Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल: पिछले दिनों सरायकेला जिले के चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन कंपनी में हुए हादसे में मृतक सुरेश सरदार के परिवार को त्रिपक्षीय वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन ने आठ लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है. बुधवार को विधानसभा सबिता महतो ने समझौता के तहत मृतक के आश्रित को क्रिया- कर्म के लिए पचास हजार रुपए का आर्थिक सहयोग और आठ लाख रुपए का चेक सौंपा. इस दौरान प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे. साथ ही मृतक के परिवार के एक आश्रित को नौकरी देने का आश्वासन दिया. गौरतलब है, कि…

Read More

सरायकेला: मंगलवार देर रात सरायकेला- चाईबासा सांगाजाटा के समीप सड़क हादसे में 23 वर्षीय सत्यजीत सतुआ उर्फ पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल कामिला गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे ईलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सत्यजीत अपने दोस्त की यामाहा बाईक संख्या JH05CM- 8854 अपने दूसरे दोस्त विशाल के साथ अपने रिश्तेदार के घर चाईबासा गया था. देर रात करीब 11:30 बजे लौटने के क्रम में सांगाजाटा के समीप अज्ञात बोलेरो की चपेट में आ गया जिससे सत्यजीत की मौके…

Read More

झारखंड में चिलचिलाती गर्मी के कारण स्कूली बच्चों का खासतौर से स्कूल में जाने वाले बच्चों का गर्मी से हाल बेहाल है। जिसके कारण छोटे बच्चों को विद्यालय से लौटने के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूप के कारण अनेक बच्चे बीमार भी पड़ जा रहे हैं। खरसावां तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। वही जमशेदपुर की स्थिति सबसे खराब है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना बड़ों के लिए मुश्किल भरा काम…

Read More

लोहरदगा: बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा से आ रही है जहां सदर थाना अंतर्गत हिरही भोक्ता बगीचा में  रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव के बाद रामनवमी मेला में लगे दुकानों को आग के हवाले कर दिया है. उपद्रवियों द्वारा किए गए आगजनी में 10 मोटरसाइकल, एक ऑटो सहित दर्जन भर दुकानें स्वाहा हुए हैं. उधर मामले की जानकारी मिलते ही पर पहुंची लोहरदगा पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त रामनवमी का जुलूस पार हो रहा था ठीक उसी वक्त विशेष समुदाय के लोगों के उकसावे पर शरारती…

Read More

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर राम भक्ति में लीन हो चुका है. पूरा शहर भगवा रंग से पट चुका है. नवमी पूजन के साथ ही अखाड़ों में कलाबाज एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं. वैसे जमशेदपुर में एक अखाड़ा ऐसा भी है जो औरों से जुदा है. इसमें पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं कला बाजियां करती है. जमशेदपुर की पहली महिला अखाड़ा समिति की ओर से सोनारी बाबा भूतनाथ मंदिर में नव निर्मित हनुमान मंदिर में रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया गया. जहां महिलाओं ने महावीरी झंडा का पूजन किया और समिति की महिलाओं ने एक से बढ़कर…

Read More

सरायकेला: सरायकेला के नवाडीह में रविवार से 24 प्रहर श्रीश्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ हरि संकीर्त्तन का शुभारंभ हुआ जिसका 13 अप्रैल को भव्य धुलौट व गांव परिभ्रमण के साथ समापन होगा. श्रीश्री हरि संकीर्त्तन समिति नवाडीह के तत्वाधान में आयोजित हरि संकीर्त्तन के शुभारंभ होते ही पूरा क्षेत्र राधा गोविंद के जयकारे से भक्तिमय सा हो गया है. संकीर्त्तन में खूंटी, चौका, मेदिनीपुर की महिला संप्रदाय, पुरुलिया, आसवा, चाकुलिया व नवाडीह की संकीर्त्तन मंडली राधा गोविंद का नाम जाप कर रहे है. इधर, सरायकेला के छोटादावना पंचायत अंतर्गत कदमडीहा गांव में भी रविवार से 16 प्रहर हरि…

Read More

तिरुलडीह: राम नवमी के अवसर पर सरायकेला जिले के तिरुलडीह में युवकों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. तिरुलडीह बजरंगबली अखाड़ा समिति के सदस्य माणिक बनर्जी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी जुलूस निकाला गया एवम बजरंगवली मंदिर में आशीर्वाद के बाद पारंपरिक दुर्गा पूजा मंदिर मैदान में खेल का प्रदशन किया गया, जिसमें कूदा एवम तिरुलडीह के युवकों ने एक से बढकर एक करतब दिखाए. वही मौके पर सारथी इण्डेन ग्रामीण वितरक द्वारा दर्शको के बीच गुड़ चना व शर्बत वितरण किया गया. जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, कुकडु प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गोप…

Read More

ईचागढ़: सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना अंतर्गत दारुदा के समीप एक इनोवा डिवाइडर से टकराकर पलट गया. गाड़ी में सीआरपीएफ का जवान अपने परिवार के साथ सवार थे जो रांची की ओर जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान रवि कुमार अपने परिवार के साथ जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे थे इसी क्रम में दारूदा के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई. वैसे ऊपर वाले का लाख- लाख शुक्र है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर…

Read More

जमशेदपुरः शुक्रवार को जादूगोड़ा साई राम के जयकारों से गुंजायमान रहा. मौका था धर्मडीह साई मंदिर के छठे स्थापना दिवस समारोह का. जिसमें कोल्हान के तीनों जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के साईं भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा और सभी ने साई भजन का रसपान किया. बता दें कि धर्मडीह साईं मंदिर की स्थापना साल 2016 में अप्रैल महीने (चैत्र नवरात्र) में हुई थी, तब से लेकर आजतक चैत्र नवरात्र के मौके पर साई भक्तों का यहां जुटान होता है. इस साल भी बगैर किसी आमंत्रण के ही महोत्सव में सैकडो़ भक्त पहुंचे. प्रत्येक वर्ष चैत नवरात्रि में…

Read More

तिरुलडीह: सरायकेला जिला के कुकडु प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह में चल रहे नवाह्न परायण महायज्ञ के जागरण रात्रि में आजसू के केंद्रीय सचिव सह समाज सेवी हरेलाल महतो अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुचे. वही उन्होंने राम दरबर में माथा टेक कर क्षेत्र के लोगो के कुशल मंगल का कामना करते हुए कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से छुटकारा दिलाने की कामना भगवान से की. उन्होंने कहा कि नवाह्न परायण महायज्ञ जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में वे बढ़- चढ़ कर भाग लेते हुए अलौकिक सुख प्राप्त करते है. मौके पर जितेंद्र कुमार, सुमित महतो, मनोज मंडल, अशोक महतो, आदि उपस्थित थे.

Read More