Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: सोमवार को घोड़ालांग में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सियाडीह एफसी, कुचाई की टीम ने जय मां मनसा डेंजरडीह को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया. video विजेता टीम को विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप एवं उपविजेता को खरसावां के समाजसेवी विनोद बिहारी कुजूर ने पुरस्कृत किया. महतो ब्रदर्स एवं त्रिलोक स्पोर्टिंग क्लब, कुचाई की टीम क्रमशः तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रही जिन्हें सुधीर महतो और अनूप सिंहदेव के हाथों पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जय माँ मनसा, डेंजरडीह के गोलकीपर बहादुर सोरेन…

Read More

गम्हरिया: रविवार को सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के टेटोपोसी गांव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अस्तित्व के सहयोग से उत्कलिय ब्राह्मण समाज एवं उत्कल सम्मेलनी गम्हरिया प्रखण्ड आदित्यपुर शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन टेंटोपोसी गांव के सामुदायिक भवन में किया गया. शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सकों द्वारा 70 मरीजों का निःशुल्क नेत्र जांच किया गया तथा 13 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया. मोतियाबिंद के सभी मरीजों के आने जाने और रहने खाने का सारा व्यवस्था पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. जो आगामी 17 फरवरी की तिथि निर्धारित…

Read More

राजनगर: प्रखंड क्षेत्र के कलाझरना में शहीद बिरसा क्लब की ओर से आयोजित माघे पर्व रविवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा, विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह बीस सूत्री अध्यक्ष धार्मा मुर्मू, समाजसेवी सावन सोय, सांसद प्रतिनिधि विशु हेम्ब्रम, मोतीलाल गौड़, करमु पान, शेखर टुडू, समाजसेवी रामचन्द्र महतो उपस्थित थे. अतिथि डांगुर कोड़ा एवं अन्य अतिथियों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया. बीडीओ को गग्रामीणों ने मागे नृत्य करते हुए गांव के एक छोर से पूरे गांव का भ्रमण कराते हुए मंच तक पहुंचाया. फूलमाला पहना कर एवं पारंपरिक…

Read More

सरायकेला: सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार को श्री श्याम रंग रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया. श्री श्याम रंग रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया. भजन संध्या का शुभारंभ होते ही पूरा सरायकेला श्याम रस में डूब गया. देखें video भजन संध्या के आरंभ होते ही कन्हैया मित्तल, अनुभव अग्रवाल, उमा लहरी जयपुर के भजनों से श्रोता झूमने लगे. रंग दे सबको नीला-पीला, ओ खाटू के राजा, अब हट न कर.., जल्दी आजा मान भी जाओ खाटू के राजा…. श्याम बाबा…

Read More

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स के समीप बाग- ए- जमशेद गोल चक्कर के पास यात्रियों से खचाखच भरा ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया. जिसमें दर्जनभर यात्री घायल हो गए. ऑटो के पलटते ही बीच सड़क पर कोहराम मच गया. हालांकि राहगीरों के सहयोग से सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया. video इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है, कि ऑटो साकची से कदमा की ओर जा रहा था, इसी दौरान बाग- ए- जमशेद के समीप चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से…

Read More

उद्योगपति राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का शनिवार को निधन हो गया. राहुल बजाज 83 वर्ष के थे. वह बजाज समूह (Bajaj Group) के अध्यक्ष थे. भारत सरकार ने 2001 में राहुल बजाज को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से नवाजा था. 2006 से 2010 तक राहुल बजाज राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे. राहुल बजाज ने पांच दशकों में बजाज समूह को उसकी बुलंदियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनका जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता (Kolkata) में हुआ था. उन्होंने बजाज समूह की कमान 1965 में संभाली ली. 2005 में उन्होंने अपना चेयरमैन का पद छोड़ दिया था.…

Read More

झारखंड के युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन के लिए आईपीएल नीलामी बेहद यादगार रही है. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ खरीद लिया है. इससे पहले भी वो मुंबई इंडियंस के साथ थे. ऐसे में वो एक बार फिर से मुंबई के साथ जुड़ गए हैं, झारखंड का ये लाल साल 2018 में 6.40 करोड़ में बिका था. ईशान ने मुंबई के साथ पिछले दो सीजन में 40 से ज्यादा एवरेज और 140 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 757 रन बनाए है. इसके अलावा पिछले सीजन में सनराइजर्स के खिलाफ 16 गेंद में ताबड़तोड़ पचास रन की पारी भी खेली…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की मदद से एनसीबी ने 2000 करोड़ रुपये के 800 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए. NCB ने बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का किया भंडाफोड़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बहुत बड़े पैन इंडिया ड्रग्स सिंडिकेट (Drug Syndicate) का भंडाफोड़ किया है. ये सिंडिकेट कई देशों से जुड़ा है. अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कई लड़कियां भी पकड़ी गई हैं. ड्रग्स की बरामदगी के लिए NDRF के गोताखोरों की भी मदद ली गई है. बेहद यूनिक तरीक़े से ड्रग्स की खेप घरों तक पहुंच रही थी. देशभर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने…

Read More

लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही शुक्रवार को 14 मार्च शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, और इस तरह निचले सदन में बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हो गया. वहीं राज्यसभा (Rajya Sabha) की कार्यवाही आम बजट 2022-23 पर हुई चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से जवाब दिए जाने के बाद शुक्रवार को 14 मार्च सुबह दस बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है और इसी के साथ उच्च सदन में भी बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हो गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने सदन…

Read More

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने बीच घमासान चरम (Bengal Governor Vs Mamata) पर है. इस बीच, राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को एक आदेश जारी किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) का अधिवेशन स्थगित कर दिया गया है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारतीय संविधान की धारा 174 के तहत 12 फरवरी 2022 से राज्य विधान सभा सत्र (संसद या अन्य विधान सभा के सत्र को भंग किए बिना) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. राज्यपाल ने आदेश को…

Read More