Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला- खरसावां द्वारा तसर सेंटर मैदान में पारंम्परिक ढंग से अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया. हो, संथाल, मुंडा, उरांव, भूमिज, माहली, बिरहोर, खडिया आदि आदिवासी समाज के लोगों ने खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्वाजंलि देकर अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद किया.  इसके पहले आदिवासियो पर अत्याचार करना बंद करो, यूसीसी आदिवासी विरोधी कानून नहीं चलेगी, तिलका मांझी अमर रहे, जय जोहार का नारा है भारत देश हमारा है, नारा हो अमर रहे, वन संसोधन संशोधन विधेयक 2023 वापस लो, मणिपुर हिंसा बंद करो, एक तीर एक…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नालसा न्यू दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा 9 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की.  जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन के दिशा में प्रयास करने को कहा ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सके. सभी ने कहा कि अधिक से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुधवार को आदिवासी कला केंद्र बड़बिल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला शामिल हुए. कार्यक्रम में आदिवासी रीती- रिवाज एवं परंपरा के अनुसार मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया.  कार्यक्रम के दौरान भवन परिसर में स्थित वारंगक्षिति लिपि के जनक ओत गुरु लाको बोदरा के मूर्ति पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया. उपायुक्त द्वारा एनआर प्लस टू उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय सरायकेला एवं आश्रम विद्यालय कुचाई…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से मंगलवार को विश्व वाणिज्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल शामिल हुए. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की तरफ से नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं. कुछ विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा वाणिज्य के क्षेत्र में नई संभावनाओं की झलकियां प्रस्तुत की जिन्हें बहुत पसंद किया…

Read More

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम की ओर से झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. पार्टी के पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में बिष्टुपुर स्थित चरमरिया गेस्ट हाउस में उनकी प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद महानगर टीम ने झारखण्ड में उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा उनके अलग झारखंड राज्य के सपने और उनके विचारों को भी याद किया गया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के बाकी व अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया.…

Read More

सोनुआ/Jayant pramanik, सोनुआ प्रखंड के वन विश्रामागार में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें झामुमो सोनुआ प्रखंड कमेटी की ओर से शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सोहन माझी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप महतो ने शहीद निर्मल महतो के बलिदान को याद किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे के नारे लगाये.कार्यक्रम के बाद कई झामुमो कार्यकर्ता जमशेदपुर में आयोजित सभा कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर रवाना हुए. मौके पर प्रखंड सचिव सागर महतो, उबन महतो, विजय जोंकों…

Read More

सोनुआ/Jayant pramanik खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम का प्रतिनिधिमंडल ने मगंलवार को ज़िला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिला. इस दौरान मंच की ओर से जिला में जन अधिकारों के लगातार उल्लंघन व कल्याणकारी कार्यक्रमों व सेवाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई. मंच ने इनसे संबन्धित शिकायत व आवेदन प्रखण्ड व संबन्धित पदाधिकारियों को कई बार दिया है लेकिन अधिकांश शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई है. उपायुक्त ने मुद्दों व मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. उपायुक्त को मांग पत्र दिया गया. मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई प्रखण्डों (सोनुआ, तांतनगर, मंझरी,…

Read More

जमशेदपुर: सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संस्था सांझी आवाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि झारखंड के सिखों का अधिकार हर हाल में बरकरार रहेगा. जो पूर्व में मिल रहा है, वह मिलता रहेगा. इस संबंध में वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क कर सम्मानजनक समाधान निकालेंगे. प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू एवं चेयरमैन जसवीर सिंह सिरे ने ज्ञापन सौंप कर बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली की देखरेख एवं प्रबंधन कर रही संस्था 1955 से निबंधित है। पांच निर्वाचन क्षेत्र है उसमें दक्षिण…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney लगातार विद्युत समस्या से परेशान कांड्रावासियों ने मंगलवार को आखिरकार विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार को सबस्टेशन 3 फीटर संख्या 6 की समस्या से अवगत कराया और एक मांगपत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की.  आपको बता दें कि लगातार अनियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण कांड्रा क्षेत्र के 6 पंचायतों के दर्जनों गांव पूरी तरह प्रभावित है. कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी राम महतो, पूर्व उपमुखिया अनिल सिह, रंजीत मोदक ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा. विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को…

Read More

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने मंगलवार को समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उनके साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग भी थे. इस दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके तहत मल्टीपर्पस हॉल, वेयर हाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि की जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने वेयरहाउस में किए जाने वाले एफएलसी की तैयारियों का समीक्षा कर एफएलसी अंतर्गत किए जाने…

Read More