Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम संजय महतो, शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 7.56 बोर का 5 जिंदा कारतूस, एक मोटर मोटरसाइकिल और तीन अलग- अलग कंपनियों का मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि बीते 24 जुलाई को तिलक…

Read More

रांची: मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा सत्र के शून्य काल में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने सदन में कपाली नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं को उठाया. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में 21 वार्ड है, जिसमें लगभग 50 से 60 हजार की जनसंख्या है. बजट के अभाव में लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. साथ ही कपाली नगर परिषद का वार्षिक बजट मात्र दो करोड़ है, जिस कारण जनसंख्या के अनुरूप कम बजट से विकास कार्य बाधित होते हैं. विधायक सविता महतो ने आसन के माध्यम से कपाली नगर परिषद में नगर…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी में मंगलवार सुबह मालगाड़ी बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, घटना लगभग 10:00 बजे की है. इस दुर्घटना में मालगाड़ी के कुछ डब्बे पटरी से उतरकर पलट गए.  इस दुर्घटना में अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दुर्घटना के बावजूद भी रेल आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी, क्योंकि दो रेल लाइन क्लियर है जिसपर आवागमन हो रही है. जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण ये मालगाड़ी सिक लाइन से रोल डाउन होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इससे डेड एंड और उसके बगल की एक पटरी पर…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल के बिजली विभाग आर एसओ एस एसडीओपी में खलासी के पद पर काम करने वाले रेल कर्मचारी उमेश कुमार शर्मा (58) चक्रधरपुर स्टेशन में ड्यूटी में तैनात थे. मंगलवार सुबह रेल कर्मचारी उमेश कुमार शर्मा चक्रधरपुर स्टेशन के आरआरआई बिल्डिंग के पास लाइन नंबर 3 में एक ट्रेन के चपेट में आने से उनका पैर कट गया. बाद में घटना…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney टाटानगर- चक्रधरपुर रेल खंड पर गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच स्थित बीरबांस रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह 8:30 बजे के करीब सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी राजेश मंडल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन के आगे कूदने से पहले राजेश मंडल की किसी अन्य युवक से बहस हो रही थी. इसी बीच जैसे ही ट्रेन उनके नजदीक पहुंची अचानक राजेश मंडल पोल संख्या 268/7 के पास रेलवे ट्रैक पर कूद पड़ा.  दुर्घटना में उसका सिर कट कर लगभग 30 फीट दूर जा गिरा. मृतक का…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मणिपुर में विगत तीन महीनों से ज़ारी जातिगत हिंसा पर केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार की उदासीनता के विरोध में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कल समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेगा. इस संदर्भ में एक प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने कहा कि विगत तीन महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. बावजूद इसके इस मामले में भाजपानीत केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार की चुप्पी शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान और टिप्पणी के बावजूद भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकार…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma चक्रधरपुर नगर परिषद अन्तर्गत राजबाडी रोड स्थित वार्ड नं 10 प्लाट न 124 खसरा न 33 में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर और उपायुक्त सिंहभूम को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया. इस स्थान पर स्थित रघुराम धर्मशाला और सार्वजनिक कुएं को ध्वस्त कर मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है. यह सम्पत्ति अनाबाद बिहार सरकार सर्वसाधारण गैरमजरुआ आम के नाम पर दर्ज है. क्या कहता है इतिहास यह भूखंड पोड़ाहाट राजपरिवार द्वारा धर्मशाला के लिए दान में दिया…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney अंचल कार्यालय के नाक के नीचे आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 2 स्थित आसंगी मौजा (मंगलम सिटी के पीछे) में भूमाफिया ने दबंगई दिखा लगभग 3 एकड़ सरकारी जमीन (खाता नंबर 187, प्लॉट नंबर 88, 93,94 व 96) में लगातार अवैध रूप से कब्जा करना शुरू कर दिया है. भूमाफिया के सामने गम्हरिया अंचल प्रशासन बौना साबित हो रहा है.  भूमाफिया जमीन को अवैध रूप से बांस बल्ली से घेरकर गेट लगाने के बाद अब जेसीबी मशीन लगाकर काम करना शुरू कर दिया है. बता दें कि रीतेश भालोटिया नामक व्यक्ति द्वारा उक्त जमीन पर अपना होने…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney नीलांचल आयरन एंड पावर कंपनी ने सोमवार को कांड्रा पुलिस को 50 बैरिकेडिंग सौंपा. जिसका उपयोग स्थानीय पुलिस सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करवाने में इस्तेमाल करेगी. एक समारोह में पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में कंपनी के प्रबंधक जीडी बाजपेई ने इन्हें पुलिस को सौंपा.  वहीं कंपनी के इस प्रयास की एसपी डॉ विमल कुमार ने सराहना की और कहा इसका प्रयोग जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगी बल्कि एंटी क्राइम चेकिंग में भी यह उपकरण सहायक होंगे. उन्होंने जिले के…

Read More

पाकुड़/ Rahul Das इंडिया कार्यालय में झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अगुवाई में इंडिया समर्थित सभी दलों के अध्यक्ष सचिव के साथ बैठक की गई. बैठक में मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार के विरोध में 1 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित रविंद्र चौक पुराना सदर अस्पताल के समीप धरना- प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई. बताया गया कि प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से मणिपुर सरकार को अविलंब हटाने की मांग की जाएगी. जिसमें सभी दलों ने सहमति जताई. बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला…

Read More