Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: कुचाई प्रखंड के लैम्पस कार्यालय में बुधवार को किसानों के बीच अनुदान पर धान बीज का वितरण किया गया. किसानों के बीच धान बीज का वितरण प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा किया गया.  मौके पर श्री कुमार ने कहा कि किसान कृषि क्षेत्र में आधुनिक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं. इसके लिए सरकार लगातार सहयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि किसान हमेशा खेती कर आत्मनिर्भर बने एवं उन्नत किसान बनकर दोगुना आमदनी का लक्ष्य रखें. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार किसानों को आधे दाम पर धान का बीज…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबोहनी में बीती रात हुए ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जिले के एसपी बेहद गंभीर है. इसको लेकर उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त लहजे में जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की नसीहत दी है. घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा. वही थानेदार के विरमित होने की खबर को उन्होंने अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि मीडिया में यह खबर कहां से आई उन्हें नहीं पता. विरमित करने की खबर महज अफवाह है. मामले का अनुसंधान थाना प्रभारी ही करेंगे. बता…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने बीते 27 मई को बंतानगर सी जोन के समीप हुए संजय कुमार महतो नामक युवक की गोली मारकर हत्या मामले में अभियुक्त दीपक भोय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील ने बताया कि गिरफ्त में आए दीपक भोय ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि जमीन दलाली एवं रंगदारी के वर्चस्व को लेकर उसने संजय महतो को मारा है. दीपक भोय का सोहन साहू एवं संजय कुमार महतो से आपसी विवाद चल रहा था. सोहन कुमार साहू एवं…

Read More

खरसावां: गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने बीएड के सत्र 2021- 23 में फॉर्म भरने को प्रक्रिया में विलंब होने के कारण आ रही समस्या से अवगत कराया है. उन्होंने कहा है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2021- 23 के प्रथम सेमेस्टर का अब तक परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी नही होने से विद्यार्थी परेशान हैं.  विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन की तिथि 4 मई 2022 से शुरू होकर 20 मई 2022 तक पूरी प्रक्रिया खत्म होने के एक महीने बाद भी फॉर्म भरने की तिथि अब तक नहीं निकलीं है. ऐसे ही सत्र डेढ़ साल बिलंब…

Read More

खरसावां: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय- जमशेदपुर के तत्वावधान में खरसांवा प्रखंड के चिलकु ग्राम पंचायत के अन्तर्गत बड़गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में “द्विदिवसीय असंगठित श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 से क्रियान्वित ई-श्रम कार्ड का लाभ उठाने हेतु निबंधन कराने को कहा. भारत सरकार ने ग्रामीण तथा असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों का निबन्धन ई-श्रम पोर्टल के माध्यम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.…

Read More

कांड्रा: स्थानीय जन सेवा समिति के सदस्य एवं पर्यावरण संरक्षक के संयोजक मानव कुमार, प्लाजा डॉक्टर प्रदीप पांडे, डॉ सुमन दुबे, संत सेवा संस्थान सरायकेला के श्री दिग्विजय भारत, सुमित सिंह, एवं रितेश कुमार के संयुक्त तत्वाधान में कांड्रा मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चे सहित गांव के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर डॉक्टर मानव कुमार ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को शपथ दिलाया. साथ ही लोगों से पर्यावरण को संरक्षित संरक्षण करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पर्यावरण ही हमें प्रदूषण से…

Read More

खरसावां: सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले फुटबॉल एवं स्विमिंग विंग की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में जहां जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का शुभारंभ जुलाई में करने का निर्णय लिया गया, वही 12 जून से रांची में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का गठन किया गया. डीएसए की बैठक में पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार ने कहा कि कोरोना की त्रासदी के पश्चात अब…

Read More

कांड्रा: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरायकेला जिले के रापचा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया सुकमति मार्डी ने वृक्षारोपण किया एवं लोगों को पौधों के संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान सुकमति मार्डी ने कहा कि आज के दौर में पौधारोपण और वृक्षों की रक्षा करना जरूरी है. वृक्ष ही वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करते हैं. वही रापचा पंचायत की मुखिया सुकमति ‌मार्डी के दूसरी बार मुखिया बनने के उपलक्ष्य में स्थानीय लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर एवं केक काटकर उनका स्वागत किया. आपको बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में सुकमति ‌मार्डी दूसरी बार रापचा…

Read More

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के भाग संख्या 10 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा का शनिवार को नागरिक अभिनंदन  किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विजय महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विजय महतो द्वारा पुष्पगुच्छ देकर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य का स्वागत किया गया. इस अवसर पर सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह जीत वास्तव में जनता की है, जिन्होंने अपनी बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाया है. आगे उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान करने के लिए वह सदा तत्पर हैं. अपने क्षेत्र के साथ- साथ पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उन्हें…

Read More

ADITYAPUR सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है. पहला मामला ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़ा है. बता दें कि पुलिस ने गश्ती के क्रम में मुस्लिम बस्ती एच रोड में पुलिस को देखकर बहुत सारे युवक भागने लगे. एक युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 233 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन लगभग 21.48 ग्राम बरामद किया गया. साथ ही एक इको सुजुकी कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BN- 6574 और एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसे…

Read More