Author: Tech Ashish

Exploring world

ADITYAPUR सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आई टाइप निवासी शक्ति सिंह के नाटकीय ढंग से गायब मामले का सुराग मिल गया है. वे सुरक्षित हैं वे ओड़िसा पुलिस की कस्टडी में हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें क्योंझर पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ क्योंझर लेकर गयी है. हालांकि इस संबंध में आदित्यपुर थाना पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर शक्ति सिंह के खिलाफ क्योझर थाने में कोई मामला चल रहा था, जिसके बाद गुरुवार सुबह क्योंझर थाने की पुलिस ने उन्हें एस टाईप के समीप…

Read More

JAMSHEDPUR जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में होली और शब- ए- बरात को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रवीण कुमार ने की. बैठक में सब इंस्पेक्टर हर्ष कुमार शाह, मुखिया नीरज सिंह सरदार, एएसआई भगवान सिंह, सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में बीडीओ प्रवीण कुमार ने होली और शब- ए- बरात को लेकर जरूरी दिशा- निर्देश देते हुए दोनों पर्वों को अमन और शांति से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के तमाम इलाकों और चौक- चौराहों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती की जाएगी. हुड़दंग करने…

Read More

KANDRA सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस अवैध अफीम की खेती को लेकर लगातार अभियान चला रही है. जिले के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को एकबार फिर से कांड्रा थाना क्षेत्र के हुदू पंचायत के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र पालूबेड़ा, जंगलीखास, तुमसा एवं उपरबेड़ा में करीब पांच एकड़ क्षेत्र में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया. मिली जानकारी के अनुसार एसपी आनंद प्रकाश को लगातार क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें बीडीओ सरायकेला,…

Read More

JAMSHEDPUR लौहनगरी में साई भक्तों की आस्था का सबसे बड़ा पर्व ‘साई ज्योत महोत्सव’ के पांचवें महोत्सव की तैयारी जोरो पर है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी  साई ज्योत महोत्सव बिना आमंत्रण पत्र के ही होगा और विभिन्न साई मंदिर समितियों को आकर्षक ‘साई ज्योत’ लेकर आने पर सम्मानित भी किया जाएगा”. उक्त जानकारी साई मानवसेवा ट्रस्ट के संरक्षक विजय सिंह और प्रीतम सिंह भाटिया ने संयुक्त रुप से बिष्टुपुर के होटल साऊथ पार्क में समीक्षा बैठक के दौरान दी है. उन्होने बताया कि साई ज्योत महोत्सव में पूर्व की भांति ही विभिन्न साई मंदिर समितियों के बैनर…

Read More

ADITYAPUR सरायकेला- खरसावां जिला के बुजुर्गों की संस्था वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह उत्साह पूर्वक मनाई गई. करीब चालीस उत्साही सदस्यों ने आदित्यपुर वार्ड 17 स्थित काली मंदिर प्रांगण में मां काली की पूजा- अर्चना किया और भोग स्वरूप मालपुआ का प्रसाद चढ़ाया. उसके बाद कचौरी, सब्जी और ठंडई ग्रहण कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर संघ के सदस्यों ने आदित्यपुर की ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. समाज विज्ञानी रवीन्द्र नाथ चौबे, आरएन प्रसाद, रामचन्द्र पासवान, उमेश कुमार दुबे, शिव शंकर मिश्र, डॉ लाल मोहन महतो और…

Read More

RIT सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 29 स्थित कुंवर सिंह मैदान में शनिवार से दो दिवसीय राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट फ्लड लाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल एवं एसपी आनंद प्रकाश ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. प्रतियोगिता का पहला मैच जिला पुलिस और सीआरपीएफ के बीच खेला गया. प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा खेलकूद के माध्यम से भटकाव की राह पर गए युवाओं को वापस लाया…

Read More

CENTRAL DESK पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं. बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बुरा हाल हुआ है. अमृतसर ईस्‍ट सीट से पार्टी के प्रमुख और कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं. उन्‍हें आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार जीवन ज्‍योत कौर ने शिकस्‍त दी है. इस सीट से अकाली दल के विक्रम मजीठिया भी मैदान में थे, मजीठिया और सिद्धू, दोनों के खाते में हार आई है. इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी लंबी…

Read More

RAJNAGAR सरायकेला जिले के राजनगर में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया. अभियान का शुभांरभ कन्या विद्यालय राजनगर में प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम ने दीप प्रज्जवलित कर एवं एक स्कूली बच्चे को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर किया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेंब्रम ने बताया कि प्रखंड में 76534 लोगों को कृमि की दवा खिलाई जाएगी. जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के युवक युवती और महिला पुरुषों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी. अभियान को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय को 42950 एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के…

Read More

CENTRAL DESK पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी (Punjab CM Charanjit Singh Channi) को सुरक्षित समझी जा रही भदौर सीट से हराने वाले आम आदमी पार्टी के उम्‍‍‍‍‍मीदवार लाभ सिंह ( Labh Singh Ugoke) मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर नौकरी करते हैं. पंजाब चुनाव में इस सबसे बड़ा उलटफेर कहा गया है. जानकारी में बताया गया है कि उनकी माता एक सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी हैं और उनके पिता खेतों में मजदूरी करते हैं. पंजाब के निवर्तमान मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी (Charanjeet Singh Channi) मतगणना के शुरुआती रुझानों में अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे थे. अपने लिए…

Read More

RANCHI गुरुवार को झारखंड विधानसभा में सहारा इंडिया (SAHARA INDIA) के निवेशकों का मुद्दा उठा. इस मुद्दे को हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने उठाया. उन्होंने झारखंड विधानसभा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से बताया कि झारखंड के करीब 3 लाख लोगों का निवेश सहारा परिवार में हुआ है, जिसमें झारखंड के लोगों का 2500 करोड़ रुपये फंसा हुग़ा है. यह पैसा गरीबों का है, जो रोज कमाने और खानेवाले हैं. ज्यादातर पैसे 10 से 20 रुपये जमा करने वालों का है. उन्होंने कहा कि उनके पास कई ऐसे लोग आते जिनका पैसा फंसा हुआ है. बचत से पैसा…

Read More