Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: सेंट्रल सिल्क बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा परजीवी ततैया की नई ततैया प्रजाति, थेरोनिया कार्तिकी पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन, क्षेत्र में खोजा गया है. इस टीम में केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं उच्च प्रशिक्षण संस्थान सीएसबी रांची निदेशक डॉ. के. सत्यनारायण व केंद्रीय रेशम बोर्ड खरसावां के वैज्ञानिक डाॅ बी थिरूपम रेड्डी एवं केरला के सहायक प्रोफेसर के सुधीर शामिल थे. श्री सत्यनारायण ने कहा कि अन्य कीट रखने के लिए परजीवी सबसे महत्वपूर्ण जैविक कारक हैं. आर्थिक क्षति स्तर (ईआईएल) से नीचे की आबादी, जो इसमें एक प्रमुख भूमिका निभाती है, पारिस्थितिक तंत्र का स्थिरीकरण, जैविक नियंत्रण में…

Read More

खरसावां के गोपबंधु चैक प्रांगण में शुक्रवार को उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ सरायकेला- खरसावां द्वारा पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई. उड़िया समाज के लोगो ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बारी- बारी से पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओड़िया भाषा संस्कृति को जन- जन तक पहुचाने का संक्लप लिया. मौके पर उत्कल सम्मेलनी के जिला अध्यक्ष हरिशचन्द्र आचार्य ने कहा कि समाज सेवा, गरीब के प्रति स्नेह की वजह से उन्हे गरीबों के दोस्त के रूप में जाना जाता है. दीन- दु:खियों की सेवा में पूरा जीवन खपा देने वाले…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला जिले में सड़क हादसों का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. जहां आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक पर सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवकों को उधर से गुजर रहे गम्हरिया थाने की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा गम्हरिया सीएचसी भिजवाया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों युवकों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. हालांकि दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. उधर गम्हरिया थाना गस्ती दल में शामिल अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि घायलों की गाड़ी…

Read More

खरसावां: झारखंड अलग राज्य के गठन के बाद वर्ष 2004 में खरसावां को जोडने वाला चिलकु, डीपासाई बंदिराम, चिलकु की सड़कें बनी थी. लगभग 18 वर्षो के गुजर जानें के बाद भी दोबारा इस सड़क पर किसी ने ध्यान नही दिया. जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा एवं जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण आज सड़क अत्यत जर्जर हो चुका है. इस जर्जर सड़क पर वाहन, साईकिल चलाना दूर की बात है, पैदल चलना भी मुश्किल है. खरसावां प्रखण्ड मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित दितसाई, डिपासाई, चिलकु एवं बदिराम को जोडने वाला सडक आज तक नही बन पाना दुग्भार्गपूण…

Read More

खरसावां शहरी क्षेत्र स्थित पंचायत भवन में गुरूवार को झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित मुखिया, उपमुखिया व वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ दिलाने से पहले नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों को उनके कार्य और कर्तव्य से अवगत कराया गया. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने खरसावां पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सुनिता तापे सहित नवनिर्वाचित 14 वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. खरसावां पंचायत के उपमुखिया पद पर दो उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी, जिसमे खरसावां पंचायत के वार्ड संख्या-3 से निर्वाचित सुशीला नायक, वार्ड संख्या-9 से…

Read More

आदित्यपुर: हाल के दिनों में आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बढ़े अपराध और जिले के एसपी की गंभीरता को देखते हुए नए थाना प्रभारी राजन कुमार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं. थाना प्रभारी के रुख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि जब से उन्हें थाने की जिम्मेदारी मिली है अपने एयरकंडीशन कक्ष छोड़ सड़कों गलियों और चौक- चौराहों पर नजर आ रहे हैं. हर संदिग्ध युवकों को थाने में लाकर पूछताछ कर रहे हैं. इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है. बुधवार को सड़क पर चलाए गए अभियान में तीन युवकों से ब्राउन शुगर बरामद…

Read More

खरसावां प्रखंड में बुधवार को झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित मुखिया, उपमुखिया व वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ अभियान के तीसरे दिन खरसावां प्रखंड के बड़ा आमदा, सिमला, जोजोडीह एवं बुरूडीह पंचायत भवन में पंचायतवार नवनिर्वाचित मुखिया, उपमुखिया व वार्ड सदस्यों सहित कुल 58 नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को निर्वाची पदाधिकारी राज कुमार सिंह एवं निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. बुधवार को खरसावां के बड़ा आमदा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया बासमती माटी सोय, सिमला पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया बिशुलाल मांझी, जोजोडीह पंचायत से नवनिर्वाचित…

Read More

खरसावां: झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतो व विभिन्न वार्डों से नवनिर्वाचित मुखिया, उपमुखिया और वार्ड सदस्यों का पंचायतवार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. कुचाई अध्यक्ष सह निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी शंकर साव तथा कुचाई अध्यक्ष सह निर्वाचित पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी रवि कुमार एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में छोटासेगोई एवं बंदोलोहर पंचायत भवन में शपथ दिलाया गया. छोटासेगोई में निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास…

Read More

खरसावां के गितीलता शिव मंदिर में आषाढ संक्रांति के उपलक्ष्य में दो दिनों से चली आ रही भगवान शिव अराधना के साथ पूजा- अर्चना संपन्न हो गई. पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष शीश झुकाते हुए विधि- विधान से पूजा- अर्चना किया. साथ ही परिवार की सुख समद्वि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की. शिव भक्तों ने जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर अपने भक्ति भाव का प्रदर्शन किया. अंगारों में बड़े बुजुर्ग ही नहीं नन्हे भक्तों ने जलते अंगारों पर चल भगवान भोलेनाथ की जकारे लगाते हुए भक्ति का परिचय दिया. इस दौरान श्रद्वालुओं…

Read More

खरसावां- कुचाई में मानसून के दस्तक देते ही रूक- रूक कर झमाझम बारिश शुरू हो गई है. मंगलवार आंधी रात से क्षेत्र में हो रहे रूक रूककर बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गयी है. बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम ने अंगड़ाई ली तो लोगों को ठंड का एहसास करा दिया. बारिश के कारण सडक जलमय हो चुका है. जगह- जगह सड़कों के बीच पानी जमा हो चुका है. नालियों का कचड़ा और बारिश का गंदा पानी सड़को पर बह रहा था, जबकि बरसात का पानी दुकानों और घरों में घुसने…

Read More