Author: Tech Ashish

Exploring world

ब्रिटेन के सुपरमार्केट में ट्रक ड्राइवरों को जितनी सैलरी दी जा रही है उतनी हमारे देश में अच्छे-अच्छे इंजीनियरों को भी नहीं मिलती है. जी हां ये बिल्कुल सच है. वहां के एक प्रमुख सुपरमार्केट में माल की डिलीवरी करने वाले ट्रक ड्राइवरों को 70,000 पाउंड यानी की लगभग 70,88,515 रुपये वार्षिक सैलरी दी जा रही है. इतना ही नहीं उन्हें 2000 पाउंड यानी की लगभग 2,02,612 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा. टेस्को और सेन्सबरी जैसी कंपनियों के रिक्रूटर्स ट्रक ड्राइवरों को अच्छी खासी सैलरी ऑफर कर रहे हैं क्योंकि वहां राष्ट्रीय स्तर पर 100,000 ड्राइवरों की कमी…

Read More

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में बड़ा आमदा, विटापुर, बुरूडीह, चिलकू, दलायकेला, हरिभंजा, जोजोडीह, जोरडीहा, खरसावां, कृष्णापुर, रिडिंग, सिमला, तेलायडीह पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की बारी-बारी से समीक्षा की गई. बीडीओ द्वारा समीक्षा में पाया गया कि खरसावां प्रखंड में वर्ष 2016 से वर्ष 2021 तक 3763 प्रधानमंत्री आवास बनानें का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें से 3226 आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 525 पीएम आवास अधूरा पड़ा है. जिसे दिसम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया…

Read More

खरसावां-कुचाई क्षेत्रों में विगत 10 सितंबर से सुबह से लगातार बारिश के कारण खरसावां, कुचाई सहित पूरे कोल्हान में भारी बारिश होने के कारण संजय नदी का जलस्तर उफान पर था. जिससे खरसावां- सरायकेला मुख्य मार्ग के खापरसाई के संजय नदी पर बने वर्षो पुरानी पुल डूबे रहने और गोविंदपुर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण 32 घटों तक आवाजाही पूरी तरह बाधित रहा. जिसमें 24 घटे पुल के उपर पानी बहने और 6 घटे तक पुल क्षतिग्रस्त होने से खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर आवाजाही ठप रहा. जिससे कारण इस मार्ग से गुजरने वाले खरसावा, कुचाई, दलभंगा, चक्रधरपुर, चाईबासा के लोगों…

Read More

खरसावां में सरकारी खर्च पर होने वाले विभिन्न धार्मिक पूजा-अर्चना के निवार्हन को लेकर सरकारी पूजा समिति की एक बैठक खरसावां प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना का निवर्हन पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत सादगी से करने का निर्णय लिया गया. वही कोरोना वायरस महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने, पूजा स्थल पर सैनिटाइजर रखने, मास्क का उपयोग करते हुए पूजा-अर्चना करने एवं झारखंड सरकार के गाइडलाइन के तहत करने का निर्णय लिया गया. खरसावां में आगामी 11 से 15 अक्टुबर तक सरकारी स्तर…

Read More

सरायेकला जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत पापड़ा गावं में डायन के नाम पर 63 वर्षीय वृद्वा जलही देवी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना गुरुवार शाम साढे़ सात बजे के आसपास की है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया पांपड़ा गांव के गोपाल गोडसेरा का वृद्वा जलही देवी के साथ पिछले 10 वर्षो से जमीन जायदाद का विवाद चल रहा था. साथ ही गोपाल गोडसरा पूर्व में जलही देवी पर…

Read More

बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर आ रही है. जहां गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई. सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी. मरने वालों में चार लड़कियां हैं. हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई. एक साथ पांच बच्चों की शव देख कोहराम मच गया. स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. घटना मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में हुई. बताया जा रहा है, कि करमा-धरमा की पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान पहले एक बच्ची का पैर फिसला…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को घूमने का बहुत शौक है. उन्हें जब भी समय मिलता है तो वह अपने दोस्तों के साथ छु्ट्टियां बिताने के लिए चली जाती हैं. वह हाल ही में अपनी दोस्त के साथ वेकेशन मनाने के लिए मालदीव गई थीं. सारा ने मालदीव से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सारा ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं. सारा ने ऑरेंज और पिंक कलर की बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. वह बीच पर मस्ती भरे…

Read More

गया: नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा विगत 6 सितंबर से विभिन्न मांगों को लेकर पूरे बिहार मे हड़ताल जारी है. इसको लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. वही कुछ दिन बाद से पितृपक्ष भी शुरू होने वाला है. ऐसी स्थिति को देखते हुए शहर के विष्णुपद मंदिर के समीप से सफाई कार्य शुरू किया गया. इसको लेकर मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त मोहन श्रीवास्तव के अलावा विभिन्न वार्ड पार्षदों ने हाथों में झाड़ू लेकर शहर की सड़कों पर सफाई कार्य शुरू किया. उक्त लोगों को स्वयं झाड़ू लगाता देख…

Read More

गया: बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित गुरिया गांव में नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर अपनी उपस्थिति का एहसास कराया है . इस हरकत से गांव के लोग दहशत में हैं. ग्रामीणों को इस बात का डर है कि कोई हिंसात्मक कार्रवाई नक्सली ना कर बैठे. पाप हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. साथ ही नक्सली पर्चा की जांच कर रही है. पर्चा को लेकर सीआरपीएफ के जवान भी उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं. नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में आरोप लगाया गया है कि…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत कूदरसाईं स्थित एक मकान से राजनगर थाना क्षेत्र के डूंमरडीहा पंचायत के रुगड़ीसाईं गांव निवासी दीगरध्वज महतो नामक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है . घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि युवक हीरो शोरूम में काम करता था और कल दिन को 1:00 बजे छुट्टी लेकर निकला…

Read More