Author: Tech Ashish

Exploring world

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर स्थित पहला मोड़ के समीप रहने वाले मोहम्मद शाहबाज उम्र करीब 28 साल ने अपने घर के पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. आनन- फानन में परिवार वाले उसे लेकर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद घर वाले मृतक शाहबाज को घर वापस ले आए, हालांकि इसकी भनक कपाली ओपी पुलिस को लग गई. इसके बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस यह पता…

Read More

खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के शून्यकाल में खरसावां ऐतिहासिक सरकारी रथयात्रा को राष्ट्रीय रथयात्रा का दर्जा दिलाने की मांग किया. झारखंड विधानसभा के सदन में मांग को रखतें हुए श्री गागराई ने कहा कि खरसावां में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा की विशेषता यह है कि झारखंड सरकार इसके आयोजन के लिए आवंटन उपलब्ध कराती है. स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के विलय के समय हुए समझौते के तहत यह व्यवस्था बनायी गयी थी. प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाले इस धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में लोग शामिल होते है. उन्होंने…

Read More

पाकुड़ / Rahul Das, हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में बुधवार को जर्जर अवस्था मे करीब 20 साल से पड़े एक सिंचाई कुआं में गिरने से गांव के ही जब्बार अंसारी की 6 वर्षीया पुत्री लाडली खातून की मृत्यु हो गई. इसके बाद परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. गांव के तारिणी पण्डित व सुनील पण्डित की जमीन पर करीब 20 वर्ष पूर्व सम्बन्धित विभाग द्वारा सिंचाई कुआं का निर्माण कराया गया था. कुआं के ऊपरी भाग में पैराफिट न बनाकर जस के तस छोड़ दिया गया था. जमीन की ऊपरी भाग पूरी तरह समतल…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan समाज व देश के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए चाणक्य IAS एकेडमी के संस्थापक एवं सक्सेस गुरु एके मिश्रा द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया. यह सेमिनार छात्रों के विचारों को बढ़ावा देने और उनको प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया.  सेमिनार के दौरान सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा ने शिक्षा के महत्व को बताया और छात्रों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सही मार्ग- दर्शन की आवश्यकता की बात की. सेमिनार में संस्थान के संस्थापक और निदेशक सक्सेस गुरु एके मिश्रा एवं रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने अभ्यर्थियों का…

Read More

पाकुड़/ Rahul Das जिले के हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डांगापाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षो बाद डा. प्रेम मुर्मू की नियुक्ति होने की सूचना मिलने साथ क्षेत्र के लोगो मे खुशी छाया हुआ है, पर चिकित्सक ने अभी तक केंद्र में योगदान नही दिया है. बता दें कि वर्ष 2008- 09 में करीब 1. 20 करोड़ की लागत से इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया, लेकिन निर्माण के तीन- चार वर्षो बाद भवन जर्जर होने से इसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 40 लाख की राशि व्यय कर जीर्णोद्धार करायी गई थी. पर केंद्र में सरकारी चिकित्सक की नियुक्ति…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने के कारण उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी बीडीओ, सीओ व नगर निकायों को जरूरी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. वर्तमान में खरकई का वॉटर लेवल 128.90 है जो खतरे के निशान 129.00 से मात्र .10 ही कम है. उपायुक्त द्वारा बारिश के कारण जमशेदपुर शहर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा व खरकई नदियों के तटीय क्षेत्रों में जानमाल…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत 24 वर्षीय युवक मोहम्मद शाहबाज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिजन युवक को आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ने पंखे के सहारे झूल कर आत्महत्या की है. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. सूचना पर पहुंची कपाली ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वैसे युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

Read More

कुचाई: सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में मंगलवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया. दीप प्रज्जलीप कर विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कुचाई चिकित्सा प्रभारी डॉ0 सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि मॉ का दूध शिशु के लिए सबसे सर्वोत्तम आहार है. एक शिशु के संपूर्ण विकास के लिए कम से कम 6 माह तक स्तनपान बहुत जरूरी है.  ग्रामीण क्षेत्र में तो महिलाएं जरूर अपने बच्चों को मां का दूध ही पिलाते हैं, लेकिन जिस तरह से हमलोग आधुनिक होते जा रहे हैं. आज ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरों के रहन सहन का प्रभाव पड़ रहा…

Read More

खरसावां: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के मौके पर खेलकूद विभाग द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. आगामी 9 अगस्त को खरसावां अर्जुना स्टेडियम में महिला एवं पुरुषों की फुटबॉल प्रतियोगिता, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में हॉकी प्रतियोगिता एवं तीरंदाजी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जबकि आगामी 10 अगस्त को बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन के साथ समापन समारोह का आयोजन भी होगा. इसकी जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि फुटबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिता की…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री हो रही है जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मोहम्मद फिरोज नामक युवक को हिरासत में लेकर…

Read More