Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: पुलिस के गिरेबान पर एकबार फिर से भाजपा नेता ने हाथ डाला है, हालांकि इस बार परिस्थिति अलग है. आपको याद दिला दें कि पिछली रघुवर दास की सरकार में भी भजपाइयों ने एकबार पुलिस की वर्दी को तार- तार कर चुके हैं. तब भाजपा नेताओं का बाल भी बांका नहीं हुआ था और सभी बाइज्जत बरी हो गए थे. करीब छः साल बाद एकबार फिर से एक भाजपा नेता ने वर्दी पर हमला किया है, आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस की क्या भूमिका रहती है, फिलहाल आरोपी भाजपा नेता सुपाल झा पुलिस कस्टडी में है. बता…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब गांव से दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहां शराब के नशे में धुत्त होकर आए पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मृतका की पहचान भरूब गांव निवासी पप्पू यादव की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है. मुन्नी देवी का मायका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव है. मुन्नी देवी की शादी 2018 में बड़ी ही धूमधाम से भरुब निवासी पप्पू यादव से हुई थी. जो भी बन पड़ा था वो सब शादी में उपहारा स्वरूप दिया था. मृतका…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समशेर अली विगत कुछ महीनो से बीमार चल रहे हैं. उनका ईलाज तमोलिया स्थित ब्रम्हानंद अस्पताल के डॉक्टरो की देख रेख में चल रहा है. सोमवार को विधायक सविता महतो उनके बेटी के मानगो स्थित आवास पहुंची और कुशलक्षेम जाना एवं स्वस्थ संबंधित जानकारी ली. इस दौरान विधायक ने झामुमो अल्पसंख्यक नेता को किसी भी प्रकार के सहायता के लिए संपर्क करने को कहा. मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मो नौशाद, नगर अध्यक्ष कपाली इनामूल हक, एवं उनके परिजन उपस्थित थे.

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney गम्हरिया प्रखंड भाजपा कमेटी की ओर से पूंजी डूंगरी में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती मनाई गई. इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने किया. इस दौरान उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण किया गया. इसमें प्रमोद पाठक, अनय सिंह, विनोद झा, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, दुलारी, विवेक कुमार, राहुल सिंह, शरदेंदु शेखर, वीरेंद्र सिंह, उमा महतो, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, सभापति मंडल, राजकुमार, सिंह, मुन्नी देवी, चंद्रकला देवी,…

Read More

खूंटपानी/ Ajay Mahato प्रखंड के दोपाई पंचायत अंतर्गत टापकोचा गांव की एक महिला गंगा मुनी बोदरा को उसके घर में एक जहरीले सांप ने डंस लिया. आनन- फानन में महिला के पति चोकरो बोदरा ने बासाहातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया. महिला के पति ने झाड़- फूंक और ओझा- गुनी के चक्कर में न पड़कर पहले प्राथमिकता अस्पताल को दिया. जिससे समय रहते महिला की जान बच सकी. वहीं प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को सूचना मिलते ही प्रमुख श्री होनहागा बासाहातु सीएचसी पहुंचे. और डॉक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर इलाज मरीज को किया जाए, ताकि…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला सहित जिले भर में प्रकृति पर्व करमा का त्यौहार श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बहनों ने कठोर उपवास व्रत रखते हुए देर शाम लाए गए करम डाल को पूजा स्थल में स्थापित कर जावा के साथ विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की.  सरायकेला प्रखंड के पदमपुर गांव में पुजारी धनपति सरदार एवं सुधीर सरदार ने पूजा संपन्न कराई. मौके पर पुजारियों ने करम पूजा की कहानी को उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं को सुनाया. इस अवसर पर मौजूद रहे एमपी सिंह सरदार ने बताया कि जावा बोने से लेकर करम पूजा…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney करमा पूजा के पूर्व संध्या में एसकेजी क्लब में करमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. समारोह से पूर्व करम डाली को लेकर गाजे- बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया. उसके बाद विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की गई. तदोपरान्त दीपक महतो एंड टीम द्वारा झूमर संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत की गई.  मनमोहक पारंपरिक गीत- संगीत और झूमर से दर्शक मंत्रमुग्ध होते रहे. बता दें कि 2006 में कांड्रा एसकेजी मैदान में करमा महोत्सव की शुरुआत हुई थी. करम पूजा के पूर्व संध्या में दर्शकों की काफी भीड़ के साथ अतिथियों का आना कार्यक्रम…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar लोकसभा चुनाव का समय जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे बिहार सरकार की विकास की पोल खुलने लगे हैं, हलाकि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को उनके कार्यकर्ता इंडिया पार्टी के पीएम पद का दावेदार बता रहे हैं. वही जनता उन्हें बिहार में हुई विकास की आईना दिखा रही है. औरंगाबाद जिला के बारुण प्रखंड के खैरा पंचायत के खैरा गांव की तस्वीर देखिये जहां आज भी लोग नारकीय जिंदगी जीने पर मजबूर है. यह तस्वीर खैरा के महादलित टोला की है. जहां थोड़ी सी भी बारिश लोगो को घर मे दुबके रहने पर…

Read More

सोनुआ/Jayant Pramanik भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को सोनुआ विश्रामसागर में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में मनाई गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गयी.  पूर्व विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीतिक चिंतक व राजनेता थे. वे हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक थे. आज पूरा देश उनकी जयंती पर उन्हें याद कर रहा है. मौके पर सोनुआ भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, जिला महामंत्री अमरेश प्रधान, सुमित नायक एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रानी बंदिया, राजेश प्रधान,…

Read More

आदित्यपुर: थाना अंतर्गत विनायक गार्डन सोसायटी के ई ब्लॉक के पांचवे माले पर क्वार्टर नम्ब 505 में किराए में राहनेवाली गम्हरिया कृषि विज्ञान केंद्र की अधिकारी अंजलि मिश्रा के खिलाफ सोमवार को सोसायटी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा.  सोसाइटी वासियों ने श्रीमती मिश्रा पर घर में नाबालिग बच्चे से काम करवाने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. सूचना मिलते ही भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुलेट नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हो नाबालिक को रेस्क्यू कराया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस बच्चों को अपने साथ थाने ले गई…

Read More