Author: Tech Ashish

Exploring world

Sp

सरायकेला: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में जारी विरोध एवं विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर सरायकेला खरसावां जिला पुलिस- प्रशासन सुबह से ही सड़कों पर मुस्तैद नजर आई. सरायकेला अनुमंडल के पांचों प्रखंडों में भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों एवं जिला पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है. वीडियो सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने बताया के अनुमंडल क्षेत्र में जनजीवन सामान्य है. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. सभी थानों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. साथ ही दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. हर संवेदनशील इलाकों…

Read More

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी राजू कमल ने शनिवार को शहरपुर, बांसपहाड़ी से उप मुखिया का चुनाव संपन्न कराकर वापस प्रखंड मुख्यालय लौटने के क्रम मे शिकारीपाड़ा पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर बेनागढ़िया के पास अवैध गिट्टी लदा ट्रक BR09GA-7917 एवं शिकारीपाड़ा कॉलेज मोड़ के समीप दुमका- रामपुरहाट मुख्य रोड में अवैध गिट्टी लदा ट्रक JH12J- 2403 वाहन को पकड़ा और शिकारीपाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया. इस मामले में शिकारीपाड़ा थाने में कांड संख्या 83/22 दिनांक 18/6/22 धारा 379 /411 भादवी एमएमडीआर एक्ट 1957 4/21 एवं जेएमएमसी रूल 2004 4/54 , और झारखंड मिनिरल्स प्रिवेंशन ऑफ इलीगल माइनिंग…

Read More

खरसावां: उत्कल सम्मेलनी केंद्रीय टीम की एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अध्यक्ष आदित्य पात्र के नेतृत्व में रविवार को उड़ीसा सरकार के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास से उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर गुलदस्ता देकर स्वागत किया. साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल के उत्कल सम्मेलनी की ओर से चलाये जा रहे शिक्षा कार्यक्रम पर चर्चा किया. मौके पर श्री दास ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में एक शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहता है. इसलिए हमें आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा के साथ- साथ संस्कार देने का भी प्रयास करना चाहिए. ओडिया भाषा, साहित्य,…

Read More

खरसावां: कुचाई प्रखंड के मारंगहातु में भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्रामीण इंडेन गैस वितरण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. साथ ही उज्जवला के लाभुकों को गैस चूल्हा वितरण करते हुए कहा कि यह उज्जवला योजना एक मात्र गैस कनेक्शन नहीं है, बल्कि प्रदूषण रहित जीवन कैसे जिया जाए इसका एक साधन है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है. योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की…

Read More
Sp

आदित्यपुर: नगर निगम प्रशासन एक जुलाई से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए नगर निगम द्वारा व्यापक अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है. जिन दुकानों, ठेलो में इसका उपयोग हो रहा है इसके जांच करने हेतु एक जांच दल का गठन किया गया है. नगर निगम प्रशासन द्वारा एक ऑडियो क्लिप बनाया गया है जिसमे सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के बारे में एवं इसके इस्तेमाल होने पर कारवाई एवं दंड का भागेदारी बनने का संदेश नगर निगम के सभी गाड़ियों में बजाकर आम जनता तक पहुंचाया…

Read More

खरसावां के बजारसाई स्थित काली मंदीर प्रांगण में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मिलन समारोह में झामुमो की नीति व सिद्वांत से प्रभावित होकर भाजपा, आजसू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से 239 कार्यकर्ताओं ने झामुमो में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झामुमो की सदस्यता लेने वालों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड में यदि कोई विश्वसनीय पार्टी है, तो वह झामुमो है. झामुमो कभी जनता से झूठ नही बोलती…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक निवासी वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार माझी को शनिवार को देखने ईचागढ़ की विधायक सविता महतो तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंची. जहां उन्होंने चिकित्सकों से पत्रकार अरुण माझी की बीमारी एवं उपचार से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया. बता दें कि पत्रकार अरुण माझी पिछले कई दिनों से गोल ब्लैडर मैं स्टोन की शिकायत से परेशान थे. अचानक तबीयत खराब होने से परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर लाया. इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को मिली. जिसके बाद तत्काल संज्ञान में…

Read More

खरसावां में संचालित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सप्ताह के तृतीय शनिवार को कहानी लेखन प्रतियोगिता एवं मिट्टी की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मिट्टी की कला प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक किया गया, एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा 6 से कक्षा 10 तक किया गया. जिसका प्रसंग भारत की पराधीनता एवं शोषण रहा. मिट्टी की कला प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने काफी रुचि दिखाई एवं अनेक आकर्षक मिट्टी की कलाकृतियों का निर्माण किया. भारत की पराधीनता एवं शोषण के प्रसंग पर छात्रों ने अपनी कहानियों में…

Read More

जमशेदपुर: अग्निपथ योजना को लेकर एक ओर जहां देशभर के युवा आंदोलित हो चुके हैं वहीं कांग्रेस भी सड़क पर उतर चुकी है. शनिवार को जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में आमबगान से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई. इसके माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार की योजना का पुरजोर विरोध जताया. पूर्व सांसद डॉ अजय ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा- आरएसएस को देश का सबसे बड़ा देशद्रोही पार्टी करार दिया है. उन्होंने बताया कि भाजपा- आरएसएस के नेता और कार्यकर्ता देश के सबसे बड़े गद्दार हैं.…

Read More

खरसावां के गोढ़पुर मध्य विधालय परिसर में संचालित मॉडल स्कूल खरसावां में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बच्चन लाल यादव की अध्यक्षता में सरस्वती वाहिनी एवं माता समिति का गठन किया गया. ग्रामसभा द्वारा विद्यार्थियों के माता- पिता एवं अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संयोजिका सह रसोईया के लिए पुष्पा महतो एवं सिर्फ रसोईया के लिए सुनिता महतो का चयन किया गया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से अब तक मॉडल स्कूल खरसावां का संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोंदपुर के परिसर में हो रहा है. साथ ही मध्याह्न भोजन योजना का भी परिचालन संयुक्त रूप से चल रहा है.…

Read More