Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत पिण्डराबेड़ा निवासी चांदनी जोगी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट कांड्रा थाने में दर्ज कराई है. चांदनी जोगी ने बताया कि उनके पति 28 वर्षीय संजीव मुखी बीते 9 जून को यह कहकर घर से निकले कि मैं ड्यूटी जा रहा हूं, मगर आज तक वापस नहीं लौटे हैं. चांदनी जोगी ने कहा कि अपने स्तर से सभी सगे- संबंधियों से संपर्क किया, मगर उनका कोई अता- पता नहीं चला अंततः चांदनी जोगी ने कांड्रा पुलिस से पति को खोज निकालने की गुहार लगाई है. पत्नी चांदनी जोगी ने बताया…

Read More

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में गहमा गहमी के बीच प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रामकृष्ण कुमार की उपस्थिति में संर्पन्न हो गया. इसमें खरसावां के जोजोडीह पंचायत से निर्वाचित मनेन्द्र जामुदा प्रखंड प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया. जबकि खरसावां के चिलकु पंचायत से निःविरोध चुनी गई ज्योत्सना मंडल निःविरोध उप प्रमुख चुनी गई. निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों को विजेता घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया. इससे पूर्व प्रखंड के सभी 18 पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. खरसावां प्रमुख पद पर दो उम्मीदवारों ने दावेदारी प्रस्तुत की. जिसमें…

Read More

बोकारो: वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के नयी केंद्रीय कमेटी का गठन सोमवार को सेक्टर 12 में किया गया. मंच के कानूनी सलाहकार सहित केंद्रीय सलाहकार समिति ने विधिवत कमेटी का गठन कर नामों की घोषणा की. नवगठित कमेटी में बिरसा सोय पुनः अध्यक्ष बनाए गए. कानूनी सलाहकार वरीय अधिवक्ता रंजीत गिरी ने बताया कि नव मनोनीत अध्यक्ष 15 दिनों के भीतर केंद्रीय कमेटी का विस्तार कर सूची मंच को सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि एक माह पहले बोकारो परिसदन में बैठक कर सलाहकार समिति ने मंच की पुरानी कमेटी को भंग किया था. इस बारे में श्री सोय ने अपनी खुशी…

Read More

खरसावां: झारखंड सरकार शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक परीक्षा में ओडिया भाषी छात्र- छात्राओं के बीच अपनी मातृभाषा में प्रश्न पत्र छपवाने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश षाड़ंगी एवं नंदू कुमार पांडे द्वारा अनुरोध पत्र दिया था. जिसपर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव ने कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला- खरसावां जिलान्तर्गत ओडिया भाषा साहित्य के छात्र- छात्राओं के बीच पहली बार ओडिया मातृभाषा में प्रश्न पत्र छपवाया गया, साथ ही वार्षिक परीक्षा भी ली गई. इसके पश्चात सरायकेला- खरसावां जिला में 44 विद्यालय के कक्षा एक से कक्षा सातवीं…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत बनाईकेला सीमा से दलाईकेला गांव को जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है. बनाईकेला के समीप पुलिया के समीप सड़क के बीचोबीच बना गड्ढा हादसों का कारण बन रहा है. यहां रात में सड़क पर अंधेरा होने के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है. वैसे इसकी शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. इसके चलते यहां से आने- जाने वाली जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस गड्ढे को बंद करने को लेकर अधिकारी भी लापरवाह बने हुए हैं. लगभग एक साल…

Read More

राजनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2022 संपन्न होने के पश्चात सोमवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के डूमरडीहा, कुड़मा, गम्हरिया एवं जुमाल पंचायत में नवनिर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डांगुर कोड़ा एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ धनजंय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उपमुखिया के लिए नाम आमंत्रित किए गए. जिसमें राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के वार्ड सदस्यों ने एकता की मिशाल पेश करते हुए दुम्बी बारी को निर्विरोध उप मुखिया चुना. यहां निर्वाचित 10 वार्ड सदस्यों ने एकमत होकर दुम्बी बारी को चुना. गम्हरिया पंचायत से…

Read More

राजनगर: विगत पांच साल के अंदर मुखिया फंड से विभिन्न पंचायतों में स्थापित सोलर पानी टंकियों की हालत जर्जर अवस्था में है. प्रायः हर जगह सोलर पानी टंकी के लोहे के एंगल में जंग लगी है. कहीं टूट गई है, तो कहीं टूटने के कगार पर हैं डुमरडीहा पंचायत के संजाड़ गांव में सोलर जलमीनर के लोहे के एंगल में जंग लग कर पूरी तरह टूट गया है. ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी के सहारे से टूटे हुए एंगल को बांधकर रखा गया है. सोलर जलमीनार गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सभी लोग इसी जल मीनार के…

Read More

राजनगर: राजनगर थाना क्षेत्र के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर गांव में सोमवार को लगभग 15 वर्ष की एक नाबालिग लड़की भटकते हुए पहुंची. ग्रामीणों की नजर जब उस लड़की पर पड़ी तो उक्त लड़की से पता आदि के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया. परंतु लड़की बोलने की स्थिति में नहीं है. विक्रमपुर गांव के समाजसेवी नुनुराम महतो को अज्ञात लड़की गांव में आने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत जाकर लड़की से पुछताछ की लेकिन लड़की से किसी तरह की जानकारी हासिल नहीं कर पाया. इसके पश्चात समाजसेवी नुनुराम महतो ने स्थानीय थाना एवं ज़िला बाल कल्याण…

Read More

सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तहत संपन्न हुए चुनाव के बाद सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चयन होना है. इसके साथ ही गांव की सरकार अस्तित्व में आ जाएगी. इधर सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है. उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी विजयी 17 जिला परिषदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई. जैसा कि शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे अध्यक्ष पद के लिए सरायकेला भाग 10 से विजयी प्रत्याशी…

Read More

आदित्यपुर:; पूरे झारखंड में इन दिनों लोग घोर बिजली संकट से जूझ रहे हैं. विभाग के पास रटा- रटाया जवाब ऊपर से बिजली कब मिल रही है हम कुछ नहीं कर सकते. अहम सवाल यह है कि आखिर करेगा कौन ! महंगी बिजली और घंटों लोड शैडिंग से उपभोक्ता बेहाल है. भीषण गर्मी के बीच आदित्यपुर विद्युत सब स्टेशन के कुलुपटांगा फीडर को विभागीय उदासीनता का दंश अक्सर झेलना पड़ता है. घंटों यहां के उपभोक्ता त्राहिमाम करते हैं. विभागीय अधिकारियों के पास रटा- रटाया जवाब के सिवा दूसरा कोई जवाब नहीं मिलता. हल्की आंधी- बारिश हो या मेंटेनेंस का मामला,…

Read More