Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: सरायकेला अंचल के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पंचायत के कोलाबीरा में गुरुवार को आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक हुई. जिसमें आगामी 12 एवं 13 मार्च को आयोजित होने वाले दो दिवसीय दो लक्खा मेगा फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अख्तर हुसैन ने बताया कि दो दिवसीय दो लक्खा फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी. प्रत्येक दिन 8- 8 टीमों के बीच खेल होगा और अंतिम दिन रविवार को फाइनल मैच होगा. उन्होंने बताया विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रुप में ट्रॉफी के साथ…

Read More

राजनगर: पूर्व सांसद सह झामुमो (उलगुलान) के सुप्रीमो कृष्णा मार्डी ने भाषा विवाद को लेकर यूपीए की हेमन्त सरकार पर जमकर बरसे. राजनगर में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने कहा, कि जब भोजपुरी, मगही, अंगिका, उर्दू झारखंड की क्षेत्रीय भाषा है ही नहीं. इन्हें जबरन लागू कर झारंखड को हेमंत सोरेन सरकार अशांति की ओर ले जा रहे हैं. इन्हें क्षेत्रीय भाषा का दर्जा देकर झारखंडी हितों को गहरी चोट पहुंची है. सरकार के इस निर्णय से झारखंड में भाषा विवाद उतपन्न हो गया है. झारखंडियों को आपस मे लड़ाने की साजिश हो रही है.…

Read More

सरायकेला: सरायकेला के गैरेज चौक स्थित माता संतोषी मंदिर में गुरुवार से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ. इसके तहत 171 कलश के साथ संतोषी मंदिर में बैंड बाजे के साथ यात्रा हुई. कलश यात्रा के दौरान पूरा सरायकेला माता संतोषी के भक्ति भाव में लीन रहा और सभी महिलाओं के एक ही प्रकार के वस्त्र और बैंड बाजों की धुन विशेष आकर्षण में रही. गैरेज चौक स्थापित संतोषी माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम जगन्नाथ घाट नदी से कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ. इसकी जानकारी देते हुए प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया प्राण प्रतिष्ठा समारोह लगातार…

Read More

कांड्रा: बुधवार को काण्ड्रा स्थित यूनियन कार्यालय में आदिवासी कुर्मी समाज की जिला कार्यकारिणी समिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज महतो के नेतृत्व में हुई. बैठक में जिला सदस्य और विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे. मूल रूप से सांगठनिक और सामाजिक विषयों पर परिचर्चा हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने उपस्थित सभी नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को सर्वप्रथम संगठन के मूल उद्देश्य और नीति सिद्धांतों से अवगत कराया. तत्पश्चात संगठन का पंचायत एवं ग्राम स्तर तक विस्तारीकरण की बात कही एवं समाज को ग्राम स्तर तक अपने इतिहास, भाषा, संस्कृति, धर्म, परंपरा…

Read More

आदित्यपुर: बुधवार को सरायकेला- खरसावां टीएमसी जिला युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए आरआईटी मंडल अध्यक्ष के रूप में विनय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिलाध्यक्ष विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा. इस संबंध में विशेष कुमार तांती ने बताया कि विनय कुमार युवा हैं, और संगठन पर पूरी आस्था रखते हैं. संगठन में लगातार सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने भरोसा जताया कि विनय पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नीति और सिद्धांतों को क्षेत्र की जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने…

Read More

रांची: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिलों से कायचिकित्सक, अचिकित्सा सहायक, पीएमडब्लू तथा एमपीडब्ल्यू का दो दिवसीय कुष्ठ रोग संबंधित उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन आईंपीएच सभागार, नामकुम रांची में संपन्न हुआ. शिविर का उद्घाटन उप निदेशक स्वास्थ्य सेवायें सह राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा किया गया. डब्ल्यूएचओ के डॉ. अभिषेक पाल तथा एनएलआर के डॉ. गवीश कुमार द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के बारे मे जानकारी देते हुए की गई. ट्रेनर के रूप में उपस्थित हजारीबाग के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. कुमार रंजन, पूर्वी सिंहभूम के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो तथा…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर मंगलवार देर रात एमपी टॉवर के समीप नशे की हालत में एक व्यक्ति बीच सड़क पर बेसुध गिरा पाया गया, उसे सर और चेहरे लहूलुहान मिले. इसकी जानकारी वार्ड 18 के पार्षद रंजन सिंह एवं टीएमसी नेता विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को शिवा नर्सिंग होम पहुंचाया. जहां घायल का ईलाज चल रहा है. घायल इतना बेसुध है कि उसे अपना नाम और पता का भी ज्ञान नहीं है. फिलहाल घायल का शिवा नर्सिंग होम में ईलाज चल रहा है.

Read More

रांची: चारा घोटाला मामले पर आज बड़ा फैसला आ सकता है. राजद सुप्रीमो लालू यादव को जेल होगी या बेल, इसपर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. लालू प्रसाद से जुड़े पशुपालन घोटाले के 25 साल पुराने सबसे बड़े मामले आरसी 47A/ 96 रांची के डोरंडा कोषागार से लगभग 140 करोड़ के अवैध निकासी के मामले में आज सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में फैसला सुनाया जाएगा. इस मामले में राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, जगदीश शर्मा, डॉक्टर आरके राणा, ध्रुव भगत समेत कई ब्यूरोक्रेट चिकित्सक, 8 महिला आपूर्तिकर्ता सहित 99 आरोपी शामिल है,…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर में अपराधियों ने सोमवार देर रात एक लूट की घटना को अंजाम दिया है. जहां साकची थाना अंतर्गत मानगो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में शौच के लिए गए जुगसलाई गौरीशंकर रोड के गरीब नवाज बस्ती के दो युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और उस्तरा से हमला कर एक युवक से मोबाइल और एक से पांच सौ रुपए लूट लिए. घायल इरफान हमले में घायल मोहम्मद इरफान को पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में घायल इरफान के साथ सोच के लिए गए…

Read More

कांड्रा: सरायकेला जिले में नक्सलियों के मंसूबे लगातार विफल हो रहे हैं. लगातार जिला पुलिस की टीम को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सफलता मिल रही है. यही कारण है कि एक करोड़ के इनामी खतरनाक नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा से लेकर दुर्दांत नक्सली महाराज प्रमाणिक तक सलाखों के पीछे जा चुके हैं. इसमें सबसे बड़ी भूमिका कांड्रा थाना क्षेत्र की रही है. बता दें कि प्रशांत बोस नक्सली पत्नी शिला मरांडी व चार अन्य सहयोगियों के साथ कांड्रा थाना क्षेत्र के ही गिद्दीबेड़ा टॉल प्लाजा से दबोचा गया था. हालांकि राज्य पुलिस के आलाधिकारी इस सेहरा को न…

Read More