Author: Tech Ashish

Exploring world

गया/ Pradeep Ranjan शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय युवक आदित्य कुमार की बेरहमी से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रमना रोड को जाम कर दिया. साथ ही आगजनी कर प्रदर्शन किया.  इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. आदित्य शहर के रमना रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में कारीगर का कार्य करता था. घटना के संबंध में मृतक आदित्य कुमार की माँ सरिता देवी ने बताया कि कल देर शाम उनके मोबाइल पर एक कॉल…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney पिछले तीन- चार महीनों से जारी बिजली की आंख मिचौली के खिलाफ कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. गुरुवार देर शाम 5 पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में कांड्रा स्थित पंचायत भवन में बैठक हुई, जिसका संचालन समाजसेवी राम महतो द्वारा किया गया.  सर्वदलीय बैठक में बिजली विभाग की लापरवाही और उदासीनता के खिलाफ लोगों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और बिजली विभाग को सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया. अन्यथा की स्थिति में चेतावनी दी गई कि हजारों की संख्या में लोग विभाग…

Read More

खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में झारखंड जंगल बचाओ आन्दोलन और ग्रामसभा मंच के एक प्रतिनिधिमंडल‌ ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से झारखंड सरकार के द्वारा निर्गत वनधिकार प्रमाण पत्रो के त्रुटियों का निराकरण और खरसावां की महत्वाकांक्षी शुरू सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की गई है. साथ ही ज्ञापन में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया है कि विगत 19 दिसंबर 2022 को सम्पूर्ण झारखंड में‌ आनन-फानन में कुल 57 ग्रामसभा को वनाधिकार‌ कानून 2006 के तहत विधि…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर स्थित पहला मोड़ के समीप रहने वाले मोहम्मद शाहबाज उम्र करीब 28 साल ने अपने घर के पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. आनन- फानन में परिवार वाले उसे लेकर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद घर वाले मृतक शाहबाज को घर वापस ले आए, हालांकि इसकी भनक कपाली ओपी पुलिस को लग गई. इसके बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस यह पता…

Read More

खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के शून्यकाल में खरसावां ऐतिहासिक सरकारी रथयात्रा को राष्ट्रीय रथयात्रा का दर्जा दिलाने की मांग किया. झारखंड विधानसभा के सदन में मांग को रखतें हुए श्री गागराई ने कहा कि खरसावां में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा की विशेषता यह है कि झारखंड सरकार इसके आयोजन के लिए आवंटन उपलब्ध कराती है. स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के विलय के समय हुए समझौते के तहत यह व्यवस्था बनायी गयी थी. प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाले इस धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में लोग शामिल होते है. उन्होंने…

Read More

पाकुड़ / Rahul Das, हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में बुधवार को जर्जर अवस्था मे करीब 20 साल से पड़े एक सिंचाई कुआं में गिरने से गांव के ही जब्बार अंसारी की 6 वर्षीया पुत्री लाडली खातून की मृत्यु हो गई. इसके बाद परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. गांव के तारिणी पण्डित व सुनील पण्डित की जमीन पर करीब 20 वर्ष पूर्व सम्बन्धित विभाग द्वारा सिंचाई कुआं का निर्माण कराया गया था. कुआं के ऊपरी भाग में पैराफिट न बनाकर जस के तस छोड़ दिया गया था. जमीन की ऊपरी भाग पूरी तरह समतल…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan समाज व देश के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए चाणक्य IAS एकेडमी के संस्थापक एवं सक्सेस गुरु एके मिश्रा द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया. यह सेमिनार छात्रों के विचारों को बढ़ावा देने और उनको प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया.  सेमिनार के दौरान सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा ने शिक्षा के महत्व को बताया और छात्रों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सही मार्ग- दर्शन की आवश्यकता की बात की. सेमिनार में संस्थान के संस्थापक और निदेशक सक्सेस गुरु एके मिश्रा एवं रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने अभ्यर्थियों का…

Read More

पाकुड़/ Rahul Das जिले के हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डांगापाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षो बाद डा. प्रेम मुर्मू की नियुक्ति होने की सूचना मिलने साथ क्षेत्र के लोगो मे खुशी छाया हुआ है, पर चिकित्सक ने अभी तक केंद्र में योगदान नही दिया है. बता दें कि वर्ष 2008- 09 में करीब 1. 20 करोड़ की लागत से इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया, लेकिन निर्माण के तीन- चार वर्षो बाद भवन जर्जर होने से इसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 40 लाख की राशि व्यय कर जीर्णोद्धार करायी गई थी. पर केंद्र में सरकारी चिकित्सक की नियुक्ति…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने के कारण उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी बीडीओ, सीओ व नगर निकायों को जरूरी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. वर्तमान में खरकई का वॉटर लेवल 128.90 है जो खतरे के निशान 129.00 से मात्र .10 ही कम है. उपायुक्त द्वारा बारिश के कारण जमशेदपुर शहर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा व खरकई नदियों के तटीय क्षेत्रों में जानमाल…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत 24 वर्षीय युवक मोहम्मद शाहबाज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिजन युवक को आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ने पंखे के सहारे झूल कर आत्महत्या की है. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. सूचना पर पहुंची कपाली ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वैसे युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

Read More