Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के लोगों से होल्डिंग टैक्स के साथ पानी कनेक्शन के रूप में 75 हजार रुपए और होल्डिंग टैक्स अगर बकाया है, तो फाइन के साथ टैक्स जमा करने को लेकर बाध्य किए जाने, साथ ही दोनों एकसाथ जमा नहीं करने पर पानी का कनेक्शन नहीं देने को लेकर मानगो वासियों में नाराजगी देखी जा रही है. इधर मामला संज्ञान में आते ही बन्ना गुप्ता आईटी सेल द्वारा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराया गया. उनके द्वारा इस संबंध में एक मांग पत्र भी कार्यपालक…

Read More

झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक की ओर से जारी मैट्रिक और इंटर के परिणाम के विरोध में राज्य भर के छात्र आंदोलित हैं. बीते एक पखवाड़े से हर स्तर पर राज्य के लगभग सभी छात्र संगठन जैक के विरोध में आंदोलित हैं. बावजूद इसके न तो जैक की ओर से अब तक छात्रों की मांगों पर विचार किया गया है न राज्य सरकार द्वारा छात्रों के लिए कोई स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया गया है. इधर एक बार फिर से शुक्रवार को जमशेदपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जैक…

Read More

बोकारो: शुक्रवार को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के बैनर तले बोकारो स्टील प्लांट के अंदर इंगोट मोल्ड फाउंड्री में काम करने वाले ठेका मजदूरों ने बोकारो स्टील प्लांट के सी जेड गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन मैनेजमेंट द्वारा इंगोट मोल्ड फाउंड्री से निकाले गए ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी आदि मजदूरों की अन्य समस्याओं को लेकर किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ठेका मजदूर सह बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्राण सिंह ने कहा, कि हम 120 मजदूर लगभग 20- 22 वर्षों से इंगोट मोल्ड फाउंड्री में काम करते आ रहे हैं, मगर…

Read More

कोल्हन के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के खिलाफ भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है. आपको बता दें, बीते 18 जुलाई को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान भालूबासा हरिजन बस्ती की एक गर्भवती महिला गुड्डी मुखी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महिला और उसके नवजात बच्चे की भी मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने महिला की मौत के पीछे अस्पताल प्रबंधन और वहां के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोषी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को…

Read More

जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता गैंगस्टर अखिलेश सिंह की अपील अर्जी सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन और बीआर गवई की खंडपीठ ने खारिज कर दी है. अर्जी पर नौ अगस्त को न्यायालय में सुनवाई हुई थी. इसके साथ ही उसका जेल से निकलना अब मुश्किल हो गया है. अखिलेश की ओर से अपील अर्जी पर महेश जेठमलानी, कृष्णा पाल मावी, एमए नियाजी समेत 10 वकीलों ने बहस की. अदालत ने अपील को तात्कालिक रूप से स्थगित किया है, जबकि इस मामले में नवंबर में अंतिम फैसला लिया जाएगा. इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय से 1 मई…

Read More

चांडिल : कपाली नगर पारिषद क्षेत्र के डांगरडीह स्थित सामुदायिक भवन में 15 अगस्त एवं मोहर्रम पर्व को लेकर कपाली ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता के शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से 15 अगस्त एवं मोहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया. कपाली ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने सभी लोगों से कोविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत 15 अगस्त एवं मोहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की. बैठक में उपस्थित लोगों ने 15 अगस्त एवं मोहर्रम के पहले साफ- सफाई कराने तथा नियमित रूप से पेयजल तथा…

Read More

चांडिल : झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलु महतो के पिता स्वर्गीय अजित कुमार महतो के श्राद्धकर्म में विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार एवं पूर्व सांसद सुमन महतो शामिल हुयीं. इस दौरान सभी ने स्वर्गीय अजीत महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया. वही श्राद्धकर्म में सरायकेला के एडीसी सुबोध कुमार, जमशेदपुर के डीटीओ दिनेश रंजन, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, ईचागढ़ थाना…

Read More

सरायाकेला: गुरुवार को जिला मुख्यालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल ने बैठक कर भू अर्जन कार्यालय एवं अंचलाधिकारियो के कार्य प्रगति की समीक्षा की. डीसी ने भू अर्जन के कार्यों का समीक्षा करते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को भूमि से संबंधित लंबित मामलों, सड़क निर्माण में बकाया भुगतान इत्यादि कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान उपायुक्त द्वारा एनएच 32 व 33 के निर्माण कार्य में आ रही समस्या समाधान पर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा एनएच 32 एवं 33 के…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की अहले सुबह एक ट्रक में 3 हजार किलोग्राम से अधिक डोडा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया, कि राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रक को पकड़ा गया. डोडा तमाड़ क्षेत्र से लोड कर राजस्थान के बीकानेर ले जाया जा रहा था. इसके आगे एक मोटरसाइकिल सवार रेकी कर रहा था. पहले राजनगर के चलियामा में ट्रक में 26 टन लोहा लोड किया…

Read More

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के कदमडीहा गावं में गुरुवार को लगभग 07 फीट लंबा अजगर निकला. जहां गांव में अजगर सांप निकलने की सूचना मिलते ही आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों में दहशत फैल गयी. हालांकि गांव में अजगर सांप निकलने की सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण सांप को देखने के लिए उमड़ पड़े. जिसके बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग एवं सांप पकड़ने वाले राजा बारिक नामक एक व्यक्ति को दी. सूचना मिलते ही राजा बारिक तत्काल गांव पहुंच गए. बता दें, कि राजा बारिक के गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.…

Read More