Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सरायकेला वन प्रमंडल द्वारा खरसावां के कृष्णापुर में “74 वां वन महोत्सव-2023“ का आयोजन किया गया. वन महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने दिप प्रज्जलीत कर किया. वही वृक्षारोपण कर प्रकृति को एक पौधे के रूप में लौटाने का संक्लप लिया. वन महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए श्री गागराई ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है. इसकी रक्षा हमारा कर्तव्य है. पर्यावरण संरक्षण और संतुलन के लिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए. प्रकृति का हम जितना दोहन करेगें, उतना हमारा जीवन प्रभावित होगा. उन्होने कहा कि वन…

Read More

खरसावां: पर्व- त्योहारों में उपद्रव करने वाले व अशांति फैलाने वालों को सबक सिखाने को लेकर पुलिस की टीम ने अलग- अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च की. वहीं पर्व को शांतिपूर्ण व सादगी से मनाने को लेकर कई थानों में शांति समिति की बैठक भी की गई. पुलिस की टीम शांति भंग करने वालों से निबटने को अलर्ट हो गई है. इसी क्रम में खरसावां में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं थाना प्रभारी पिंटु महथा के नेतृत्व में खरसावां थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. यह फ्लैग मार्च बेहरासाई, कदमडीहा,…

Read More

खरसावां: झारखंड में चौपट विधि व्यवस्था एवं लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में शनिवार को खरसावां मे भाजपाईयो द्वारा खरसावां शहीद स्मारक चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई का पुतला दहन किया गया.  मौके पर भाजपाईयों ने कहा कि झारखंड में वर्तमान जेएमएम की सरकार निरंकुश हो चुकी है. सरकार खुद ही संवैधानिक मापदंडों की अवहेलना करती है और दोषारोपण केंद्र सरकार के ऊपर करती है. जब से यूपीए की सरकार शासन में बैठी है. तभी से नैतिक व्यवस्था को अनैतिक तरीके से लागू करने पर…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar एसपी का पदभार ग्रहण करते ही एसपी डॉ विमल कुमार गुरुवार की देर रात आदित्यपुर पहुंचे. वैसे उन्होंने इसे एंटी क्राइम चेकिंग का हिस्सा बताया और कहा यह रूटीन वर्क है जो चलता रहेगा. इस दौरान मिडिया से बातचीत करते हुए श्री कुमार ने बताया कि जगह जगह एंटी क्राइम चेकिंग चलाए जाएंगे. उसका कोई निश्चित टाइम टेबल नहीं होगा. एक बार फिर से उन्होंने अपराधियों को इलाका छोड़ने का संदेश दिया है. बता दें कि गुरुवार को जिला मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान भी उन्होंने अपराधियों एवं भ्रष्ट पदाधिकारियों को नसीहत देते…

Read More

कांड्रा : कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार अहले सुबह से ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है. बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली और पानी के लिए हाहाकार मच गया है. लोगों को पूरे दिन शुद्ध पेयजल के लिए तरसना पड़ा. विद्युत आपूर्ति बाधित होने के पीछे वजह जानने के लिए जब कनीय अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ग्रिड में ट्रांसमिशन का एक ब्रेकर खराब हो गया था, जिसे बदला गया. लेकिन दोपहर बाद से 33000 बोल्ट की सप्लाई नहीं आ रही है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में अंधकार छा…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले 19 वें एसपी के रूप में डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान एसपी आनंद प्रकाश से उन्होंने पदभार ग्रहण किया. श्री कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था को सुचारू ढंग से लागू करने और बेहतर तालमेल से पुलिसिंग करने की बात कही. उन्होंने अपराधियों एवं विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को सचेत रहने की नसीहत देते हुए कहा कि अपराधी एवं अधिकारी सुधर जाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहे. वहीं निवर्तमान एसपी आनंद प्रकाश ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल को बेहद ही चुनौतियों भरा बताया. साथ ही प्रसन्नता जाहिर…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ बालाजी खाद भंडार पुराना रांची रोड चक्रधरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना. संबोधन के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को लगभग 18000 करोड़ रुपए सीधे किसान के खाते में भुगतान किया गया. प्रधानमंत्री के संबोधन से किसान काफी उत्साहित हुए कि आज देश के प्रधानमंत्री किसानों की आय वृद्धि की चिंता कर रहे हैं और किसान हमारे आए दिन समृद्ध हो रहे हैं. प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने पहुंचे किसानों से प्रधानमंत्री की किसानों के प्रति चलाए जा रहे योजनाओं की…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई. भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के तस्वीर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया.  कांग्रेसियों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व उनके जीवन उनकी शिक्षा एवं संदेश पर परिचर्चा किया. कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ना सिर्फ एक महान वैज्ञानिक प्रेरणादायक नेता थे, बल्कि अद्भुत इंसान भी थे. चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ थाना क्षेत्र में माओवादी ने बैनर और पोस्टर लगा कर पुलिस को चेताया है कि वे इस क्षेत्र से एफबीओ हटाओ, तब बूबी ट्रैप हटेगा. साथ ही पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि 5 जून से 3 अगस्त तक गांव- गांव में जुलूस और प्रदर्शन, आमसमा कर स्मृति सभा का सफल आयोजन किया जाएगा. यह निर्देश पूर्वी रीजनल ब्यूरो भारत कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की ओर से है.  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ थाना क्षेत्र में सोनुआ- लोजो मुख्य मार्ग के…

Read More

जमशेदपुर : मणिपुर में पिछले 80 से अधिक दिनों से चल रही नस्लीय हिंसा को रोकने एवं वहां शांति, सद्भावना, न्याय, समानता स्थापित करने का आग्रह करते हुए यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने राष्ट्रपति के नाम एक पत्र उपायुक्त को सौंपा है. इसके माध्यम से संस्था ने राष्ट्रपति से अपने प्रभाव का प्रयोग करने का आग्रह किया है. संस्था की ओऱ से कहा गया है कि हमारा देश पूरी दुनिया में अनेकता में एकता का पर्याय है. विविध धर्म, वर्ण, नस्ल, भाषा के लोग बड़े ही प्यार, सद्भावना व भाईचारा के साथ यहां रहते हैं. संविधान में हमारे…

Read More