Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर/ Kunal Kumar सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा का प्रयास रंग लाता नजर आ रहा है. जहां आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वृहद जलापूर्ति योजना के तहत सापड़ा स्थित 60 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए झारखंड सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची द्वारा 4.49 हेक्टेयर वन भूमि जमीन को मुक्त कर दिया गया है. बता दें कि जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सरायकेला वन प्रमंडल पदाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे. जहां उन्होंने इसकी जानकारी दी है. वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने बताया कि कुछ शर्तो के…

Read More

National Desk हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए. लोगों ने झड़प के दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नूंह और हथीन में इंटनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. गुरुग्राम से पहुंची थी यात्रा खास बात है कि हर साल की तरह इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई है. यात्रा में गुरुग्राम से भी सैकड़ों गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईंलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के इचागुटु टोला के रहने वाले पिता तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र की शुकवार रात को हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया था. सोमवार को पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दे कि शुक्रवार देर रात गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में पिता तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र मांगता सुरीन को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. मिली जानकारी के अनुसार ईचागुटू टोला निवासी…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma महादेवशाल बाबा धाम को अध्यात्म और समर्पण की बाबा नगरी माना जाता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है कि यहां के कण- कण में देवताओं का वास है तो दूसरी तरफ यहां रहनेवाले लोगों में समर्पण की भावना है. श्रावणी मेले में जब हज़ारों लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, तो इनकी सेवा में सबसे आगे यहां के स्थानीय लोग रहते हैं.  आज सावन माह के चौथे रविवार 30 जुलाई को चक्रधरपुर से महादेवशाल पथ पर कांवरिया का केसरिया वस्त्रधारी शिव भक्तों से पटा रहा. कांवरिया बोल बम एवं हर- हर महादेव का जयकारा लगाते महादेवशाल…

Read More

अदित्यपुर/ Kunal Kumar नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 20 स्थित आदित्यपुर थाना से सटे बिजली ऑफिस होते हुए दिंदली बाजार से मुस्लिम बस्ती की ओर जानेवले मुख्य सड़क पर बन रहे नाले का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है. संवेदक की लापरवाही कहें या निगम की मनमानी इसपर कोई बोलनेवाला नहीं, जबकि उक्त मार्ग से होकर सैकड़ों लोगों का आवागमन हर दिन होता है. कभी भी कोई अनहोनी घटने की संभावना बनी रहती है. टीएमसी नेता सह आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर पद के प्रत्याशी रहे विशेष कुमार तांती उर्फ बाबू तांती ने नगर निगम से तत्काल…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देशानुसार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें आने- जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई. वहीं कपाली ओपी प्रभारी संदीप ने बताया की पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर यह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जहां आने- जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है कि कहीं कोई अवैध हथियार इत्यादि तो नहीं लेकर जा रहा. साथ ही हमारी नजर रफ ड्राइविंग पर भी है. उन्होंने कहा की अभी तक कई मोटरसाइकिल एवं कार की जांच कर ली गई…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh 4 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से हो रहे जिला मुख्यालय सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रविवार को स्थानीय खेल प्रेमियों और सरायकेला नगर पंचायत वासियों ने स्टेडियम पहुंचकर सौंदर्यीकरण के कार्य को रुकवा दिया. खेल प्रेमियों और सरायकेला नगर पंचायत वासियों की ओर से नेतृत्व कर रहे सोहन सिंह, बीजू दत्ता, शंभू, राहुल पंडित, राहुल आचार्य, राजू मोहंती एवं सुमित पति ने बताया कि जिला मुख्यालय सरायकेला के एकमात्र स्टेडियम बिरसा मुंडा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य में…

Read More

खरसावां: कर्बला की जंग व उसमें शहीद हुए हजरत इमाम हसन व हुसैंन (रजि.) की शहादत की बरसी पर रविवार को खरसावां में मातमी जुलूस निकला. जुलूस के दौरान चौक- चौराहों पर रूक- रूक कर इमाम हुसैन की शहादत बंया किया गया. साथ ही असत्य और अन्याय के खिलाफ जंग इस्लाम के लिए साहस, दृढ़ता और धैर्य का संर्देश दिया. खरसावां बेहरासाई मुस्लिम कमेटी द्वारा निकाली गई मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने करबत व कला- कौशल का प्रदर्शन कर मातम मनाया. यह जुलूस बेहरासाई से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए मैदान- ए- जंग कर्बला तक पहुची और इमामबाड़ा…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar आगामी 9 सितंबर को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा जिसमें बड़े पैमाने पर सुलहनीय एवं अपराधिक मामलों का दोनों पक्षों के सहमति से निपटारा होने की सम्भावना है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव सह एडीजे प्रंनव शंकर ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और सम्बंधित पक्षकारो को प्रोत्साहित करने के लिए हौसला अफजाई की. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के सभी थानों के माध्यम से 3000 से अधिक सुलहनीय…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar भाजपा नेता सह आदित्यपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा ने इंडिया पर हमला करते हुए मणिपुर की तरह झारखण्ड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल और राजस्थान का दौरा करने की चुनौती दी है. दरअसल उनका यह बयान उस वक्त आया है जब इंडिया नेताओं ने मणिपुर का दौरा किया. बता दें कि मणिपुर दौरे में कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में इंडिया घटक दल में शामिल टीएमसी से सुष्मिता देवी, झामुमो से महुआ माझी, डीएमके से कनिमोझी, आरएलडी से जयंत चौधरी, राजद से मनोज झा, आरएसपी से के प्रेमचंद्र, जदयू से राजीव रंजन (ललन)…

Read More