Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है. इसके संक्रमण में थोड़ी कमी जरूर आई है, उसकी वजह देश में जारी महा वैक्सीनेशन अभियान और लोगों की जागरूकता है. कोरोना महामारी का तीसरा दौर सरकार, प्रशासन एवं लोगों की जागरूकता के कारण देश में प्रभावशाली नहीं रहा, मगर खतरा अभी टला नहीं है. इसका ध्यान रखना जरूरी है. जागरुकता और वैक्सीनेशन ही इस वैश्विक त्रासदी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है. बुजुर्गों से लेकर 12 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है. जिस तरह वैक्सीनेशन अभियान में युवा और बुजुर्ग…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप अपराधी से स्क्रैप कारोबारी बने हिस्ट्रीशीटर अपराध कर्मी देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास हत्याकांड का खुलासा करते हुए सूटर सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि सरगना अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि देबू दास स्क्रैप और बालू के व्यवसाय में अपना साम्राज्य बढ़ाने में लगा हुआ था, जो उसके प्रतिद्वंद्वियों को रास नहीं आ रहा था. इसको लेकर उसके प्रतिद्वंद्वियों ने उसकी हत्या कराई है. इसे…

Read More

जमशेदपुर: रामनवमी अखाड़ा जुलूस को लेकर रामभक्त गोलबंद होने लगे हैं. मंगलवार को जमशेदपुर के काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह मैदान में रामनवमी उत्सव समिति द्वारा धरना दिया गया. बता दें कि जिला प्रसाशन द्वारा रामनवमी जुलूस की अनुमति नही दिए जाने के खिलाफ यह धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कमिटी के नेता अभय सिंह द्वारा किया गया. इस दौरान सभी ने एक स्वर में जय श्री राम का उदघोष किया. बातचीत के क्रम में प्रदेश भाजपा के नेता सह अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि राज्य…

Read More

सरायकेला: रविवार को सरायकेला में आर्वी हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन हुआ. सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है इसमें जेनरल फिजिशियन और गायनेकोलोजिस्ट की 24 घंटे तैनाती रहेगी साथ ही आपातकालीन सुविधाएं 24 घंटे क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगी. जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक कुमार गौरव ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं की कमी होने के कारण मरीजों को बाहर ले जाना पड़ता था, अब यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. ट्रामा सेंटर के रूप में भी यहां के ओटी को डेवलप किया गया है. जल्द ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी.…

Read More

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में युवा कांग्रेस जिला कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश मुंदुईया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के विरोध में सरायकेला गैरेज चौक पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे थे. युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश ने कहा पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र सरकार तानाशाह हो गई है. उन्होंने कहा केंद्र सरकार तत्काल पेट्रोल एवं डीजल तथा रसोई गैस की कीमतें काम नहीं करती है तो युवा कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी. उन्होंने कहा…

Read More

आदित्यपुर: एक तरफ बिजली की अनियमित आपूर्ति से आदित्यपुर की जनता भीषण गर्मी में त्राहिमाम कर रही है, वहीं विभाग बकाया बिल जमा कराने के लिए क्षेत्र में मियादी करा बकाया बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव बना रही है. इसको लेकर युवा टीएमसी ने सख्त आपत्ति जताई है. युवा टीएमसी नेता विशेष कुमार तांती ने विभाग के इस निर्णय का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना त्रासदी के दौर में उपभोक्ताओं को घोर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में विभाग उपभोक्ताओं को भयाक्रांत कर उनका कनेक्शन काटने और जुर्माना वसूलने की…

Read More

गया: गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौर गांव से पुलिस ने 12 कुख्यात अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए कुख्यात अपराधियों के पास से सात हथियार व पिस्तौल बरामद किया गया है. जिसमे 4 राइफल, एक देसी पिस्टल, एक रेगुलर पिस्टल, दोनाली बंदूक, 56 जिंदा कारतूस, दो पिस्टल के मैगजीन, 4 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. इस आशय की जानकारी गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. Video एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों में से एक राजू मियां हाल ही में जेल से पेरौल पर छूट…

Read More

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया. बीडीओ ने सभी लाभार्थियों को निर्देश देते हुए कहा स्वंय रुचि लेते हुए समय पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पूरा करे. राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कर्मचारियों को हर हाल में भौतिक सत्यापन कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. साथ ही साथ अपने सभी प्रखंड कर्मियों को जांच कर सत्यापन करने और सभी को समय पर पैसा भुगतान करने का…

Read More

सरायकेला: सरायकेला के बड़बिल स्थित आदिवासी हो समाज कला एवं संस्कृति भवन में आदिवासी कोल मुंडा हो समाज सह मानकी मुंडा, केनेया, देवाँ दिउरी के तीन दिवसीय महासम्मेलन का रविवार को समापन हुआ. महासम्मेलन के अंतिम दिन मानकी मुंडा के व्यवस्था पर चर्चा करते हुए इसके संरक्षण, विकास व स्वशासन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बताया गया कि मानकी मुंडा व्यवस्था के संरक्षण के लिए सभी मानकी मुंडा को एकजूट होकर आगे बढना होगा. साथ ही मुंडा पद, केनेया डाकुवा पद, दियुरी पद, देवाँ पद, मानकी, क्षेत्रीय मानकी एवं पीढ़ मानकी पद पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. तथा अति…

Read More

मुजफ्फरपुर से गुमशुदा हुई खुशी के घर पहुंची प्लुरल्स प्रेसिडेंट मुजफ्फरपुर (26 मार्च 2022): प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी मुजफ्फरपुर से गायब हुई खुशी के परिजनों से मुलाकात की और खुशी को खोजने हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. मुजफ्फरपुर में सब्जी विक्रेता की बेटी 2021में सरस्वती पूजा के दिन से लापता हो गई थी. इस मुद्दे पर प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी. एक साल से अधिक होने के बाद भी प्रशासन “खुशी” को खोज नहीं पाई है. प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट…

Read More