Author: Tech Ashish

Exploring world

हरियाणा में रागनी कलाकारों के साथ उनके प्रोग्रामों में डांस कर करियर की शुरूआत करने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhary)आज एक जानी मानी सेलिब्रेटी बन चुकी हैं. पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) गानों पर सपना ने धमाल मचाया हुआ है. कहते हैं मेहनत का फल जब ईश्वर देता है तो नाम और पहचान दोनों बन जाती है. हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Dance) भी उन्होंने लोगों में से एक हैं. कल तो जो दो-चार पैसों के लिए रागिनी और स्टेज शो करती थीं, जिन्हें लोग उनके नाम से नहीं बल्कि डांस से जानते थे, लेकिन आज घर-घर में…

Read More

टॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर साई धरम तेज (Tollywood actor Sai Dharam Tej) शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वो अपनी 18 लाख की 1160 सीसी स्पोर्ट्स बाइक से राईदुर्गम केबल ब्रिज से आइकिया की तरफ जा रहे थे, कि अचानक से वो स्किड होकर गिर गए. बेहोशी की हालत में उन्हें मेडिकॉवेर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनके आंख के पास, छाती में और पेट में चोटें आई हैं, मगर अभी वो खतरे से बाहर हैं। बाद में उन्हें अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. अपोलो अस्पताल…

Read More

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक गरीब आदमी को नजरअंदाज किया है. इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. श्रद्धा कपूर इन दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है. हाल ही में उन्हें मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया है. इस अवसर पर उनके साथ उनके कई मित्र भी नजर आ रहे है. फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें खींची हैं. श्रद्धा कपूर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई है. हालांकि कुछ इंटरनेट यूजर्स को श्रद्धा कपूर की तस्वीरें पसंद नहीं आई है। श्रद्धा कपूर जब होटल से…

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को भोपाल के स्मार्ट पार्क में अशोक का पौधा लगाया, जिसके बाद उनके पौधा लगाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं. दरअसल इन तस्वीर में सीएम छाता लगाकार पौधा लगा रहे हैं और पौधे को पानी देते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद से लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि सीएम बारिश के मौसम में छाता लगाकर पेड़ को पानी दे रहे हैं. वहीं कोई इसे धूप से बचने की बात कहकर सही…

Read More

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया है. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रहा है. बताया जा रहा है कि 25 वर्षीया पीड़िता को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी. पीड़िता का आरोप है कि रात में कंपाउंडर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट नर्सिंग होम की है. यहां 6…

Read More

देश में कोरोना की तीसरी लहर के आने की चिंता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि देश में अभी भी दूसरी लहर कायम है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ने बैठक के दौरान देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की. इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कह चुके हैं कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है. स्वास्थ्य सचिव…

Read More

लंदन: अफगानिस्तान (Afghanistan) की तालिबानी सरकार अमेरिका, ब्रिटेन सहित पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. इस सरकार से 9/11 जैसे आतंकी हमलों का खतरा भी पैदा हो गया है. ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-5 के प्रमुख केन मैक्कलम (Ken McCallum) ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि अलकायदा स्टाइल हमलों में तेजी आ सकती है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा दुनिया को एक नए संकट की तरफ धकेल सकता है. तालिबान के सत्ता कब्जाने से आतंकवादियों का मनोबल बढ़ा है और इसका मतलब है कि 9/11 जैसे आतंकी हमलों का खतरा…

Read More

करनाल. हरियाणा में करनाल (Karnal) में किसानों और सरकार के बीच चल रहा टकराव जल्द ही खत्म हो सकता है. करनाल के बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद एसडीएम आयुष सिन्हा (SDM Ayush Sinha) के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर किसान यहां धरना दे रहे हैं. अब किसानों और अफसरों के बीच टकराव खत्म हो सकता है और इसके संकेत शुक्रवार देर रात तक चली अफसरों और किसानों की बैठक में मिले. बता दें कि सरकार के निर्देश पर किसानों से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग के…

Read More

Coronavirus Today: देश में अब बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 33 हजार 376 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 308 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 32 हजार 198 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 हो गई है. वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 3…

Read More

सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां चौका- कांड्रा मुख्य मार्ग पर घाटदूलमी के पास बस और कार में भीषण टक्कर हुई. जिसमें दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. कार सवार तिरुलडीह के रहनेवाले बताए जा रहे हैं, जबकि यात्री बस सरायकेला से रांची की ओर जा रही थी. फिलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में…

Read More