Author: Tech Ashish

Exploring world

झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले के लगभग सभी विभागों से भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं. पहले अंचल कार्यालयों से जमीनों की खरीद बिक्री के मामलों में भ्रष्टाचार और अब शिक्षण संस्थानों से भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं. आपको बता दें कि अभी हाल ही में जारी हुए सीबीएसई और जैक बोर्ड के परिणामों पर राज्यभर के कई छात्र आंदोलित हैं. वहीं जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबोहनी स्थित जोगबनी विद्यालय के छात्रों की कुछ इसी तरह की कहानी है. जहां छात्रों ने 10th बोर्ड के परिणाम पर स्कूल के समक्ष जोरदार विरोध शुरू कर दिया.…

Read More

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना में बीती रात तेज़ बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां मकान ढहने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दबकर मौत हो गई. उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत के वार्ड दो के धमूआ चौक के निकट शुक्रवार तड़के इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि सुरेंद्र चौधरी का पूरा परिवार घर के अंदर सोया हुआ था एवं सुरेंद्र चौधरी खुद…

Read More

कैमूर: बिहार- यूपी को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी एवं दुर्गावती नदी एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कैमुर में एक बार फिर से कर्मनाशा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी को लेकर ककरैथ से यूपी के जमनियां जाने वाली पथ पर पानी का तेज बहाव होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी लक्ष्मन सिंह एवं दुर्गावती पुलिस ने बांस- बल्लियों के सहारे सड़क को बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद करा दिया है. बताते चलें, कि कैमूर में हो रही बारिश के कारण दुर्गावती क्षेत्र में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा बना…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा रांची के ऑड्रे हाउस में श्रावण कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. बृहस्पतिवार से शुरू हुए उक्त श्रावण कला उत्सव में शुक्रवार को सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन और नेतृत्व में 15 सदस्यीय छऊ कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें गुरु तपन कुमार पटनायक द्वारा श्रावण मास को देखते हुए भक्ति भाव पूर्ण निर्देशित छऊ नृत्य शिव-पार्वती, कुमारसंभव, अर्धनारीश्वर, राधा कृष्ण एवं…

Read More

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के उत्तमडीह कालिंदीपाड़ा के जन्म से ही दिव्यांग युवक राहुल कालिंदी का दिव्यांगता पेंशन और लाल कार्ड से मिलनेवाला राशन अब बंद नहीं होगा. Indianewsviral.co.in पर खबर खबर प्रकाशित होने के बाद जिले के उपायुक्त ने तत्काल मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के पदाधिकारियों को दिव्य यांग राहुल कालिंदी  का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया जहां उपायुक्त के निर्देश के बाद शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी की पहल पर राहुल का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है…

Read More

भागलपुर (12 अगस्त 2021): बाढ़ औऱ कटाव प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं है, बाढ़ और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में न तो सरकार दिखाई देती है और न ही आपदाकाल मे मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है. सरकार औऱ नक़ली नेता सिर्फ वोट मांगने आते हैं उसके बाद पांच साल के लिए गायब हो जाते हैं. सरकारों का यही काम होता है कि लोगों की मदद करे, उनकी समस्याओं को दूर करे. परंतु नक़ली नेताओं को यह फुर्सत नहीं होती है कि जिन्होंने उनको जन प्रतिनिधि बनाया उनका क्या हाल है…

Read More

जमशेदपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर लघु पत्रकारिता के लिए आर्थिक मजबूती की मांग की है. डॉक्टर अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए लिखा है, कि कोरोनाकाल में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रकाशित स्थानीय लघु पत्र-पत्रिकाओं की प्रकाशन प्रक्रिया लगभग बाधित हो चुकी है. झारखंड से प्रकाशित पत्रिकाओं में 80 प्रतिशत प्रकाशक दूसरे प्रिंटिंग प्रेस पर निर्भर हैं. वह भी कोरोनाकाल में संपूर्ण व आंशिक लाॅकडाऊन में बंद रहे. इस परिस्थिति में झारखंड की 100 से भी ज्यादा पत्र-पत्रिका बंदी के…

Read More

लघु एवं सूक्ष्म उद्योग एमएसएमई मंत्रालय के अधीन संचालित इंडो डेनिश टूल रूम के सैकड़ों कामगार कभी भी अनिश्चितकालीन धरने पर जा सकते हैं. इसको लेकर सरायकेला के आदित्यपुर स्थित आरडीटीआर एवं बिहार के पटना ब्रांच के कर्मी गोलबंद होने लगे हैं. वैसे 4 माह पूर्व इनके द्वारा समान काम समान वेतन, पहचान पत्र और लॉकडाउन के दौरान किए गए काम के एवज में वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था. जहां सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि कांग्रेसी नेता मुन्ना शर्मा आंदोलनरत कर्मचारियों एवं आईडीटीआर के डायरेक्टर आनंद दयाल के बीच त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान कामगारों के सभी…

Read More

जमशेदपुर के भालूबासा स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर भू माफियाओं की टेढ़ी साया पड़ने लगी है. जहां गुरुवार को रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पिलर गाड़ने का काम शुरू किया गया. इसको लेकर रामलीला समिति द्वारा कड़ी आपत्ति जताते हुए जेएनएसी और जुस्को के माध्यम से काम रुकवा दिया गया. बताया जा रहा है, कि स्थानीय दुकानदारों और कुछ भू माफियाओं द्वारा साजिश के तहत रामलीला मैदान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि रामलीला का अस्तित्व हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो जाए. फिलहाल जेएनएसी और जुस्को द्वारा काम…

Read More

रांची झारखंड पुलिस के 33 अफसरों व कर्मियों को इस साल वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा. राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 अगस्त को उन्हें पुलिस पदक देकर सम्मानित करेंगे. सम्मान पाने वाले सभी चयनित पुलिसकर्मियों को 12 अगस्त तक रांची एसएसपी को रिपोर्ट करने का निर्देश जारी किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व इन्हें पूर्वाभ्यास कराया जाएगा. उन्हें निर्धारित ड्रेस में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया है. विदित रहे कि राज्य सरकार हर साल विशिष्‍ट सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को सम्‍मानित…

Read More