Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया सामुदायिक केंद्र की एएनएम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है. बताया जा रहा है कि विगत 4 महीनों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. बार-बार विभागीय पदाधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिसको लेकर सभी एएनएम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं. वही सीएससी प्रभारी ने बताया, कि वरीय पदाधिकारियों एवं सिविल सर्जन को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही इनका वेतन निर्गत कर दिया जाएगा.

Read More

सरायकेला खरसावां पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां जिला पुलिस ने बड़े मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए साहिबगंज और पश्चिम बंगाल के 9 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों का नाम मिथुन मंडल, राहुल नुनिया, शुभम तुरी, चंदन महतो, कृतन नुनिया, राहुल नुनिया, राहुल पासवान, रामदुलार पंडित और शमा कर्मकार बताया जा रहा है. जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि इनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 75 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया, कि गिरोह के ज्यादातर सदस्य तीनपहाड़ गिरोह…

Read More

नई दिल्ली: भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने UN में कहा है की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे भी क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने के लिए कहते हैं। यूएन के मेंबर देश जानते हैं कि पाकिस्तान का इतिहास रहा है आतंक को पनाह देने, आतंकियों की फंडिंग करने और उन्हें हथियार उपलब्ध करने का। राइट टू रिप्लाई के तहत भारत की तरफ से इमरान खान के…

Read More

कटक जिले में महानदी नदी में फंसे एक जंगली हाथी को बचाने के लिए तैनात ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की एक नाव शुक्रवार को पलट जाने से एक पत्रकार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है। सूत्रों के अनुसार महानदी पार करने के प्रयास में मुंडुली बैराज के पास एक जंगली हाथी फंस गया। नदी में तेज बहाव के कारण हाथी हिल नहीं पा रहा था। ओडीआरएएफ की टीम ने हाथी को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। क्षेत्रीय समाचार चैनल ओडिशा टेलीविजन (ओटीवी) के दो कर्मचारी – मुख्य संवाददाता अरिंदम दास और कैमरापर्सन प्रभात…

Read More

हेमा मालिनी जानीमानी डांसर हैं, और धर्मेंद्र की डांसिंग स्किल्स तो सबको पता है. सुपर डांसर 4 के एपिसोड में हेमा मालिनी ने अपने पति के गाने ‘जट यमला पगला दीवाना’ पर उनकी नकल उतारी. उनके साथ स्टेज पर शिल्पा शेट्टी भी थीं लेकिन हेमा ने जोश में उनको भी पछाड़ दिया. उनका मजेदार वीडियो सामने आया है. हेमा मालिनी अपकमिंग एपिसोड में बतौर गेस्ट दिखाई देंगी. धर्मेंद्र की फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ 1975 में आई थी. इस फिल्म का गाना ‘मैं  जट यमला पगला दीवाना’ आज भी लोगों को पसंद है. इस गाने में धर्मेंद्र का हुक स्टेप काफी पॉप्युलर…

Read More

भारत सरकार के केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा आगामी 25 सितंबर को खरसावां व कुचाई प्रखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री मुंडा सुबह साढ़े दस बजे खरसावां के काली मंदिर परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित पं दीन दयाल उपाध्याय जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात कुचाई में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात 11.15 बजे कुचाई सीएचसी में पीएम केयर्स फंड से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12.10 बजे कुचाई के बिरसा स्टेडियम में आयोजित सहिया सम्मेलन में भाग लेंगे।…

Read More

सरायकेला जिला के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत उषा मोड़ चौक पर शुक्रवार को एक और सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक ड्यूटी से लौट रहे थे इसी बीच उषा मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. मोटरसाइकिल का नम्बर JH05CG- 9278 बताया जा रहा है, जबकि हाइवा का हाइवा का नम्बर JH05AZ4158 है. स्थानीय लोगों…

Read More

कांड्रा के कपड़ा व्यवसाई देवदत्त अग्रवाल उर्फ देबू अग्रवाल का 29 वर्षीय पुत्र मनीष अग्रवाल गुरुवार शाम से लापता है . बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम 4 बजे बिस्टुपुर स्थित किसी डेंटिस्ट से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तब उसकी मां ने उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. इसके बाद किसी काम से बाहर निकले देबू अग्रवाल को भी सूचना दी गई. उन्होंने भी काफी प्रयास किया लेकिन बेटे से संपर्क स्थापित नहीं हो सका. इसके बाद मनीष की खोजबीन…

Read More

गया: जिले के बेलागंज प्रखंड के साकिर बिगहा पंचायत के धनावा गांव के बूथ संख्या 2 पर चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया। देखें video इस संबंध में धनवा गांव निवासी बबन कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान बूथ संख्या 2 पर मुखिया प्रत्याशी सोनाली कुमारी के पति पप्पू यादव अपने कई समर्थकों के साथ आ पहुंचे और बूथ के अंदर घुस गए। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो वे लोग लाठी डंडे से मारपीट करने…

Read More

खरसावां सप्ताहिक हाट इन दिनों मोबाइल चोरी करने वाला बड़ा गिरोह सक्रिय है। हाट बाजारों में मौका मिलते ही गिरोह के सदस्य बाजार करने आए लोगों का मोबाइल, पर्स पार कर दे रहे हैं। खरसावां साप्ताहिक हाट में गुरूवार को 30 मिनट के अंदर आठ से अधिक लोगों के पाॅकेट से मोबाइल उड़ाए लिए। इसी में सक्रियता दिखाते हुए ग्रामीणों ने खरसावां पुलिस के सहयोग से एक चोर को चोरी के दो मोबाईल के साथ धर दबोचा लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पाॅकेट से दो चोरी के मोबाईल बरामद की गई। चोरी के मोबाईल के साथ पकडे गए चोर…

Read More