2019 को नक्सलियों ने तिरुलडीह थाना अंतर्गत कुकड़ू हाट में खूनी तांडव करते हुए एक एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर सनसनी फैला दी थी. हालांकि उसके बाद से नक्सली गतिविधियों में कमी देखी जा रही थी, लेकिन 2 साल बाद एक बार फिर से इलाके में नक्सलियों द्वारा पोस्टर बाजी कर दहशत फैलाया जा रहा है. बताया जा रहा है, कि सोनाहातू और इचागढ़ इलाके में बीते 4 दिनों…
बिहार के भागलपुर के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना प्रभारी राज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में गांजा तस्करों का हब माने जाने वाले फतेहपुर में छापेमारी कर लाखों रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान गांजा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया और कोई भी तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा. थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि फतेहपुर निवासी मोहम्मद ओवैस द्वारा घर से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद उनके नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. अंधेरा होने के कारण मोहम्मद ओवैस और उसके…
सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने गुरुवार को सरायकेला थाने का निरीक्षण किया. करीब ढाई घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान एसपी ने केसों की स्थिति, अपराध की स्थिति, अनुसंधान आदि कई बिंदुओं की समीक्षा की. समीक्षा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में एसपी आनंद प्रकाश ने सरायकेला थाना द्वारा अपराध नियंत्रण तथा केसों के अनुसंधान की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार के व्यवहार कुशलता की तारीफ करते हुए कहा, कि थाना प्रभारी का जनता के बीच संवाद काफी बेहतर है. साथ ही थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति नियंत्रित है. वहीं एसपी ने थाना…
उद्यमी संगठन एसिया चुनाव के लिए संतोष खेतान ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि विश्वनाथ हाजरा एवं आशीष अग्रवाल ने एक्जीक्यूटिव कमेटी मेम्बर के लिए और ट्रस्टी के लिए एसएन ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया. इसकी जानकारी चुनाव पर्यवेक्षक मुरलीधर केडिया और एसएन खंडेलवाल ने दी. एसिया चुनाव 7 अगस्त को होना है. वहीं मंगलवार से ही नामांकन की प्रक्रिया जारी है. गौरतलब है कि उद्यमी संगठन एसिया का चुनाव 7 अगस्त को होना है. इसकी घोषणा सोमवार को हुई है. चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 27 से 31 जुलाई को शाम 4 बजे तक नामांकन…
जमशेदपुर के उलीडीह थाने में फरियाद लेकर जाना एक महिला को महंगा पड़ गया. संकोसाई निवासी प्रेमा झा नामक महिला गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची. जहां महिला ने उलीडीह थाना पुलिस पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने और भद्दी- भद्दी गाली गलौच करने की शिकायत कर इंसाफ दिलाने एवं दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की गुहार लगाई है. महिला द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत में बताया गया है कि उनके बेटे रवि कुमार झा और उसके दोस्त लक्ष्मण उर्फ विक्की के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी. नौबत थाना- पुलिस की आ गई. इसको…
सरायकेला जिले के आदित्यपुर-2 निवासी श्रीमति चाईना मंडल जो पिछले 4 महीने से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित है. बीमारी का उपचार शुरू होते ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से श्रीमति चाईना मंडल के पति धीरज मंडल की मृत्यु मई महीने में कोरोना से हो गई. वे एक छोटे से प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे. उक्त कंपनी द्वारा भी मृत्यु के एवज में कोई सहायता नही दिया गया. परिवार में एक मात्र 18 साल का लड़का जिनका नाम साहेब मंडल है जो अभी पढ़ाई कर रहा है. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने की वजह से वे अपना इलाज कराने…
जमशेदपुर में भाजपा नेताओं का आतंक अभी भी जारी है. गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला की महिला बिंदु श्रीवास्तव ने अपना और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से लगाते हुए भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता को अविलंब न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग की है. जानकारी देते हुए बिंदु श्रीवास्तव ने बताया, कि भाजपा नेता द्वारा बात- बात पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. पिछले दिनों उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट की घटना हुई थी. जिसकी लिखित शिकायत परसुडीह थाना में की…
जमशेदपुर की सामाजिक संस्था साझा नागरिक मंच ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत कर दी है. गुरुवार को इनके द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. जानकारी देते हुए साझा नागरिक मंच के सिया शरण दास ने बताया, कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है और पिछले 10 महीनों में 44 बार पेट्रोल- डीजल सहित अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. उन्होंने बताया, कि एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, दूसरी तरफ भाजपा नीत मोदी सरकार…
सरायकेला जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2021 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. अब तक कुल 28 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए लिया है, जिसमें से 15 अधिवक्ताओं ने अब तक अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है. अध्यक्ष पद के लिए 4 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र लिया है, लेकिन अब तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है. वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं. जिनमें सुनील कुमार सिंहदेव, केदारनाथ अग्रवाल और ओम प्रकाश शामिल हैं. महासचिव पद के लिए दो अधिवक्ताओं अरुण कुमार सिंह और देवाशीष ज्योतिषी…