Author: Tech Ashish

Exploring world

धनबाद: राज्य में गिरते कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण धनबाद में देखने को मिला. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक रेलवे ठेकेदार की फिल्मी अंदाज में दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. बता दें कि धनबाद में कानून व्यवस्था एकबार फिर से पूरी तरह चौपट होती जा रही है.अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिसका ताजा उदाहरण जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में हुए रेलवे के ठेकेदार कि बेखौफ अपराधियों ने बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारकर हत्या कर डाली. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा फुसबंगला बंद रेलवे क्रासिंग…

Read More

सरायकेला: राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन और जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल एक सकारात्मक सोच के साथ जिले को स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों से संपन्न करने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं. मगर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार हो रहे मैन पावर की कमी कहीं ना कहीं उनके प्रयासों को पीछे धकेलने का कार्य कर रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के प्रमुख सरकारी अस्पताल एवं सदर अस्पताल सरायकेला से 17 आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की सेवा समाप्त करते हुए काम से हटा दिया गया है. जिसके बाद सदर अस्पताल…

Read More

सरायकेलाः श्रीमद् भागवत गीता साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया. सरायकेला के सिंचाई कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सप्ताहिक श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का विधि विधान के साथ समापन किया गया. उक्त ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस पर वृंदावन से पधारे अनूपानंद जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता का बखान किया. इस मौके पर भव्य झांकी भी निकाली गई. भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर सभी भक्तों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाया. यज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन किया गया. जिसने सभी भक्तों…

Read More

सरायकेला: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला द्वारा पूर्व प्रशिक्षु मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त किए प्रशिक्षणार्थियों के बीच सफल एवं असफल प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएलआरएसी क्षेत्रीय सदस्य जलेश कवि मौजूद रहे. उन्होंने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए स्वविश्वास के साथ व्यवसाय को आगे चलाने के लिए प्रेरित किया. पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने भी कहा कि कार्यक्रम काफी उपयोगी रहा, जिससे व्यवसाय और जीवन को आगे बढ़ाने के लिए मनोबल मिला. कार्यक्रम के समापन पर संस्थान की निदेशक निशा रानी कीरो ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आश्वासन दिया,…

Read More

आदित्यपुर: शुक्रवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित राजकीय उड़िया मध्य विद्यालय में 86 वां उत्कल दिवस मनाया गया. मौके पर उड़िया समाज के काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की. कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के भुवनेश्वर सतपथी एवं सुनील कुमार स्वाई ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर ओड़िया मध्य विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे. इस दौरान मौके पर मौजूद वक्ताओं ने उत्कल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज के उत्थान और झारखंड में उड़िया भाषा- भाषियों के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की अपने संबोधन में…

Read More

रांची: झारखंड के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने पुलिसकर्मियों के लिए एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने संबंधी चिट्ठी जारी कर दिया है. पत्र में झारखंड पुलिस के चतुर्थवर्गीय कर्मियों के अलावे आरक्षी, हवलदार, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक तथा निरीक्षक को एक महीने का वेतन (बेसिक, डीए के बराबर) देने की अनुशंसा की गई है. डीजीपी के पत्र में कहा गया है कि इस सुविधा का उपभोग करने वाले कर्मियों और अधिकारियों को पहले से मिलने वाले क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा नहीं मिलेगी. वह मान्य नहीं होगी. एक माह का अतिरिक्त वेतन पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त काम…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर कोलाबीरा में हावड़ा- मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर बने टनल ब्रिज में प्रकाश की व्यवस्था नहीं किए जाने से पुल के अंदर अंधेरा छाया रहता है जिससे यातायात काफी भयावह बन गया है. टनल ब्रिज में रात को ही नहीं बल्कि दिन में भी आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. सड़क दुर्घटना में यहां अब तक कई लोगों की जानें भी गई है. आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए स्थानीय ग्रामीण प्रशासन जेएआरडीसीएल से टनल ब्रिज के अंदर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने की मांग करते रहे हैं, परंतु अब तक…

Read More

जमशेदपुर में प्रेम कहानी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां परिवारवालों के दबाव में नाबालिग युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया और घर छोड़कर भाग गयी. पुलिसिया तफ्तीश में युवती का उसके प्रेमी के साथ संबंध होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया. एक साल बाद प्रेमिका बालिग होने के बाद अचानक प्रकट हुई और पंचायत से अपने प्रेमी संग शादी कराने की गुहार लगाई. देखें video क्या है मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा पुरानी बस्ती की रहनेवाली विनीता बारिक बीते साल अगस्त महीने में परिवार वालों…

Read More

चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा स्थित बामड़ा स्टेशन में ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेल चक्का जाम कर दिया. इस रेल चक्का जाम से चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा- मुंबई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प पड़ गया है. कई स्टेशनों में कई ट्रेनें फंस गयी है जिससे यात्री हलकान और परेशान है. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बामड़ा स्टेशन में रेल पटरी पर लाल कपड़ा का बेरीकेट, झंडा बैनर लेकर पटरी पर बैठ गए. जिससे मुख्य रेल मार्ग जाम हो गया. पुलिस ने पटरी से ग्रामीणों को हटाने की…

Read More

जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां साइबर ठगों से मिलीभगत कर ग्राहकों को चूना लगाने के मामले में जमशेदपुर साइबर पुलिस के हत्थे साकची स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर कृति चंद खलको चढ़े हैं. पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीएनबी साकची के मैनेजर कृति खलको पर गोलमुरी स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी कुलदीप कौर के बैंक खाते का चेक क्लोनिंग कर दिल्ली और हरियाणा के बैंक से 18 लाख की अवैध निकासी का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक साकची ब्रांच के मैनेजर कृति चंद खलखो…

Read More