Author: Tech Ashish

Exploring world

ADITYAPUR सरायकेला प्रशासन जिले में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की बिक्री को लेकर गंभीर है. गुरुवार को सरायकेला एसडीओ रामकृष्ण कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल ने गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इसमें छह दुकानों में प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा बेचते हुए दुकानदारों को पकड़ा गया. इस दौरान आदित्यपुर के इमली चौक की दुकान के संचालक राजेश कुमार, पेरिबिट, अनिल महतो, सुनीता सतपथी, एसके पहाड़ी, और विकास नंदी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया. और भविष्य में दुबारा गुटखा और पान मसाला की बिक्री नहीं करने की…

Read More

ADITYAPUR गम्हरिया लैम्पस आदित्यपुर शाखा के 4 हजार से भी अधिक खाता धारकों के करोड़ों रुपए विभागीय उदासीनता और लैम्पस के अधिकारियों व चेयरमैन के ढुलमुल रवैये से डूबने के संकेत मिलने लगे हैं. गुरुवार को युवा टीएमसी नेता विशेष कुमार तांती उर्फ बाबू तांती के आवासीय कार्यालय पर लैम्पस के ग्राहकों की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आदित्यपुर बाजार स्थित लैम्पस कार्यालय को पुनः चालू कराने और निवेशकों के पैसे वापस दिलाने को लेकर रणनीति बनी. बताया गया कि आदित्यपुर लैंप्स बैंक में करीब 7 से 8 हजार खाताधारकों ने विभिन्न बचत योजनाओं के माध्यम से पैसे जमा कराए…

Read More

ADITYAPUR बुधवार देर शाम सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती में वरुण लोहार के घर अचानक आग लगने से घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया. हालांकि पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर घर को जलने से नहीं बचा सके. वैसे गनीमत रही कि घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. बताया जा रहा है कि घर में मोमबत्ती जलाकर वरुण लोहार कहीं बाहर निकला था, इसी बीच मोमबत्ती की लौ ने पूरे घर को खाक में तब्दील कर दिया. बताया जा रहा है कि अगलगी में पलंग…

Read More

JAMSHEDPUR रूस- यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से सुरक्षित भारत लौटीं जमशेदपुर की छात्राएं सिमरन कौर और सुप्रिया रानी सुकून महसूस कर रही हैं. उनकी वापसी पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, गोलमुरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष अजय सिंह सहित पार्टी अन्य नेताओं ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया. छात्राओं ने यूक्रेन से भारत लौटने के क्रम में सरकारी इंतजामों की प्रशंसा करते हुए कहा, कि मोदी है तो मुमकिन है. छात्राओं ने कहा, कि वापसी में तिरंगा ध्वज सुरक्षा कवच के समान रहा. यूक्रेन बॉर्डर क्रॉस करते ही भारत सरकार की तरफ से बेहतरीन सुविधाएं मिल रही है.…

Read More

SARAIKELA सरायकेला सदर अस्पताल में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 63 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, जबकि सीनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एएमसी जांच शिविर में 58 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई. सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बरियल मार्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत जिले के सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने की 9 तारीख को एएनसी जांच शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाती है. उन्होंने बताया, कि…

Read More

SARAIKELA समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में खेल विभाग के कार्यों का समीक्षा किया गया. बैठक के दौरान जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार द्वारा जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू करने, शहर के चांडिल मे डैम के समीप रंगरोगन का क्रियान्वयन तथा सीतारामपुर में बोटिंग की व्यवस्था खोलने के प्रस्ताव को संचालन समिति से स्वीकृत कर खेल निदेशालय भेजने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में जारी कोविड-19 गाइडलाइन शिथिल होने के बाद जिले में सहाय योजना अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 12 मार्च…

Read More

कांड्रा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरायकेला- खरसवां जिला के कांड्रा स्थित हरीश चंद्र विद्या मंदिर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित जानी मानी शिक्षाविद संध्या प्रधान, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अमृता टुडू, स्थनीय मुखिया शंकरी सिंह, पर्यावरण गतिविधि संरक्षण के निर्देशक डॉ मानव कुमार प्लाजा, सचिदानन्द मिश्रा, उपमुखिया अनिल सिंह द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया. साथ ही पालूवेडा ग्राम…

Read More

सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एएनएमटीसी सरायकेला ने आशा सर्टिफिकेशन ट्रेनिंग में शामिल सहयोग द्वारा रैली निकाली गई, जो सदर अस्पताल से शुरू होकर सड़क मार्ग होते हुए एएनएमटीसी ट्रेनिंग सेंटर पर आकर संपन्न हुई. इस अवसर पर सहियाओं द्वारा भारी जोश के साथ जागरूकता से संबंधित नारे लगाए गए. जिसमें महिलाओं को सम्मान दो एवं सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दो जैसे जागरूकता नारे लगाए गए. मौके पर डीपीसी अर्चना तिग्गा, एसटीटी भारती मंडल, पूर्वी सिंहभूम जिले के एसटीटी पंकज कुमार, बीटीटी महेंद्र कुमार सहित सहिया संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मंडल एवं सचिव महावीर महतो उपस्थित…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर माझी टोला में भाजपा नेत्री दुर्गा दास के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने और महिला सुरक्षा से संबंधित आवाज बुलंद करने और लोगों को जागरूक करने का प्रण लिया. साथ ही महिलाओं से अपने हक और अधिकार की लड़ाई जारी रखने की अपील की. महिलाओं ने एक मई मजदूर दिवस के तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय महिल दिवस पर भी सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूबी कुमारी, ममता कुमारी, हेलेन बेहरा, तारा देवी,…

Read More

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में आदिवासी मूलवासी विकास मोर्चा शिकारीपाड़ा, युवा संघ शिकारीपाड़ा, मुखिया संघ शिकारीपाड़ा, संताल परगना आदिवासी बुद्धिजीवी मंच दुमका, आदिवासी क्लब काठीकुंड और गोपीकांदर के संयुक्त तत्वावधान में जनाक्रोश सह जनादेश सभा आयोजन किया गया. सबसे पहले शिकारीपाड़ा के कॉलेज मैदान के सामने सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन आक्रोश रैली निकाली गई जो मुख्य बाजार होते हुए शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर पहुंची. इस अवसर पर तमाम संगठन के प्रतिनिधिमंडलों ने शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन समर्पण किया गया, जिसके माध्यम से बताया गया कि 1932 के…

Read More