Author: Tech Ashish

Exploring world

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को नागर विमानन विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की उच्चस्तरीय की समीक्षा में के क्रम में कहा नागर विमानन विभाग को और बेहतर तथा क्रियाशील बनाने की जरूरत है. विभाग को एक रेवेन्यू मॉडल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. इससे राज्य में विमानन सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने नागर विमानन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए. बैठक में नागर विमानन विभाग की सेवाओं का व्यवसायिक इस्तेमाल, फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने, नागर विमानन निदेशालय का गठन और हवाई अड्डा परिसर में सोलर पार्क की…

Read More

रांची : लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, बेहतर अनुसंधान व ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस ने विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई (एसआइपीयू या स्पेशल इंवेस्टिगेशन एंड प्रोसेक्यूशन यूनिट) का गठन किया है. इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई है. अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजी प्रशांत सिंह की देखरेख में एसपी सीआइडी कार्तिक एस ने इस इकाई से संबंधित कार्यप्रणाली व मार्गदर्शिका तैयार किया है. इस इकाई का मूल काम अनुसंधान में गुणात्मक सुधार लाना तथा सजा दर अधिक से अधिक सुनिश्चित कराना है. इसके तहत राज्य के प्रत्येक थाने में…

Read More

चांडिल: सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के हुमिद से होकर गुजरनेवाली एनएच 33 में गुरुवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई. हालांकि गनीमत रही, कि इस दुर्घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई है. बताया जाता है कि जमशेदपुर से रांची जा रही दस चक्का ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी. जिसमें ट्रक और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई, जबकि इंजन सड़क पर सीधी खड़ी रह गई. जिसके चलते ट्रैक्टर चालक बिल्कुल सुरक्षित है. बताया जाता है कि एनएच 33 किनारे पाइपलाइन का काम रहे ठेकेदार…

Read More

आरआईटी:  सरायकेला- खरसांवा जिले के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान से दक्षिणी छोर पर स्थित होटल संचालक विजय कुमार यादव शराबियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है, जिसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. इधर हमला के बाद रंजीत पांडेय भागने के फिराक में था मगर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया. जमकर पिटाई शुरू कर दी. उधर मामले की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत पांडेय नामक युवक को हिरासत में ले लिया है. वहीं घायल विजय को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां…

Read More

सरायकेला: चैत्र पर्व 2022 के तहत बुधवार को ग्रामीण दलों के छऊ नृत्य प्रतियोगिता के तहत मानभूम शैली के छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया. राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के प्रेक्षागृह में इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्वलित कर नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस अवसर पर केंद्र के निदेशक सह प्रतियोगिता समिति के सचिव गुरु तपन कुमार पटनायक के संचालन में छह ग्रामीण दलों ने मानभूम शैली में छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया. जिसमें निर्णायक मंडली में शामिल पदमश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे, नाथू महतो एवं सुशांत कुमार महापात्र द्वारा श्रेष्ठ 3 का…

Read More

ईचागढ़: सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा- पातकुम सङ़क के पास ग्रामीणों ने दो बकरा चोरों को खदेड़कर धर दबोचा. जबकि दो तीन बदमाश भागने में सफल रहे. चोर वैन लेकर पहुंचे थे. दोनों को वैन सहित ग्रामीणों ने ईचागढ़ पुलिस को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से किसानों का बकरी चोरी हो रहा था. बकरी चोरी की घटना से ग्रामीण सतर्क हो गए और बकरे पर निगरानी रखने लगे. वहीं बुधवार शाम को एक मारूती वैन संख्या JH05S- 9636 मे 5 बदमाश सङ़क किनारे चर रहे दो बकरों को पकङकर वैन में उठा लिया.…

Read More

सरायकेला: भीषण गर्मी और लू का कहर क्षेत्र में बदस्तूर जारी है. बुधवार को सरायकेला में इस साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. जहां चैत के महीने में ही जेठ की दुपहरिया की तरह आम जनजीवन को बेहाल कर दिया. इधर कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी का सितम और देखने को मिलेगा. बुधवार को दोपहर के 12 बजने तक मुख्य सड़क मार्ग सहित बाजार क्षेत्र में भी सन्नाटा पसरा हुआ देखा गया. इस दौरान यात्री वाहनों की भी कम आवाजाही रही. भीषण गर्मी से त्रस्त बाजार क्षेत्र में लोग शीतल पेय का…

Read More

सरायकेला: जिला समाहरणालय के सभागार में स्कूल रूआर 2022 (बैक टू स्कूल कैंपेन) की शुरुआत की गई. उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि जिला में सभी बच्चों का पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. इस अभियान में विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की शत- प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रयास करना है. गांव- टोला के शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन व उपस्थिति की निगरानी प्रत्येक दिन ई-विद्या वाहिनी से की जायेगी. उन्होंने कहा यदि बच्चे लगातार तीन दिन तक अनुपस्थित हो तो बीडीओ, बीईईओ, बीआरपी,…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन बीते दिनों क्षेत्र का दौरा एवं शिलान्यास कार्यक्रम करने के दौरान लू की चपेट में आकर बीमार पड़ गए. जिसके बाद रविवार देर रात उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया था. जहां स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद मंगलवार को मंत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. फिलहाल मंत्री अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. जिसके बाद उनके समर्थकों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें कि मंत्री के बीमार होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों एवं झामुमो…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 20 स्थित गुमटी बस्ती में सोमवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पत्थरबाजी और फायरिंग कर दहशत फैला दिया. मिली जानकारी के अनुसार ज्योति साउंड के मालिक टिंकू दास अपने घर में खाना- पीना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच 10 से 15 की संख्या में अपराधियों ने टिंकू दास के घर के बाहर बिजली के पोल पर लगे बल्ब क्षतिग्रस्त कर पत्थरबाजी शुरू कर दी. साथ ही 2- 3 राउंड फायरिंग भी कर डाली. पत्थरबाजी की घटना में तीन चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त…

Read More