- Palamu Crime पलामू: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Simdega Murder सिमडेगा: जमीन विवाद में छोटे भाई की तलवार-चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
- Simdega Rain Crisis: उफनते झरिया को पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, पुलिया की मांग फिर तेज
- Bokaro Politics बोकारो: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, बोली- छात्रों के संघर्ष की हुई जीत
- Ranchi Railway Fraud रांची: टीटीई बन यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
- Ramgarh Firing रामगढ़: गिद्दी क्रेशर में राहुल दुबे गैंग की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी दो गोलियां
- Kharsawan Bahuda Rath Yatra खरसावां: बाहुड़ा रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, भगवान जगन्नाथ से की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना
- Dharmendra Pradhan Ressignation Accepted नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, राष्ट्रपति ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का सौंपा अतिरिक्त प्रभार
Author: Tech Ashish
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा में बने सरकारी दुकान आवंटन को लेकर जिला प्रशासन और आबंटी दुकानदार आमने-सामने हैं. वैसे इसके पीछे राजनीतिक उठापटक भी जारी है. आपको बता दें कि पिछली रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में यहां बसे फुटपाथी दुकानदारों को यह कहकर उजड़ा गया था, कि उन्हें सरकारी दुकान बनाकर आवंटित किया जाएगा. इसके तहत अक्षेस प्रशासन द्वारा 53 दुकान बनाए गए. जिसमें 50 दुकानदारों को आवंटन भी प्राप्त हो गया, लेकिन जैसे ही रघुवर दास की सरकार सत्ता से बेदखल हुई. अक्षेस और जिला प्रशासन ने यू-टर्न ले लिया और पुराने मंत्रियों का आबंटन रद्द…
पेमेंट करने के एक और डिजिटल तरीके ने देश में दस्तक दी है. नाम है ई-रुपी (e-RUPI). सवाल ये है कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ई-वॉलेट, UPI पहले ही मौजूद हैं तो इस e-RUPI की क्या जरूरत पड़ गई? इसे गेमचेंजर क्यों कहा जा रहा है? आइए इनके साथ-साथ e-RUPI से जुड़े दूसरे सवालों का भी जवाब जान लेते हैं. ये डिजिटल तरीके से पेमेंट करने का एक तरीका है. पहले से मौजूद डिजिटल पेमेंट के तरीकों से यह इस मायने में अलग है कि ये वाउचर की शक्ल में मिलेंगे. आसान भाषा में कहें तो ये प्रीपेड गिफ्ट कार्ड है.…
जमशेदपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी ने जिला उपाध्यक्ष सह मूलवासी मुखी समाज झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बैजु मुखी का तमुलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया. वे 62वर्ष के थे. खबर मिलते ही जमशेदपुर कांग्रेस सहित मुखी समाज में शोक की लहर दौड़ गई. स्वर्गीय बैजु मुखी अपने पीछे पत्नी दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. स्वर्गीय मुखी का पूरा जीवन मुखी समाज और कांग्रेस के लिए समर्पित रहा. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्व राजीव गांधी के नेतृत्व मे जमशेदपुर यूथ कांग्रेस का बागडोर संभालने का…
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में डीएवी एनआईटी के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है. स्कूल से 263 विद्यार्थियों ने पास किया है. फेल कोई नहीं हुआ है. 90 फीसदी से ज्यादा 40 विद्यार्थियों को औऱ डिस्टिंक्शन मार्क्स 134 विद्यार्थियों को मिला है. स्कूल की टॉपर छात्रा साजिया सुल्तान बनी हैं जिन्हें 99.2 फीसदी अंक मिले हैं. जबकि रुपाली 99 फीसदी अंक के साथ दूसरे और 98.6 अंक के साथ स्कूल के दो विद्यार्थी तमन्ना महापात्रा और अदिति मिश्रा संयुक्त रूप से तीसरी टॉपर रही हैं. जानकारी देते हुए प्राचार्य ओपी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट पर संतोष जाहिर…
लघु उद्यमी संगठन एसिया का चुनाव दिलचस्प दौर में पहुंच गया है. अध्यक्ष पद के 1 सीट के लिए 2 दावेदार मैदान में डटे हैं. मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था. जिसमें केवल कार्यकारिणी के 3 दावेदारों सुबोध कुमार सिंह, दीपक डोकानिया और पिंकेश माहेश्वरी ने नाम वापस लेकर कार्यकारिणी के बाकी 16 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करा दिया है, लेकिन अध्यक्ष के एक पद के लिए संतोष खेतान और राजीव रंजन मुन्ना डटे हैं. लिहाजा चुनाव होना तय माना जा रहा है. इसकी जानकारी रिटर्निंग अधिकारी मुरलीधर केडिया ने दिया. ये चुने गए निर्विरोध चार उपाध्यक्ष…
सरायकेला: केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और आवश्यक वस्तु एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला सरायकेला- खरसावां राजद इकाई ने समाहरणालय परिसर में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया. धरना प्रदर्शन के बाद पार्टी द्वारा राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. धरना में मुख्य रुप से पार्टी के प्रदेश महासचिव दीनानाथ सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि मोदी सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, और आवश्यक वस्तुएं एवं पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में प्रति दिन वृद्धि हो रही…
सरायकेला: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक भागीदारी में किफायती आवास योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के नोरोडीह में बन रहे आवास के आवंटन में हुए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को लेकर जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने जांच का निर्देश दे दिया है. उपायुक्त ने पूरे मामले में सरायकेला एसडीओ रामकृष्ण कुमार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जांच टीम में सरायकेला सीओ को सदस्य बनाया गया है. इधर उपायुक्त द्वारा जांच का आदेश दिए जाने के बाद एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी…
सरायकेला: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार और मंगलवार को हुए स्क्रूटनी में सभी प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए हैं. अब बुधवार को नाम वापसी की तिथि है. उसके बाद ही बार चुनाव के मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी. 10 अगस्त को होने जा रहे इस चुनाव में कुल 31 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपनीदावेदारी की है. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार शामिल हैं. संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए निर्मल कुमार आचार्या का पर्चा सही पाए जाने के बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन अब तय हो गया है. नाम वापसी के पहले वर्तमान…
जमशेदपुर के महिला थाने में पिछले 24 घंटे से चले आ रहे प्रेमी युगलों के हाई वोल्टेज ड्रामे का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया. जहां प्रेमी युगल के परिवार वालों और महिला थाना के सहयोग से दोनों की शादी साकची स्थित शीतला मंदिर में करा दी गई. बता दे, कि मानगो के युवक पिंटू कुमार को ननिहाल में रह रही निशा कुमारी के साथ प्यार हो गया था. दोनों पिछले तीन वर्षों से एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा रहे थे, दोनों ने शादी करने की ठानी लेकिन कल यानी सोमवार को युवक के परिवारवाले अड़ गए…
जमशेदपुर: बागबेड़ा के रहने वाले खड़गपुर में तैनात लोको पायलट मधुर रंजन की ड्यूटी से लौटने के दौरान सोमवार को मौत की खबर मिलते ही रनिंग कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है. रनिंग कर्मियों ने उनकी आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़गपुर में पोस्टेड लोको पायलट मधुर रंजन खड़गपुर से माल गाड़ी लेकर टाटानगर आए थे. उसके बाद यहां से फिर खड़कपुर लौट रहे थे. वे मुंबई हावड़ा मेल में सवार हुए थे. बताया जाता है कि इस दौरान वे गेट के पास डिब्बे में खड़े थे अचानक हवा से या…