Author: Tech Ashish

Exploring world

कुचाई प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा बागवानी योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड बिकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर ने कहा कि बागवानी योजना का उद्देश्य किसानों की आजीविका वृद्धि करना है। आम बागवानी के साथ-साथ रसदार फलों की खेती पर भी जोर देने की आवश्यकता है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी की अच्छी उपलब्धि रही है। इस वित्तीय वर्ष में इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। अधिकाधिक लोगों को इस से जोड़े और उन्हें पौधों के साथ उसमें आने वाले फलों की अहमियत के…

Read More

भारत सरकार के केन्द्रीय रेशम अनुशंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची के निर्देशक डा0 के0 सत्यनारायण ने सेंट्रल सिल्क बोर्ड खरसावां और अग्र परियोजना केन्द्र खरसावां का निरीक्षण सिल्क के विकास के संभावना को तलाशने की काम किया। खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र खरसावां में बडे पैमानें पर कोकुन को सुखाने के लिए एक होट इयर ड्रायर का स्थापना किया जाएगा। ताकि हाॅ। होट इयर ड्रायर  में सालभर कोकुन को रखकर सीएफसी को दिया जा सके। इस दौरान निर्देशक ने खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र हाॅर्ट इयर ड्रायर के स्थापना के लिए जमीन देखी। इसके अलावे विजागार भवन, प्लांटेशन, सामान्य सुलभ केन्द्र आदि…

Read More

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर में एलओसी (LOC) के पास हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक ग्रुप द्वारा घुसपैठ की कोशिश के बाद तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है. आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए उरी में पिछले 36 घंट से घुसपैठ रोधी अभियान जारी है. इस बात की जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी. उरी में इंटरनेट और मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गई है. रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों को बुलाया गया है और एक बड़े क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है.…

Read More

India Coronavirus Updates: कोरोना मामलों में एक बार फिर कमी देखी गई है. पांच दिनों बाद 30 हजार से कम कोरोना मामले सामने आए हैं. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26,115 नए कोरोना केस आए और 252 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 34,469 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8,606 एक्टिव केस कम हो गए. 14 सितंबर- 27,176 15 सितंबर- 30,570 16 सितंबर- 34,403 17 सितंबर- 35,662 18 सितंबर- 30,773 19 सितंबर- 30,256 20 सितंबर- 26,115 देश में कोरोना संक्रमण की…

Read More

तिरुवनंतपुरम: केरल के एक ऑटो चालक की लॉटरी (Lottery) लगी है. उसने 12 करोड़ की बंपर लॉटरी जीती है. ओणम बंपर लॉटरी (Onam Bumper Lottery) के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद, विजेता की पहचान ऑटो चालक के रूप हुई है. लॉटरी लगने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 12 करोड़ की लॉटरी जीतने (Lottery Winner) वाले ऑटो चालक (Autodriver) का नाम जयपालन पी आर (Jayapalan P R) है. उसने फैंसी लॉटरी टिकट के जरिये इतनी बड़ी रकम जीती है. जयपालन कोच्चि के पास मराडू के रहने वाले हैं. बताया गया कि ओणम…

Read More

लखनऊ: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है. महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसके बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. इस बीच महंत गिरि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह प्रयागराज जाएंगे. मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 8.30 बजे प्रयागराज जाएंगे और महंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज उन्नाव में अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और…

Read More

‘उड़ल सतुआ भइल पितरन के पइठ….’ पितृपक्ष के दूसरे दिन प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान करने का है विधान. गया: पितृपक्ष के दूसरे दिन अर्थात प्रतिपदा तिथि को प्रेतशिला, रामशिला व कागबली वेदी पर पिंडदान का विधान है. इनमे प्रेतशिला वेदी को प्रमुख माना गया है. परिवार में किसी के भी आकस्मिक मृत्यु जैसे एक्सीडेंट, आत्महत्या, आग से , पानी मे डूबने से, हत्या वगैरह हो जाने पर उनकी आत्मा भटकती रहती है, ऐसा हमारे शास्त्रों एवं धर्म ग्रन्थों में कहा गया है. प्रेतशिला में आकस्मिक मृत्यु व जाने- अनजाने परिवार में किसी की मृत्यु हुए लोगों का पिंडदान करने…

Read More

सरायकेला जिले में सड़क दुर्घटनाओं का दौर जारी है. जहां मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे खरसावां-चाईबासा मार्ग पर कुचाई- खमारडीह पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. जानकारी के अनुसार जालुमबेड़ा गांव की दर्शना चाकी (25), बॉबी पूर्ति (22) व सोमा चाकी (17) आमदा के उदालखम गांव से फुटबॉल मैच देख कर एक बाइक पर सवार हो कर अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी कुचाई- खमारडीह पुलिया के पास सामने से आ रही एक भारी वाहन तीनो बाइक सवार को रौंद कर आगे निकल गई. इस दुर्घटना…

Read More

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि नौकर या केयरटेकर संपत्ति में कभी भी कोई अधिकार नहीं ले सकते चाहे वह उसमें लंबे समय से क्यों न रह रहे हों। यह कहते हुए शीर्ष अदालत ने सत्र न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसलों को निरस्त कर दिया, जिसमें संपत्ति पर नौकर के दावे को स्वीकार कर लिया गया था। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और ए.एस. ओका की पीठ ने यह फैसला देते हुए नौकर को आदेश दिया कि वह संपत्ति को तीन माह के अंदर खाली कर उसका कब्जा मालिक को सौंप दे। अदालत ने…

Read More

पंजाब में कांग्रेस का ऑपरेशन पूरा होने के बाद अब पार्टी शासित दूसरे राज्यों में हलचल तेज होने लगी है. इस बीच बीते शुक्रवार यानी 17 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ मैराथन बैठकें कीं. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान की स्थिति के साथ ही 2024 लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के लक्ष्यों पर भी चर्चा की. संयोग यह है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने से ठीक एक दिन पहले यह बैठक हुई. इस साल…

Read More