Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ Jayant Pramanik झारखंड पार्टी की और से चाईबासा मे मगंलवार को एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान इनके द्वार उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया. पहला डीएमएफटी फंड से पश्चिमी सिंहभूम के प्राथमिक विद्यालयों से विश्वविद्यालय तक के शिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर संविदा के तहत नियुक्ति और दूसरा समस्त झारखंड प्रदेश के अंदर छोटानागपुर और संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम से आच्छादित जमीन के अवैध रूप से हस्तांतरित जमीन को असली भूस्वामियों को वापिस दिलाने के लिए जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स का गठन करने की मांग शामिल है.…

Read More

राजनगर: राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने राजनगर में भाजपा की संकल्प यात्रा को सुपर फ्लॉप बताया है. कहा कि भाजपा को स्वागत नृत्य के लिए भी उड़ीसा से लोगों लाना पड़ा. सरायकेला विधानसभा की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है.  चंपाई सोरेन सोमवार को राजनगर में झामुमो का सदस्यता अभियान चला रहे थे. चंपई ने बाबूलाल मरांडी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह बेसलेस नेता हैं. जिसने 14 वर्ष भाजपा को गाली दी. कुतुब मीनार से कूद जाऊंगा लेकिन भाजपा में वापस नहीं जाऊंगा कहने वाले बाबूलाल आज…

Read More

राजनगर: राजनगर ब्लॉक मैदान में सोमवार को भाजपा का सरायकेला विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया. संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे. मंच से संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को केंद्र में प्रधानमंत्री बने का संकल्प लेने की अपील की.  बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार द्वारा पिछले साढे़ नौ साल में किए गए कामकाज को गिनाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने डोबो पुल के नीचे से होकर बहने वाले स्वर्णरेखा नदी से लागभग 40 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक नीले रंग का जांघिया पहने हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 में पड़नेवाले खरकई पुराने पुल का पैदल पथ क्षतिग्रस्त हो गया है. यहां कभी भी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है. मेंटेनेंस के अभाव में यह पुल दिनोदिन जर्जर होता जा रहा है, हालांकि इससे लोगों का आवागमन जारी है.  इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने जेआरडीसीएल को इसकी जानकारी दे दी है. पूर्व पार्षद ने बताया कि खरकाई पुल के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में जाली लगाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है, मगर अब तक नहीं लगा है. पुराना पुल का पैदल पथ रात…

Read More

खूंटपानी/ Ajay Mahato प्रखण्ड के लोहरदा पंचायत के उलीगुटु में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक पंचायत अध्यक्ष जीतराय जामुदा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ऊलीराजाबासा पंचायत एवं लोहरदा पंचायत के बूथ कमेटी का गठन किया गया. इसमें लोहरदा पंचायत के उलीगुटु बूथ अध्यक्ष के रूप में नाजीर गागराई, कोटसोना में चन्द्र मोहन होनहागा, लोहरदा में सिंकदर जामुदा, खूंटपानी में मुकेश मुगल को मनोनीत किया गया. वहीं अम्बराय बूथ अध्यक्ष दिनेश पूर्ति, उपाध्यक्ष राकेश पूर्ति, सचिव मुकेश पूर्ती, कोषाध्यक्ष सिनुराम गोप व सदस्य के रूप में सिराम बानरा, धनेश्वर बडदी को मनोनीत किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों…

Read More

चांडिल: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में सोमवार को कॉलेज के स्टाफ कक्ष में ईचागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता महतो की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक सम्पन्न हुई. बता दें कि विधायक श्रीमती महतो सिंहभूम कॉलेज चांडिल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की चेयरमेन हैं. कॉलेज में रूसा फंड से बन रहे बिल्डिंग में एक अतिरिक्त क्लास रूम बनाने पर बीओजी की मीटिंग में सर्वसम्मति बनी. विधायक सविता महतो ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कॉलेज में नया भवन बनने से ईचागढ़ विधानसभा के छात्र- छात्राओं को पठन-पाठन में सुविधा होगी. इस कॉलेज के विकास में जो भी संभव…

Read More

खरसावां: गोपबंधु चौक में उत्कल सम्मेलनी सरायकेला- खरसावां जिला इकाई के तत्वाधान में आयोजित उत्कलमणी पंडित गोपबंधु दास की जयंती का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी ने गोपबंधु दास के बताये गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरूआत उत्कल सम्मेलनी द्वारा पंडित गोपबंधु दास के प्रतिमा पर श्रद्वा सुमन अर्पत कर किया गया. वहीं समाज के अन्य लोगों ने भी श्रद्वा सुमन अर्पित किया. इस दौरान गोपबंधु दास के जीवनी से जुड़ी कथाओं पर चित्राकंन एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. …

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर एक स्थित ब्राह्मण भवन में रविवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी साउथ जोन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्र ने की. बैठक में स्वागत भाषण कमेटी के सचिव हरि मुखी ने दी.  बैठक में जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू व बर्मामाइंस की सभी 30 पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उन्होंने सड़क, लाइट, बागबेड़ा पुल मरम्मत आदि मांगों को रखा. इस दौरान उपस्थित जुगसलाई, बागबेड़ा एवं जुगसलाई थाना प्रभारियों ने पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की ओर से रखी गयी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही जिला प्रशासन…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को सरायकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी अर्जुन उरांव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला प्रखंड विकास प्राधिकारी मृत्युंजय कुमार उपस्थित रहे.  बैठक में शांति समिति के सदस्यों सहित थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले पूजा कमेटियों के सदस्य एवं विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे. प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान विधि- व्यवस्था बनाये रखने में सभी से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में भी किसी प्रकार की समस्या है…

Read More