Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर/ Kunal Kumar दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला- खरसावां पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में संपन्न हुई. जिसमें तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने की. समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त एवं एसपी ने सभी स्तर के सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं पूजा के दौरान पूरी मुश्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया.  उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं सैलानियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh स्थानीय अग्रसेन ठाकुर बाड़ी भवन में मारवाड़ी समाज द्वारा अग्रसेन जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक राहुल अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल व मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सेक्सरिया ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया.  इस अवसर पर बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस, स्पीच, महिलाओं के लिए मिसेस राजस्थान, थाली सजाओ और मटका सजाओ समेत विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का…

Read More

राजनगर/ Pitambar Soy सालों से अधूरे पड़े झारखंड से उड़ीसा प्रांत को जोड़ने वाली सरायकेला- चक्रधरपुर भाया राजनगर सड़क निर्माण में आ रही भूमि अधिग्रहण की अडचनों को दूर करने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं. सोमवार को अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा ने राजनगर के दुबराजपुर में बन रही बाईपास सड़क का निरीक्षण किया.  सीओ ने सड़क के लिए अधिग्रहित भूमि के एलाइनमेंट (मार्ग रेखा) को देखा. साथ ही किस कारण से बाईपास निर्माण कार्य रुका हैं. इसके लिए रैयतों से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया. सीओ ने बड़े ही सरल व मृदुस्वाभाव का…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सोमवार को थाना क्षेत्र के ऑटो स्टैंड के समीप अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से 14 वर्षीय नवी कक्षा की छात्रा सुमित्रा मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. छात्रा की पहचान गिद्दीबेड़ा निवासी सुमित्रा मार्डी के रूप में हुई है. इधर छात्रा की मौत से परिजनों में मायूसी छा गईं है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान कांड्रा ऑटो स्टैंड के…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh संस्कृति बोध परियोजना अंतर्गत प्रांत स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के 21 भैया- बहनों का समूह विद्यालय बस से बोकारो के लिए रवाना हुआ. इससे पहले सभी बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभाशीर्वाद प्रदान किए. बच्चों के साथ प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य, अनूप कुमार आचार्य, विजेता सिंहदेव व सौरभ आचार्य रवाना हुए. इससे पहले सभी बच्चों ने विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता, संकुल स्तरीय प्रतियोगिता एवं विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल किए. प्रतिभागी बच्चे अंग्रेजी, संगणक,…

Read More

खूंटपानी/ Ajay Mahato पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बादेया में सोमवार को प्रखंड कृषक सूचना सलाहकार सह समाजसेवी कांडे उर्फ बिरसा तियू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया.  इस दौरान विद्यालय के चारों ओर झाड़ियों की साफ- सफाई की गई. वही आगामी 20 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में लगभग 100 फलदार पौधे लगाए जाने की बात कही गई. मौके पर खूंटपानी लैम्पस अध्यक्ष बीरसिंह बानरा, चतुर महाली, मानकी हेम्ब्रम, देवीलाल सामड आदि उपस्थित थे.

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato सोमवार को डाक बांग्ला में कोल्हान स्तरीय झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के मुख्य संयोजक धनपति सरदार ने की. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों की वर्तमान स्थिति पर विचार- विमर्श किया गया.  मौके पर धनपति सरदार ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी चिंहितिकरण आयोग का गठन हुए 11 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अब तक झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान नहीं हो पाना, चिंता का विषय है. आंदोलनकारी से संबंधित पूर्व और वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर समीक्षा किया गया. बताया गया कि वर्तमान झारखंड आंदोलनकारी चिंहितिकरण आयोग में दलाल किस्म के लोग हावी…

Read More

कुचाई/ Ajay Mahato प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में 200 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया साथ ही कार्यशाला के उपरांत बालिकाओं द्वारा सामूहिक रूप से शपथ ली गई कि बाल विवाह नहीं करेंगी और अपने आसपास यदि बाल विवाह हो रहा हो तो उसको रोकने के लिए प्रयास करेंगी. कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक तरुण कुमार सिंह द्वारा बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1929 के विषय में जानकारी दी गई. जिसे शारदा अधिनियम के नाम से भी जानते हैं. बीच-…

Read More

झारखंड डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में अपने विधायक दल का नेता और सचेतक के नामों का रविवार देर शाम ऐलान किया है. रघुवर सरकार में मंत्री रहे और चंदनक्यारी से विधायक अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता बनाया गया है. वहीं मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल को विधानसभा में पार्टी की ओर से सचतेक नियुक्त किया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के रिपोर्ट पर विचार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों पर सहमति जाहिर की है जिसके बाद रविवार देर शाम घोषणा कर दी गई. इधर घोषणा होते ही पार्टी…

Read More

पाकुड़: फसलों के लिए नकली कीटनाशक बनाकर किसानों और कंपन‍ियों दोनों को नुकसान पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है. जहां पाकुड़ नगर थाना की पुल‍िस ने एक फैक्ट्री के गोदाम में छापेमारी करते हुए बड़ी कंपन‍ियों के नाम पर बनाए जा रहे नकली और दोयम दर्जे के कीटनाशकों का जखीरा बरामद किया है. पुल‍िस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.  बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना पर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने छापामारी दल का गठन किया था. जहां टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली कीटनाशक जब्त क‍िया है.…

Read More