Author: Tech Ashish

Exploring world

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर में है. जहां सोमवार को उन्होंने जनजातीय सम्मेलन में हिस्सा लिया. वहीं मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. महिलाएं भयभीत है. वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हर दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है. जिस पर नकेल कसने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने राज्य सरकार पर कोरोना के…

Read More

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के नंदना गांव में सोमवार रात गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. वहीं बच्चों की मां बुरी तरह से झुलस गई है. गंभीर स्थिति में उसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. नंदना गांव के निर्वतमान मुखिया कृष्णकुमार मुन्ना ने एसकेएमसीएच पहुंचे तीनों बच्चों के मरने की पुष्टि की है. मृतकों में दीपासी कुमारी (6 वर्ष), अजीत कुमार (ढ़ाई वर्ष) और विवेक कुमार (डेढ़ वर्ष) शामिल है. जबकि, शोभा देवी (27 वर्ष) का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. पीड़िता के पति अशोक साह दिल्ली में मजदूरी…

Read More

नई-दिल्ली: देश के इतिहास में पहली बार कल यानी मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. मिली जानकारी के मुताबिक PM मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी. इसके लिए दोपहर पौने चार बजे का समय तय किया गया है. खबर पर अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए indianewsviral.co.in पर

Read More

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो के साथ वापस आ गए हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने में लगे हुए हैं. कपिल के शो पर हर हफ्ते बॉलीवुड के स्टार्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आ रहे हैं. इस हफ्ते कपिल शर्मा शो में सैफ अली खान अपनी नई फिल्म भूत पुलिस का प्रमोशन करने पहुंचे हैं. फिल्म ‘भूत पुलिस’ के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान के साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस शो में शामिल हुईं. इस शो का प्रोमो सामने आया है, जिसे सैफ अपने बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह के…

Read More

नई दिल्‍ली: ओला ने देश के ऑटो मार्केट में ई-स्‍कूटर (Ola E-scooter) उतारने के बाद एक और बड़ी पहल की है. कंपनी के सह-संस्‍थपक भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने बताया कि तमिलनाडु के ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर प्‍लांट का संचालन सिर्फ महिलाएं करेंगी. इसके लिए प्‍लांट में 10 हजार से ज्‍यादा महिलाओं को नियुक्‍त किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) को आत्मनिर्भर महिला (Aatmanirbhar women) की आवश्यकता है. साथ ही कहा कि यह सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया का अकेला मोटर व्‍हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (All Women Plant) होगा. हर वाहन के लिए पूरी तरह से जिम्‍मेदार होंगी महिला…

Read More

जो भविष्य की चिंता नहीं करता वह खुश रहता है. वन डे ​क्रिकेट की तरह खेलते रहो. मैंने सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर से छक्के चौके लगाने का राज पूछा तो बोले कि यह स्किल है. इसी तरह राजनीति भी एक स्किल है. राजस्थान विधानसभा में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पार्टी भाजपा समेत सभी नेताओं पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि समस्या सबके साथ है. हर कोई दु:खी है.  MLA इसलिए दुखी हैं कि वे मंत्री नहीं बने. मंत्री बन गए तो इसलिए दु:खी हैं, कि अच्छा विभाग नहीं…

Read More

नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण के मुकाबले 19 सितंबर से यूएई में होने हैं. इंग्लैंड के 6 क्रिकेटर पहले ही किसी ना किसी कारण से टी20 लीग से हट चुके हैं. अब खबर आ रही है कि प्लेऑफ के दौरान बचे 10 में से 9 खिलाड़ी भी नहीं खेल सकेंगे. यानी सभी इंग्लिश खिलाड़ी लीग मैच तक ही उपलब्ध रहेंगे. भारत और इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) के दौरान 5वें टेस्ट के कैंसिल होने के बाद दोनों बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच विवाद की भी खबर आई. क्रिकबज की खबर के अनुसार, इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपनी बोल्डनेस की वजह से इंडस्ट्री में एक अलह पहचान बनाई है. एक समय ऐसा था जब हर शख्स की जुबां पर बस उनका ही नाम रहता था. भले ही एक वक्त के बाद उन्हें इंडस्ट्री में बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं मिले मगर मल्लिका शेरावत का नाम आज भी इंडस्ट्री में पॉपुलर है. एक्ट्रेस ने बाकी स्टार्स की तरह ही अपने करियर में बुरा दौर भी देखा है. उन्होंने हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वे उस समय बहुत टूट गई थीं जब उनकी आलोचना प्रेस द्वारा की जाती थी. उस दौरान उन्होंने देश छोड़ने…

Read More

देहरादून। शुक्रवार की रात उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) के मंत्री बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) ​विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ खुद धरने पर बैठ गए थे. इधर, राजधानी देहरादून में भी ठीक इसी स्टाइल में धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली (Vinod Chamoli) भी अपने आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए. लेकिन प्रदर्शन में शामिल युवाओं द्वारा तंज कसे जाने से विधायक विनोद चमोली भड़क उठे. विधायक ने क्षेत्र में अब तक कराए गए सभी काम गिनाते हुए विरोध कर रहे लोगों को जमकर खरी खोटी सुनाई. विधायक…

Read More

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिनपर बढ़ती उम्र का बिल्कुल भी असर नहीं पता चलता है. करीब 65 साल की उम्र में अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस और चार्म से सभी को अपना मुरीद बना लिया है. हर तरफ उनकी स्मार्टनेस के चर्चे होते हैं. मगर सोशल मीडिया का दौर ऐसा है जहां हर तरह के लोग हैं और तरह-तरह की बातें करते हैं. कोई भी स्टार्स ऐसा नहीं है जो इससे वंछित रह जाए. हाल ही में जब अनिल कपूर बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान के शो में पहुंचें तो अरबाज ने उन्हें ऐसे…

Read More