Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में भारी गहमा- गहमी के बीच प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रामकृष्ण कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इसमें कुचाई के बारूहातु पंचायत से निर्वाचित गुड्डी देवी को प्रखंड प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि कुचाई के अरूवाॅ पंचायत से सुखदेव सरदार उप प्रमुख निर्वाचित हुए. निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों को विजेता घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया. इससे पूर्व प्रखंड के सभी 13 पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. कुचाई प्रमुख पद पर दो उम्मीदवारों ने दावेदारी प्रस्तुत की. जिसमें बारूहातु पंचायत से…

Read More
Sp

खरसावां वन क्षेत्र अंतर्गत चक्रधरपुर- सीनी रेल मार्ग के टिड़िगटिपा के टोली जारकाडीह रेल लाईन किनारे वन विभाग ने बुधवार को छापेमारी कर साल बीजा के 20 पीस चैखट लकडी जब्त करने में सफलता पायी है. गुफ्त सूचना के आधार पर खरसावां फोरेस्टर लोदरो हेस्सा के नेतृत्व में वन कर्मियों ने बुधवार की शाम 4 बजे के लगभग चक्रधरपुर- सीनी रेल मार्ग के राज खरसावां रेलवे स्टेशन के समीप टिड़िगटिपा के टोली जारकाडीह रेल लाईन किनारे अज्ञात लोगों ने रेलगाडी से चैखट की लकडी उतारकर रखने की सूचना मिली जिसके बाद खरसावां फोरेस्टर लोदरो हेस्सा के नेतृत्व में वनकर्मी जारकाडीह…

Read More
Sp

आदित्यपुर: लगातार बढ़ते अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस एक्शन मोड पर है. नए थाना प्रभारी राजन कुमार लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर सड़कों पर कैम्पेनिंग करते नजर आ रहे हैं. दिन हो या रात, विशेष बल के साथ संवेदनशील बस्तियों चौक- चौराहों पर दबिश देते नजर आ रहे हैं. बुधवार दोपहर थाना प्रभारी ने शर्मा बस्ती, अंडा होटल चौक, अलकतरा ड्रम बस्ती में दबिश दी. इस दौरान सड़क पर संदिग्ध रूप से घूमते युवकों की जमकर क्लास लगायी. थाना प्रभारी ने बस्ती- बस्ती घूम- घूमकर अवैध धंधा चलानेवालों को सख्त चेतावनी देते हुए…

Read More

जमशेदपुर: आदिवासी समाज में भारत का संविधान लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से पांच राज्यों में धरना प्रदर्शन- किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को आदिवासी सेंगेल अभियान ने पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर भी धरना- प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपते हुए आदिवासी समाज में देश का संविधान लागू करने की मांग की. इस संबंध में जानकारी देते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक भीमो मुर्मू ने बताया कि पूरे देश में भारत का संविधान लागू है मगर आदिवासी- संथाल समाज में अभी भी…

Read More

DESK REPORT देश की अग्रणी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ लांचिंग के लिए सत्ता और सत्ता के सह पर सिस्टम ने न्यायपालिका के सहयोग से जिस सहारा के सल्तनत को तबाह कर दिया, आज वही एलआईसी निवेशकों को नुकसान पहुंचाने के मामले में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. क्या दोनों कंपनियों को तबाह करने के पीछे कोई गहरी साजिश रची जा रही है ! एक रिपोर्ट एक बड़े राष्ट्रीय अखबार के फ्रंट पेज पर यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई है, जिसमें शीर्षक एलआईसी बनी नुकसान पहुंचाने वाली एशिया की दूसरी कंपनी के तहत दावा…

Read More

जमशेदपुर: गालूडीह स्थित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में मंगलवार दोपहर हुए हादसे में मृतक 30 वर्षीय जॉनी कैवर्त के परिजनों ने अस्पताल पहुंचने के बाद हंगामा किया और मांग की कि तत्काल वाटर पार्क मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई करें क्योंकि यह हादसा वाटर पार्क की लापरवाही से हुई है. वहां लोग मस्ती करने जाते है, लेकिन सुरक्षा का किसी तरह का इंतजाम नहीं था. घटना के बाद किसी तरह का कोई फर्स्ट एड का भी इंतजाम नहीं था. हालात यह था कि घायल युवक को लेकर उसके दोस्त इधर- उधर दौड़ रहे थे. लेकिन उनका इलाज कराना तो दूर…

Read More

आदित्यपुर: लगातार क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले और एक के बाद एक हत्याओं के बाद सुर्खियों में आए आदित्यपुर थाना के नए थाना इंचार्ज राजन कुमार पदभार संभालते ही एक्शन में आ गए हैं. थाना प्रभारी राजन कुमार ने सुबह से लेकर देर रात तक सड़क पर खुद मोर्चा संभाल रखा है. डीआईजी की ओर से अपराध नियंत्रण को लेकर मिले अतिरिक्त फोर्स के साथ थाना इंचार्ज क्षेत्र के हर संवेदनशील इलाकों में खुद गश्ती करते देखे जा रहे हैं. यहां तक कि जरूरत पड़ने पर लाठियां भी भांज रहे हैं. थानेदार के इस एक्शन को देख बेवजह सड़क…

Read More

सरायकेला: सोमवार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में भाजपा नेत्री अनीशा सिन्हा को आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा न्याययिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में भाजपाईयों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष विजय महतो ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी की घोर निंदा की है. श्री महतो ने कहा अनीशा सिन्हा की जिस तरह से आनन- फानन में गिरफ्तारी की गई वह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन किसी भी बहाने से…

Read More

खरसावां: जेठ माह के आखिरी दिन यानी देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ महाप्रभु को 108 घड़ों के जल से शाही स्नान कराया गया. खरसावां के राजमहल परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार कीे सुबह महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन देवी सुभद्रा को मृदंग, शंख एवं वाद्य यंत्रों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विग्रहों को रत्न सिंहासन से उठाकर स्नान मंडप तक लाया गया. स्नान मंडप में पूरे विधि- विधान से राजपुरोहित अमुजाख्यो आचार्य, राजाराम सतपथी द्वारा 108 घड़ों के जल से महाप्रभु को शाही स्नान कराया गया. रथयात्रा के पूर्व…

Read More

गया: जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली दवा फैक्ट्री और विदेशी शराब के भंडारण का उद्यभेदन किया है. गया- डोभी मुख्य सड़क के किनारे वीरान पड़े एक व्यवसायिक कैम्पस में यह अवैध धंधा हो रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर जब यहां पुलिस ने दबिश दी तो छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी हतप्रभ रह गए. उक्त कैम्पस के मुख्य द्वार पर हमेशा ताला लटका रहता था. अंदर में पुलिस को डिस्पोजल ग्लास बनाने की फैक्ट्री मिली है. जिसमें एक गुप्त दरवाजा था. पुलिस जब उसके अंदर पहुची तो नकली दवा बनाने की मशीन और भारी मात्रा…

Read More