Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर/ Pitambar Soy प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ की अध्यक्षता में राजनगर के दुर्गा मैदान में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि सरायकेला विधानसभा प्रभारी अंबर राय चौधरी एवं प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रेमेंद्र मिश्रा उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से अंबर राय चौधरी ने संगठन की स्थिति पर चर्चा की.  कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को किस तरह से मजबूती प्रदान किया जाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ राय मशविरा किया. अंबर राय चौधरी ने पुराने कांग्रेसियों और युवाओं को साथ जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रखंड, मंडल एवं…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney हाल ही में आजसू का दामन थामनेवाले युवा नेता सन्नी सिंह की प्रसिद्धि दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. पार्टी कार्यक्रमों के अलावे जरूरतमंदों की सेवा उनकी नियती बनती जा रही है. हर दिन फरियादियों की कतार उनके घर लग रहा है और उसे अपने स्तर से सन्नी सिंह समाधान करा रहे हैं.  सन्नी सिंह ने अपनी टीम में एक से बढ़कर एक जुझारू युवाओं से लेकर कानून के जानकारों की फौज रखी हैं, जरूरत के हिसाब से वे फरियादियों को वे मदद दिलाते हैं. हैरानी तब होती है जब वे किसी भी काम के एवज में…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत की अनियमित आपूर्ति को लेकर विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने मंगलवार को कार्यपालक विद्युत अभियंता पवन कुमार मिश्रा से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र में विद्युत की नियमित आपूर्ति को लेकर मंत्री चंपाई सोरेन के दिशा- निर्देश के आलोक में बातचीत की गई.  साथ ही आगामी पर्व- त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति करने की मांग की गई. इस दौरान सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार संवैया और कनीय विद्युत अभियंता मानिक चंद्र शर्मा की उपस्थिति में पहल करते हुए बेहतर निर्णय लिया गया कि अब से…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik झारखंड पार्टी की और से चाईबासा मे मगंलवार को एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान इनके द्वार उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया. पहला डीएमएफटी फंड से पश्चिमी सिंहभूम के प्राथमिक विद्यालयों से विश्वविद्यालय तक के शिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर संविदा के तहत नियुक्ति और दूसरा समस्त झारखंड प्रदेश के अंदर छोटानागपुर और संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम से आच्छादित जमीन के अवैध रूप से हस्तांतरित जमीन को असली भूस्वामियों को वापिस दिलाने के लिए जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स का गठन करने की मांग शामिल है.…

Read More

राजनगर: राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने राजनगर में भाजपा की संकल्प यात्रा को सुपर फ्लॉप बताया है. कहा कि भाजपा को स्वागत नृत्य के लिए भी उड़ीसा से लोगों लाना पड़ा. सरायकेला विधानसभा की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है.  चंपाई सोरेन सोमवार को राजनगर में झामुमो का सदस्यता अभियान चला रहे थे. चंपई ने बाबूलाल मरांडी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह बेसलेस नेता हैं. जिसने 14 वर्ष भाजपा को गाली दी. कुतुब मीनार से कूद जाऊंगा लेकिन भाजपा में वापस नहीं जाऊंगा कहने वाले बाबूलाल आज…

Read More

राजनगर: राजनगर ब्लॉक मैदान में सोमवार को भाजपा का सरायकेला विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया. संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे. मंच से संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को केंद्र में प्रधानमंत्री बने का संकल्प लेने की अपील की.  बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार द्वारा पिछले साढे़ नौ साल में किए गए कामकाज को गिनाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने डोबो पुल के नीचे से होकर बहने वाले स्वर्णरेखा नदी से लागभग 40 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक नीले रंग का जांघिया पहने हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 में पड़नेवाले खरकई पुराने पुल का पैदल पथ क्षतिग्रस्त हो गया है. यहां कभी भी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है. मेंटेनेंस के अभाव में यह पुल दिनोदिन जर्जर होता जा रहा है, हालांकि इससे लोगों का आवागमन जारी है.  इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने जेआरडीसीएल को इसकी जानकारी दे दी है. पूर्व पार्षद ने बताया कि खरकाई पुल के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में जाली लगाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है, मगर अब तक नहीं लगा है. पुराना पुल का पैदल पथ रात…

Read More

खूंटपानी/ Ajay Mahato प्रखण्ड के लोहरदा पंचायत के उलीगुटु में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक पंचायत अध्यक्ष जीतराय जामुदा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ऊलीराजाबासा पंचायत एवं लोहरदा पंचायत के बूथ कमेटी का गठन किया गया. इसमें लोहरदा पंचायत के उलीगुटु बूथ अध्यक्ष के रूप में नाजीर गागराई, कोटसोना में चन्द्र मोहन होनहागा, लोहरदा में सिंकदर जामुदा, खूंटपानी में मुकेश मुगल को मनोनीत किया गया. वहीं अम्बराय बूथ अध्यक्ष दिनेश पूर्ति, उपाध्यक्ष राकेश पूर्ति, सचिव मुकेश पूर्ती, कोषाध्यक्ष सिनुराम गोप व सदस्य के रूप में सिराम बानरा, धनेश्वर बडदी को मनोनीत किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों…

Read More

चांडिल: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में सोमवार को कॉलेज के स्टाफ कक्ष में ईचागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता महतो की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक सम्पन्न हुई. बता दें कि विधायक श्रीमती महतो सिंहभूम कॉलेज चांडिल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की चेयरमेन हैं. कॉलेज में रूसा फंड से बन रहे बिल्डिंग में एक अतिरिक्त क्लास रूम बनाने पर बीओजी की मीटिंग में सर्वसम्मति बनी. विधायक सविता महतो ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कॉलेज में नया भवन बनने से ईचागढ़ विधानसभा के छात्र- छात्राओं को पठन-पाठन में सुविधा होगी. इस कॉलेज के विकास में जो भी संभव…

Read More