- KandraTree Plantation कांड्रा: मंदिर कमिटियों की पहल पर 100 पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
- Palamu Crime पलामू: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Simdega Murder सिमडेगा: जमीन विवाद में छोटे भाई की तलवार-चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
- Simdega Rain Crisis: उफनते झरिया को पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, पुलिया की मांग फिर तेज
- Bokaro Politics बोकारो: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, बोली- छात्रों के संघर्ष की हुई जीत
- Ranchi Railway Fraud रांची: टीटीई बन यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
- Ramgarh Firing रामगढ़: गिद्दी क्रेशर में राहुल दुबे गैंग की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी दो गोलियां
- Kharsawan Bahuda Rath Yatra खरसावां: बाहुड़ा रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, भगवान जगन्नाथ से की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना
Author: Tech Ashish
स्कूली बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर वन विभाग द्वारा स्कूल नर्सरी योजना लाया गया है. इसके तहत वन विभाग स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर स्कूली बच्चों को पर्यावरण को संरक्षित रखने की शिक्षा देने में सहयोग करेगी. इस योजना के तहत बच्चों के माध्यम से स्कूल में एक नर्सरी डेवलप किया जाएगा. जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने की जानकारी दी जाएगी. जमशेदपुर के साकची स्थित केरला पब्लिक स्कूल के लगभग 3 एकड़ भूभाग में फैले स्कूल केंपस में मंगलवार को वन विभाग और स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर 72 वा वन महोत्सव मनाया…
कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के नए अधीक्षक के रूप में डॉ अरुण कुमार ने प्रभार ग्रहण कर लिया है. प्रभार ग्रहण करते ही अधीक्षक ने सबको साथ लेकर अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही है. इधर मंगलवार को अस्पताल के चिकित्सकों ने अधीक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. अधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया, कि उनका प्रयास रहेगा, कि अस्पताल परिसर में नया वर्क कल्चर डेवलप किया जाए, ताकि यहां डॉक्टरों कर्मचारियों एवं मरीजों के बीच एक बेहतर तालमेल कायम हो सके और मरीज को यहां से स्वास्थ्य लाभ मिल सके. हालांकि एमजीएम अस्पताल…
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेसियों ने मानगो में विशेष कैंप का आयोजन किया. जहां कैम्प के माध्यम से जरूरतमंद लाभुकों से वृद्धा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड के लिए आवेदन लिए. जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 200 जरूरतमंदों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा. वैसे समाचार लिखे जाने तक लगभग एक सौ जरूरतमंदों ने कैंप में आवेदन जमा करा दिया था. बताया गया, कि यह शिविर आगे भी लगाया जाएगा, ताकि…
सरायकेला जिले के राजनगर के कुजू से होकर बहनेवाले खरकई नदी में बीती शाम एक ही परिवार के तीन सदस्य डूब गए थे. जिसमे मां सहित उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. जिसमें बेटे की तलाश जारी थी. जिसे शव को आज सुबह 10 बजे नदी तट से 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया. घटना सोमवार शाम 5 बजे की है. बताया जा रहा है कि मां रेणु यादव अपने दो मासूम बच्चों 12 वर्षीय शुभम और 9 वर्षीय पंखुड़ी के साथ कुजू से कुछ दूर आगे बंकासाई नदी घाट किनारे टहलने निकली थीं. वहीं बेटा…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के तुगलकी फैसले के खिलाफ राज्य भर के लगभग 35 हजार छात्र आंदोलित हैं. आपको बता दें, कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस साल जैक द्वारा औसत मार्क देकर छात्रों का परिणाम जारी किया गया है. जिसमें करीब 35 हजार छात्र फेल कर दिए गए हैं. उधर फेल छात्रों ने जैक के नियमावली का विरोध शुरू कर दिया है. बीते शनिवार से ही लगातार फेल छात्र चरणबद्ध आंदोलन चला रहे हैं. इधर मंगलवार को छात्र जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए. हालांकि जिला शिक्षा अधीक्षक ने परीक्षा के परिणाम…
झारखंड बने 21 साल बीत चुके हैं. झारखंड किसके लिए बना यह आज भी प्रासंगिक विषय बना हुआ है. निश्चित तौर पर झारखंड आदिवासियों के उत्थान के लिए बना, लेकिन 21वीं सदी के इस झारखंड में आज भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, महिला उत्पीड़न, शराब पीकर हिंसा फैलाना, महिलाओं पर अत्याचार, डायन प्रथा जैसी कई कुरीतियां आदिवासी समाज में व्याप्त है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाने पहुंचा. जहां ममता हेंब्रम नामक आदिवासी महिला ने अपने सास-ससुर पति और देवर पर जो आरोप लगाए उसने 21 वीं सदी के बदलते झारखंड की अजीबोगरीब तस्वीर समाज…
सरायकेला सिविल कोर्ट परिसर और अधिवक्ताओं के बैठने के सिरस्ता में बरसात के दिनों में होनेवाले जलजमाव की समस्या दूर करने की दिशा में मामला आगे बढ़ता दिख रहा है. अधिवक्ताओं की लंबे समय से की जा रही मांग और उपायुक्त के निर्देश के बाद भवन निर्माण विभाग की ओर से 1.59 करोड रुपए का डीपीआर प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है. इस डीपीआर के अनुसार पूरे व्यवहार न्यायलय परिसर के लेयर को डेढ़ फीट तक ऊंचा किया जाएगा, ताकि बरसात का पानी गिरते ही सीधे नाले के रास्ते निकल जाये और जलजमाव नहीं होगा. भवन निर्माण विभाग…
सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में खरकाई नदी में डूबने से एक ही परिवार के मां, बेटा और बेटी समेत तीन की मौत हो गई. घटना सोमवार देर शाम की है. घटना के बाद मां और बेटी की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है. जबकि बेटा अभी भी लापता है. अंधेरा होने के कारण बेटे का शव बरामद नहीं हो सका है. मिली जानकारी के अनुसार चालियामा स्थित रुंगटा स्टील प्लांट के कॉलोनी में रहने वाली रेणु देवी (30), बेटा शुभम (12) एवं बेटी पंखुड़ी (9) के साथ प्रतिदिन की तरह शाम को खरकई नदी किनारे घूमने…
सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत कुजू नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 2 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं शव की बरामदगी रुंगटा फैक्ट्री के निकट के घाट से हुई है राजनगर थाना प्रभारी के अनुसार खोजबीन जारी है, खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आपको बता दें पूरे क्षेत्र में बीते 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चारों तरफ बाढ़ जैसा माहौल बना हुआ था।
सावन की दूसरी सोमवारी से आदित्यपुर स्थित बाबाकुटी आश्रम में महंत जयप्रकाश नारायण तिवारी ने रामकथा का आयोजन किया है. जिसकी विधिवत शुरुआत आज श्रीराम की स्तुति श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन .. भजन से वृंदावन गोकुल से पधारे कथावाचक अनुपानंद महाराज ने की. उन्होंने रामायण और रामचरित मानस को पवित्र ग्रंथ बताया. भक्तों को पहले दिन श्रीराम जन्मोत्सव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, कि महाराजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ आरंभ करने की ठानी. महाराज के आज्ञानुसार श्यामकर्ण घोड़ा चतुरंगिनी सेना के साथ छुड़वा दिया गया. महाराज दशरथ ने समस्त मनस्वी, तपस्वी, विद्वान ऋषि-मुनियों तथा वेदविज्ञ प्रकाण्ड पण्डितों…