Author: Tech Ashish

Exploring world

रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय “संवाद” कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन रांची के लालगुटवा बैंक्विट सभागार में आयोजित की गई. “संवाद” सम्मेलन में सिंहभूम की सांसद सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने अपने स्वागतीय संबोधन में कहा कि सभी प्रमंडल स्तर पर संवाद स्थापित करने का एक ही उद्देश्य है, पार्टी और संगठन को मजबूती के साथ सशक्त बनाना. इसके लिए हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा. इस दिशा में काम आरम्भ हो गया है. आने वाले दिनों में हमें इसका परिणाम देखने को अवश्य मिलेगा. सम्मेलन में प्रमुख…

Read More

जमशेदपुर ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से जुगसलाई एमई रोड स्थित विकास रोडवेज के गोदाम में किए छापेमारी में विभाग ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सिटॉसिन इंजेक्शन की खेप जप्त किए हैं, जिसे भारत सरकार के लैब में जांच हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है.  बताया गया कि ऑक्सिटॉसिन इंजेक्शन का उत्पादन और वितरण प्रतिबंधित है यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है खास कर लड़कियों और छोटे बच्चों को इसके प्रभाव में आने से नुकसान उठाना पड़ता है. इसका प्रयोग दुधारू पशुओं और सब्जियों के लिए किया जाता है. बताया गया, कि दुधारू पशुओं को इसका इंजेक्शन…

Read More

सरायकेला: शुक्रवार को सरायकेला पुलिस केंद्र दुगनी में पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए एएसआई विनोद कुमार एवं प्राअनि बाजय नायक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. एसपी आनंद प्रकाश ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को विदाई दी. इस दौरान पुलिस एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे. दोनों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और छाता देकर विदाई दी गई. एसपी आनंद प्रकाश ने दोनों सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है जिससे सभी को गुजारना है लंबे समय तक…

Read More

आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर शफीउर रहमान का शुक्रवार तड़के रांची में निधन हो गया. वे कैंसर से पीड़ित थे. तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण वे वेल्लोर गए हुए थे. वहां इलाज के दौरान उन्हें ब्लड कैंसर का पता चला. विगत 10 दिनों से तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे. गौरतलब है, कि शफीउर रहमान प्रथम बैच 2015 के नगर प्रबंधक थे. उनकी पहली पदस्थापना मानगो नगर निगम में हुई थी. वर्तमान में…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा पुलिस द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र के कांड्रा मोड़, टोल प्लाजा और कांड्रा गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा सहित कांड्रा स्टेशन चौक, कांड्रा ओवर ब्रिज के समीप थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृव में एंटी क्राईम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा 100 छोटे- बड़े वाहनों की जांच की गयी. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एंटी क्राईम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान थाना प्रभारी राजन कुमार ने कड़ी हिदायत देते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट व मास्क का प्रयोग जरूर करने को कहा. वाहन के…

Read More

जमशेदपुर: भारतीय औद्योगिक क्रांति के जनक और टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती की संध्या पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की. फाउंडेशन के संस्थापक भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी के संयोजन में स्थानीय कलाकारों ने बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के समक्ष छऊ नृत्य के द्वारा टाटा साहब के कृतित्वों और व्यक्तित्व की महिमा को दर्शाया. छऊ नृत्य से आकर्षित होकर काफ़ी संख्या में लोग जुटे. यह आयोजन बेहद ही अल्प समय में निर्धारित कर आयोजित की गई. छऊ नृत्य के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित करने के अनूठे प्रयास की शहर में खूब चर्चा हो रही है. इससे…

Read More

जमशेदपुर: चाय पर चर्चा ग्रुप के तत्वाधान में ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने गोलमुरी बाजार में भारतीय उद्योग जगत के पितामह जेएन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. आयोजन की अध्यक्षता नौशाद खान ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर में निवास करने वाले लाखों परिवार के अन्नदाता जमशेदजी नसरवान जी टाटा ने अपनी दूरदर्शी सोच को इस जमशेदपुर में स्थापित किया था, जिसका परिणाम है कि आज लाखों लोगों की आजीविका टाटा कंपनी पर आश्रित है. उन्होंने कहा, कि समूचा जमशेदपुर उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा.…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने बीते 18 फरवरी की शाम साकची थाना क्षेत्र के बसंत टॉकीज के पास 200 ग्राम की सोना ठगी करने के मामले में जिला पुलिस ने गुरुवार को ठगी करने वाले दोनों बदमाशों की तस्वीर जारी की है और 50 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया है. एसएसपी की ओर से जारी किये गये तस्वीर में एसएसपी और सिटी एसपी का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है. इस नंबर पर आम लोग फोन करके इन बदमाशों की जानकारी भी दे सकते हैं. बता दें कि 18 फरवरी की शाम हॉल मार्क लगवाने के बाद उनके दो…

Read More

राजनगर: सरायकेला जिले के राजनगर- जुगसलाई मुख्य मार्ग पर कांकी गांव के समीप गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार को गया. बाइक (JH05 CY- 1647) पर सवार 26 वर्षीय युवक बुददेश्वर महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर भिजवाया. जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामुनडीह गांव का रहने वाला है. वह नशे…

Read More

जमशेदपुर: टाटा समूह अपने संस्थापक जमशेदजी नुशेरवानजी जी का 183 वां जयंती मना रहा है. टाटा साहब की जयंती के मौके पर टाटा स्टील कंपनी परिसर एवं बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, सीईओ व प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन समेत अन्य अधिकारियों ने अपने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पोस्टल पार्क में शहरवासियों को संबोधित करते हुए टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा बहुत जल्द टाटा समूह 40 मिलियन टन स्टील उत्पादन के लक्ष्य को हासिल…

Read More