Author: Tech Ashish

Exploring world

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar एक तरफ देश आजादी के 75 वर्षगांठ पूरा होने पर अमृत महोत्सव मान रहा है, दूसरी तरफ बिहार के औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड से दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया है. जहां सैकड़ों बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल आने- जाने पर मजबूर हैं. मामला देव प्रखंड के हसौली पंचायत के कुंडा ग्राम का है. जो बिहार सरकार के विकास का पोल खोल रही है. यह चचरी का पुल जिसके सहारे नदी पार कर आज कई गांवो के बच्चे स्कूल जाने पर मजबूर हैं. इस चचरी पुल से विद्यालय आने वाले बच्चो ने…

Read More

चांडिल/ Sumangal kundu(kebu) : नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को चांडिल में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को खास कर महिला बच्चे और दिव्यांगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजना से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया. मंगलवार को चांडिल अनुमंडल न्यायालय से प्रभात फेरी निकाली गई जो चांडिल डेम रोड स्थित चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज तक गई.  अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने बताया कि 100 दिनों तक चलाई जाने वाले इस जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma खेत में काम करने के दौरान एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई. महिला के पर में सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने गंभीर अवस्था में महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के पैदमपुर गांव निवासी पांडेराम सिजुई की धर्मपत्नी जवानी सिजुई मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह खेत में काम करने गई थी.  इस दौरान करीब 12.30 बजे जवानी सिजुई के पैर में सांप ने काट लिया. महिला ने इसकी जानकारी अपने पति पांडेराम सिजुई को दी. इसके बाद महिला को…

Read More

आदित्यपुर: पुलिस के गिरेबान पर एकबार फिर से भाजपा नेता ने हाथ डाला है, हालांकि इस बार परिस्थिति अलग है. आपको याद दिला दें कि पिछली रघुवर दास की सरकार में भी भजपाइयों ने एकबार पुलिस की वर्दी को तार- तार कर चुके हैं. तब भाजपा नेताओं का बाल भी बांका नहीं हुआ था और सभी बाइज्जत बरी हो गए थे. करीब छः साल बाद एकबार फिर से एक भाजपा नेता ने वर्दी पर हमला किया है, आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस की क्या भूमिका रहती है, फिलहाल आरोपी भाजपा नेता सुपाल झा पुलिस कस्टडी में है. बता…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब गांव से दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहां शराब के नशे में धुत्त होकर आए पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मृतका की पहचान भरूब गांव निवासी पप्पू यादव की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है. मुन्नी देवी का मायका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव है. मुन्नी देवी की शादी 2018 में बड़ी ही धूमधाम से भरुब निवासी पप्पू यादव से हुई थी. जो भी बन पड़ा था वो सब शादी में उपहारा स्वरूप दिया था. मृतका…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समशेर अली विगत कुछ महीनो से बीमार चल रहे हैं. उनका ईलाज तमोलिया स्थित ब्रम्हानंद अस्पताल के डॉक्टरो की देख रेख में चल रहा है. सोमवार को विधायक सविता महतो उनके बेटी के मानगो स्थित आवास पहुंची और कुशलक्षेम जाना एवं स्वस्थ संबंधित जानकारी ली. इस दौरान विधायक ने झामुमो अल्पसंख्यक नेता को किसी भी प्रकार के सहायता के लिए संपर्क करने को कहा. मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मो नौशाद, नगर अध्यक्ष कपाली इनामूल हक, एवं उनके परिजन उपस्थित थे.

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney गम्हरिया प्रखंड भाजपा कमेटी की ओर से पूंजी डूंगरी में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती मनाई गई. इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने किया. इस दौरान उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण किया गया. इसमें प्रमोद पाठक, अनय सिंह, विनोद झा, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, दुलारी, विवेक कुमार, राहुल सिंह, शरदेंदु शेखर, वीरेंद्र सिंह, उमा महतो, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, सभापति मंडल, राजकुमार, सिंह, मुन्नी देवी, चंद्रकला देवी,…

Read More

खूंटपानी/ Ajay Mahato प्रखंड के दोपाई पंचायत अंतर्गत टापकोचा गांव की एक महिला गंगा मुनी बोदरा को उसके घर में एक जहरीले सांप ने डंस लिया. आनन- फानन में महिला के पति चोकरो बोदरा ने बासाहातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया. महिला के पति ने झाड़- फूंक और ओझा- गुनी के चक्कर में न पड़कर पहले प्राथमिकता अस्पताल को दिया. जिससे समय रहते महिला की जान बच सकी. वहीं प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को सूचना मिलते ही प्रमुख श्री होनहागा बासाहातु सीएचसी पहुंचे. और डॉक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर इलाज मरीज को किया जाए, ताकि…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला सहित जिले भर में प्रकृति पर्व करमा का त्यौहार श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बहनों ने कठोर उपवास व्रत रखते हुए देर शाम लाए गए करम डाल को पूजा स्थल में स्थापित कर जावा के साथ विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की.  सरायकेला प्रखंड के पदमपुर गांव में पुजारी धनपति सरदार एवं सुधीर सरदार ने पूजा संपन्न कराई. मौके पर पुजारियों ने करम पूजा की कहानी को उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं को सुनाया. इस अवसर पर मौजूद रहे एमपी सिंह सरदार ने बताया कि जावा बोने से लेकर करम पूजा…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney करमा पूजा के पूर्व संध्या में एसकेजी क्लब में करमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. समारोह से पूर्व करम डाली को लेकर गाजे- बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया. उसके बाद विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की गई. तदोपरान्त दीपक महतो एंड टीम द्वारा झूमर संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत की गई.  मनमोहक पारंपरिक गीत- संगीत और झूमर से दर्शक मंत्रमुग्ध होते रहे. बता दें कि 2006 में कांड्रा एसकेजी मैदान में करमा महोत्सव की शुरुआत हुई थी. करम पूजा के पूर्व संध्या में दर्शकों की काफी भीड़ के साथ अतिथियों का आना कार्यक्रम…

Read More