Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: झारखंड छात्र मोर्चा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 6, कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में नामांकन हेतु सीटों का कोटा 75 से बढ़ाकर एक 100 करने की मांग की है. शुक्रवार को छात्र संगठन झारखंड छात्र मोर्चा के जिला सचिव राकेश सतपथी ने मानव संसाधन विकास विभाग के मंत्री के नाम एक मांगपत्र जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को सौंपा. राकेश सतपथी ने बताया, कि क्षेत्र में काफी सारे बच्चे अनाथ हैं. कोरोना काल के दौरान भी कई सारे बच्चों ने अपने माता- पिता को खो दिया है. माता पिता के चले जाने से ऐसे बच्चियों…

Read More

चांडिल: चांडिल डैम स्थित जोटू होटल परिसर में शुक्रवार दोपहर दो बजे शॉर्ट – सर्किट से अचानक आग लाग गई. वही होटल में आग लगने से हजारों का नुकसान बताया जा रहा है. आग लगने की घटना के बाद होटल में अफरा – तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कि होटल से पहले धुंआ निकल रहा था उसके बाद देखते ही देखते पूरा होटल आग की चपेट में आ गया. इससे होटल के भीतर रखे सभी सामान जल गए. होटल के मालिक जोटू प्रमाणिक ने बताया, कि आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. वही आग लगने…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के ट्वीट का असर हुआ है. जहां सरयू राय के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए जुबिली पार्क में प्रवेश के लिए पहचान पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है. आपको बता दें, कि वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर के कम होने के बाद झारखंड सरकार की ओर से राज्य भर के पार्कों को खोलने का आदेश जारी किया गया था. जिसके बाद करीब 9 महीने से जमशेदपुर वासी ऐतिहासिक जुबिली पार्क खोले जाने को लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे. पिछले…

Read More

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के साकची स्थित कोल्हान के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया. वहीं मीडिया के सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री ने एकबार फिर से स्क्रिप्टेड बयान देते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के प्रति गम्भीर बताया. वैसे अस्पताल परिसर में गंदगी और जलजमाव चीख- चीख कर मंत्री को अपनी दुर्दशा दिखा रही थी. मंत्री के मीडिया को दिए बयान से ऐसा लग रहा था कि आज के आज पूरे राज्य और एमजीएम अस्पताल की दशा सुधर जाएगी. उन्होंने पहले चरण में…

Read More

Adityapur: राष्ट्रीय जनता दल भले झारखंड सरकार की सहयोगी दल है लेकिन राजद का सरकारी पदाधिकारियों पर कितना नियंत्रण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 27 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना प्रभारी, एसडीपीओ, एचपी एवं उपायुक्त को पत्र लिखकर पिछले कई सालों से पार्टी के प्रदेश महासचिव का बोर्ड लगाकर और पार्टी के लेटर हेड पर अपना पद प्रदेश महासचिव लिखकर दुरुपयोग किए जाने से संबंधित शिकायत मामले पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए अर्जुन यादव पर एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया…

Read More

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मोती नगर निवासी केवी राव के 19 वर्षीय पुत्र सोमनाथ राव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है, कि परिवार के सभी सदस्य अनुमंडल कार्यालय गए हुए थे. लौटने पर देखा, कि सोमनाथ घर में पंखे के सहारे झूल रहा है. जब तक परिजन दरवाजा तोड़कर भीतर पर प्रवेश करते तब- तक सोमनाथ की मौत हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार मृतक ने अपने पीछे एक सुसाइडल नोट भी रख छोड़ा है. जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है. मृतक के पिता के अनुसार…

Read More

रांची: 75 वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होना हैं. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. समरोह की तैयारी अंतिम चरण मे चल रही हैं. शुक्रवार को फाइनल परेड रिर्हसल मे जिले के उपायुक्त और एसएसपी के अलावे सभी अधिकारी शामिल हुए। इसबार 11 बटालियन परेड में हिस्सा ले रहे हैं. रांची डीसी छवि रंजन ने बताया, कि कार्यक्रम में हर हाल में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करना होगा. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को मोरहाबादी में 50 से अधिक मजिस्ट्रेट और 200 से अधिक पुलिस बलों को…

Read More

महामारी के दौर में लगातार दूसरा स्वाधीनता दिवस इस साल भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाएगा. इधर जमशेदपुर के इतिहास गोपाल मैदान में 74वें स्वाधीनता दिवस समारोह से पूर्व फुल ड्रेस रिहल्सल किया गया. जिसमें जिला बल, जैप और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया. इस दौरान जिले के उपायुक्त और एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिया. उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया, कि स्वाधीनता दिवस समारोह के परेड में हिस्सा लेने वाले टुकड़ियों में वैसे जवानों को शामिल किया गया है, जो कोरोना रोधी वैक्सिंग का दोनों डोज ले चुके हैं. साथ ही परेड में…

Read More

जमशेदपुर: कदमा थाना पुलिस ने 96 लाख रुपये धोखाधड़ी मामले के आरोपी हर्ष पोद्दार उर्फ मोंटी को घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हर्ष पोद्दार के खिलाफ आठ जनवरी 2018 को कदमा निवासी दिलीप अग्रवाल की शिकायत पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. तीन साल से आरोपी मामले में फरार था. कदमा थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया, कि आरोपी ने 2016 में दिलीप अग्रवाल से जादुगोड़ा यूरेनियम कारपोरेशन में चार डंपर चलवाने का ठेका लिया था. इसके लिए प्रति डंपर का मासिक भुगतान डेढ़ लाख रुपया दिए जाने का…

Read More

लिट्टीपाड़ा: झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना अंतर्गत गांडूपहाड़ी गांव से सटे जंगल से एक महिला और उसकी दुधमुंही बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. शव की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने महिला एवं उसकी दुधमुंही बेटी का शव बरामद किया है. दोनों की चाकू घोंपकर हत्या की गई है. दोनों के पेट और गला में चाकू से वार किया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से एक चाकू, जूता और बरसाती बरामद किया है. एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी अभिषेक राय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की…

Read More