Author: Tech Ashish

Exploring world

Kandra देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम रही. इधर सरायकेला जिले के  कांड्रा में भी लोगों ने धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया. दिनभर जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से गणपति की पूजा अर्चना की वही रात को रंगारंग भक्ति कार्यक्रम का  लुफ्त उठाया. कांड्रा के श्री श्री गणेश पूजा कमेटी युवक समिति कांड्रा बस्ती बांधकुली में बनाए गए पंडाल मेें गणेश पूजा के दौरान शुक्रवार रात जागरण का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा ने फीता काट कर किया. मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया…

Read More

क्षेत्र के जानेमाने समाजसेवी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी भोलानाथ चौधरी (74) का शुक्रवार को निधन हो गया. विगत करीब तीन माह से वे बीमार चल रहे थे. कोलकाता के एक अस्पताल में विगत बीस दिनों से इलाजरत चौधरी ने शुक्रवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली. कांग्रेस पार्टी से आजीवन जुड़े चौधरी ने गम्हरिया में शून्य से व्यवसाय की नींव डाली थी और वर्तमान में करीब एक दर्जन फर्म की स्थापना कर सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया. शनिवार सुबह उनकी अंतिम शव यात्रा बड़ा गम्हरिया स्थित चौधरी आवास से पार्वती घाट के लिए निकलेगी. स्व. चौधरी के…

Read More

झारखंड सरकार द्वारा निजी कंपनियों में 40 हजार से कम मासिक आय के नौकरियों में 75% स्थानीय आदिवासी मूलवासी के लिए आरक्षित किए जाने पर  झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला नगर कमेटी के तत्वाधान  में भव्य आभार यात्रा निकाला गया. इस अवसर पर जिला, प्रखंड एवं नगर के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आभार यात्रा का शुभारंभ सरायकेला स्थित दुर्गा मैदान से किया गया. जो झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सरकार की जयकारे के साथ जुलूस की शक्ल में नगर क्षेत्र होते हुए गैरेज चौक पहुंचा. जहां झामुमो जिला उपाध्यक्ष सानंद आचार्य उर्फ टुलु, नगर उपाध्यक्ष लीपू महंती, बड़बाबू…

Read More

पश्चिम बंगाल के हुगली में एडीएम द्वारा हायर की गई कार में बैठकर शराब पीने वाले एक फर्जी डीएसपी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस की वर्दी में शराब पीने वाले फर्जी डीएसपी सिद्धार्थ चक्रवर्ती के साथ-साथ पुलिस के दो कैजुअल ड्राइवर अमर पाल और शंकर चटर्जी को भी गिरफ्तार किया है. ये सनसनीखेज मामला चंदन नगर कमिश्नरेट के विख्यात स्टैंड और रानीघाट के पास का है. पकड़े जाने के बाद फर्जी डीएसपी का रौब कम नहीं हुआ. वो चंदन नगर थाने में आईसी की आंख में आंख डाल…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में विधि विधान से शुक्रवार को गणेशोत्सव की शुरुआत हुई. पहले दिन विभिन्न पूजा पंडालों का उद्घाटन हुआ.  श्री श्री गणेश पूजा कमेटी युवक समिति बांधकुली कांड्रा बस्ती में पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इसी तरह युवक समिति मध्य बस्ती कांड्रा में जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो ने फीता काटकर गणेश पूजा का शुभारंभ किया. गणेश पूजा के मौके पर बाजारों में भी काफी रौनक रही. फल विक्रेताओं के यहां सुबह से ही लोगों की कतार लगी रही. शाम में पूजा पंडाल…

Read More

सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट एक्शन हीरो में से एक माने जाते हैं. सनी देओल सिर्फ कैमरा के आगे ही अपना एक्शन नहीं करते, बल्कि ऑफ कैमरा भी उनका जलवा यूं ही बरकरार रहता है. सनी देओल अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में एक बार सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने एक घटना का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि सनी देओल को पेट्रोल पंप पर कुछ गुंडे मिल गए थे. तब वह उनसे कैसे निपटे थे, इस घटना का उन्होंने द कपिल शर्मा शो में जिक्र किया था. बॉबी देओल ने…

Read More

नई दिल्ली: इस बात से कोई इंकार नहीं है कि बॉलीवुड विवादों से भरा है और अपनी रोमांटिक और दुख भरी प्रेम कहानियों के लिए भी उतनी ही प्रसिद्ध हैं. रेखा (Rekha) को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक माना जाता है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने प्रेम संबंधों को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं. सालों बाद अब भी रेखा (Rekha) की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, रेखा का एक ऐसा प्रेम प्रसंग जिसने एक समय में सभी का ध्यान खींचा था, वह था उनका विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के साथ संबंध. कहा जाता है कि विनोद मेहरा (Vinod Mehra),…

Read More

गोपालगंज. बिहार में पंचायत चुनाव के समीप आते ही तरह-तरह की सामने आने लगी हैं. नया मामला RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव से जुड़ा है. तेजस्‍वी यादवस द्वारा गोपालगंज के बैकुंठपुर में महिलाओं को पैसा बांटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तेजस्वी यादव महिलाओं को 500-500 और किसी को 1 हजार रुपये बांटते दिख रहे हैं. पूछे जाने पर बता रहे हैं कि वह लालू यादव के बेटे हैं. सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. लोगों का दावा है कि तेजस्वी यादव गुरुवार…

Read More

सरायकेला प्रखंड के सीनी के उकरी स्थित आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी व सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा कंपनी के पदाधिकारी व श्रमिको को प्राथमिक उपचार व आवश्यक सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में मुख्य रुप से सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिर्बन महतो, एएनएम प्रमिला व सरस्वती द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के नियम गुण व फ‌र्स्ट एड में क्या-क्या कार्य करने चाहिए व सीपीआर की विधि डमी के माध्यम से जानकारी दी गई. रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव…

Read More

जलसहिया संघ राजनगर प्रखंड ईकाई की एक बैठक शुक्रवार को साप्ताहिक हाट मैदान में प्रखंड अध्यक्ष संजू महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक सह सांसद प्रतिनिधि विशु हेम्ब्रम एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष मनी रानी मंडल उपस्थित रहे. बैठक में विगत 18 माह से जलसहियाओं के लंबित मानदेय मुद्दे को लेकर चर्चा की किया गया. संघ के संरक्षक बिशु हेम्ब्रम ने कहा, कि जल सहियाओं को 18 माह से मानदेय नहीं मिलना चिंता का विषय है. जलसहियाओं की परिवारिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. उन्होंने सरकार…

Read More