Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सभी दिव्यांगजनों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी ( यूडीआईडी) कार्ड दिया जाएगा. जिसके लिए दिव्यांगजनों से शिविर के माध्यम से जरूरी दस्तावेज लिया जा रहा है. मंगलवार को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यूडीआईडी कार्ड लिए दिव्यांगजनों का शिविर लगाया गया. जिसमें कई दिव्यांग शामिल हुए. दिव्यांगों से दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फ़ोटो लिया गया. इसके अलावे जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनकी शिविर में जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित कुमार…

Read More

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था टीम अपर्णा की ओर से परसुडीह स्थित विवेकानंद भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान वीपीआर मिसेज इंडिया 2022 का खिताब जीत चुकी श्रर्मिष्ठा रॉय को भी सम्मानित किया गया. मौके पर जिले के सिविल सर्जन, सीसीआर डीएसपी, कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस मौके पर टीम अपर्णा की संरक्षक कांग्रेस नेत्री अपर्णा गुहा ने बताया, कि भले आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, मगर पुरुषों के बिना महिला सशक्तिकरण की कल्पना बेमानी…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित संस्कारोदय अकादमी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस दौरान संत कबीर सेवा संस्थान की बेटी रक्षा बल भारत 24X 7 की किशोरियों ने शौर्य प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए निदेशक दिग्विजय भारत ने सभी किशोरियों की हौसला अफजाई की, और कहा आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. जरूरत है उन्हें उचित सम्मान और मार्गदर्शन की. इस मौके पर संस्थान के प्रधान अध्यापक अमित कुमार, मार्शल आर्ट ट्रेनर दीपक सोरेन, बेटी…

Read More

कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडरावेडा में सोमवार देर रात बीच सड़क पर खड़ी कोयला लदे हाइवा संख्या JH05S2721को पीछे से आ रही खाली हाइवा संख्या JH05BW1096 ने जोड़दार टक्कर मारी दी. जिसमें हाइवा चालक बासु हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही रात्रि में गश्ती कर रही कांड्रा पुलिस द्वारा 108 एम्बुलेंस से जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया एवं दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया. बताते चलें कि कांड्रा के स्थानीय कंपनियों में इस सप्ताह सेफ्टी सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. इसके बावजूद कंपनियों में धड़ल्ले से…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण पीएम पोषण मध्यान्ह भोजन योजना की ओर से सरायकेला- खरसावां के जिला शिक्षा अधीक्षक सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा एवं झारखंड राज्य मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की निदेशक किरण कुमार पासी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र देते हुए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण पीएम पोषण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020- 21 के लिए 134 दिनों के कुकिंग कॉस्ट की राशि बच्चों के बैंक खाते में डीवीडी के माध्यम से अंतरित करने के लिए उनके…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक व नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को अटल चौक, लाल बहादुर शास्त्री एवं भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में नगर पंचायत में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को चौकों के सौंदर्यीकरण कार्य के शेष बचे कार्य को अविलंब पूरा कराने के साथ- साथ कार्य मे मिले त्रुटि को ठीक करने का निर्देश दिया. जिसमें प्रतिमूर्ति के ऊपर छत्री का व्यवस्था करने, लोहे के ग्रिल को बदल कर स्टील लगाने, लाइट…

Read More

गया: गया शहर के स्वराजपुरी रोड मोहल्ला स्थित एक निजी मॉल का उद्घाटन करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने यूपी चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बम-बम काशी बोल रहा है. देश में भले ही 19 मार्च को होलिका दहन है, परंतु उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को ही होलिका दहन होने वाली है. उन्होंने विरोधी दलों को दंगेज पार्टी बताते हुए कहा कि 10 मार्च को ये सभी बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योगी जी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है.…

Read More

राजनगर: राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर दीपशिखा मिंज का सोमवार को रांची के मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया. लगभग 4: 20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ. दीपशिखा मिंज लभगभ 40 वर्ष की थी और वे अविवाहित थी. वे कुछ समय से बीमार थीं. सुश्री मिंज लंबे समय से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थी. कुछ समय के लिए उन्होंने राजनगर सीएचसी के प्रभारी का पद भी संभाला था. डॉक्टर दीपशिखा मिंज के निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके आकस्मिक निधन से राजनगर सीएचसी के साथी डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी…

Read More

राजनगर: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड अन्तगर्त नामीबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा श्रम जगत के कल्याण में चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा तथा गरीबी उन्मूलन योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को जागरूक होकर आगे आने की बात कही. जनजातीय श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर प्रकाश…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार के निर्देश के बाद सोमवार से जिले के प्रारंभिक विद्यालय स्कूली बच्चों के लिए खुल गए. इसके साथ ही कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चे 23 महीना 20 दिन के बाद विद्यालय पहुंचे. वहीं कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चे 2 महीने बाद फिर से विद्यालय पहुंचे. कोरोना काल के लंबे समय के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया, हालांकि उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही. वहीं कक्षा संचालन को लेकर विद्यालय के शिक्षक भी उत्साहित रहे. मौके पर अभिभावक भी विद्यालय पहुंचते देखे गए. इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पठन-…

Read More