Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/ बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/ बंदियों के लिए परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, सायरन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया.  इस दौरान जेल अधीक्षक से कारा की सुरक्षा सहित भोजन- पानी, शौचालय एवं साफ- सफाई के साथ- साथ स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में जानकारी लेकर निर्देशित किया गया कि कैदियों/ बंदियों को जेल में मैनुअल के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ…

Read More

आदित्यपुर:(Kunal Kumar) चांडिल के शहरबेड़ा में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा उर्फ चीकू के मौत की सूचना पर सोमवार को स्वस्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता श्री बेसरा के गम्हरिया आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.  स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी संवेदना में भाजपा नेता बास्को बेसरा को ढांढस बंधाते हुए कहा दुःख की घड़ी में मैं निजी रूप से आपके साथ खड़ा हूं. पार्टी या राजनीतिक रूप से भले हम प्रतिद्वंद्वी हैं मगर हम एक अच्छे मित्र भी हैं. उन्होंने श्री बेसरा को हिम्मत से…

Read More

ईचागढ़/ Sumangal kundu (kebu) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना पुलिस ने 9 वर्षीय किशोर अपहरण कांड का खुलासा करते हुए अपहृत किशोर नागेंद्र राठौर को सकुशल बरामद करते हुए अपहर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए अपहर्ता का नाम मनपूरन मलार बताया जा रहा है जो रांची के धुर्वा का रहनेवाला है. घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या JH01CP- 5293 भी बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि बीते एक अगस्त को नाबालिग के पिता मानेजार राठौर ने अज्ञात के खिलाफ अपने पुत्र के अपहरण…

Read More

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम की ओर से रविवार को पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज देश में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है. उन्होंने केंद्र सरकार को अंधी, बहरी और गूंगी बताते हुए कहा कि इस सरकार की समझ में नहीं आ रहा है. वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार सत्ता के नसे में चूर है और आज के…

Read More

औरंगाबाद / Dinanath Mouar, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत औरंगाबाद जिले की अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के पूर्ण विकास परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया. इस स्टेशन का पूर्ण विकास 13 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा और यहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं. रेल सुविधाएं काफी हद तक बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के गम्हरिया लाल बिल्डिंग स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स में हुए लूटपाट मामले में एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है. टीम में थाना प्रभारी के अलावे पूर्व थानेदार आलोक कुमार दुबे, एसआई प्रकाश रजक, अविनाश कुमार, सत्यवीर कुमार शामिल हैं. टीम लगातार सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. एसडीपीओ हरविंदर सिंह लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. इस बीच हमारे पास भी एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं. जिसमें…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar चांडिल के शहरबेड़ा में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा उर्फ चीकू के मौत की सूचना पर रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा श्री बेसरा के गम्हरिया स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.  केंद्रीय मंत्री ने अपनी संवेदना में भाजपा नेता बास्को बेसरा को धंधा बनाते हुए कहा पूरा भाजपा परिवार दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है हिम्मत से काम ले और परिवार को संबल प्रदान करें. इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी में दिनदहाड़े हुए लूट की घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ विमल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए पड़ोसी जिला जमशेदपुर पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है. बता दें कि तीन की संख्या में हेलमेट पहने नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान से जेवरात…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के आईएमए हाल के प्रांगण में एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नामचीन कलाकारों ने समय को एक सुरमई शाम में तब्दील कर दिया. हंसराज पब्लिक स्कूल के तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर मनीष रूखैयार, प्राचार्य सुरभि रुखैयार एवं कलाकारों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद किशोर कुमार, लता मंगेशकर एवं मोहम्मद रफी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. देखें video इस मौके पर हंसराज पब्लिक स्कूल के निदेशक मनीष रूखैयार ने कहा कि…

Read More

DESK इंटक की राष्ट्रीय संगठन सचिव देविका सिंह को महिला इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने देविका सिंह को मनोनित करते हुए केंद्रीय कमेटी के गठन का निर्देश दिया है.  देविका सिंह ने कहा कि जिस आशा के साथ जिम्मेवारी मिली है, उसे पूरा करेंगी. उन्होंने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और मेटल फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडे के प्रति भी आभार प्रकट किया है धनबाद की देविका सिंह का विवाह टाटा ग्रुप में इंजीनियर एस सिंह से हुआ. वे वर्ष 2000 में इंटक में आने के बाद…

Read More