Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्रवाई एवं एआईसीसी मुख्यालय पर दिल्ली पुलिस द्वारा पुलिसिया जुल्म के खिलाफ मंगलवार को खरसावां- कुचाई मुख्यालय में खरसावां प्रखंड प्रभारी शिवा दास एवं कुचाई प्रखंड प्रभारी कैलाश महतो के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया गया. साथ ही झारखंड के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापंन सौपकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को परेशान करने का आरोप लगाया. इस धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य…

Read More

सरायकेला: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड के महालीमुरुप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर प्रांगण में “द्विदिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन किया गया. कार्यक्रम का समापन बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने किया.  अपने सम्बोधन में उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में अभी भी जागरूकता की भारी कमी है, जिसके चलते लोग केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित सामाजिक सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह रहे हैं. उन्होंने जागरूकता की आवश्यकता…

Read More

खरसावां: गुरुकुल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने कहा कि विभिन्न यौगिक क्रियाओं से गुजरते हुए हम अपने अन्दर योग को सही रूप में स्थापित कर लें. योग तभी स्थापित होगा जब योग आम आदमी के जीवन और आचरण का अंग बन जाए. योग हमारी प्राचीन काल की विश्वविख्यात विधा है. पाश्‍चात्‍य संस्‍कृत‍ि युवाओं को अपने आगोश में लेने लगा है. ऐसे में योग- प्रणायाम ही ऐसी व‍िधा है, ज‍िससे लोग शारीर‍िक- मानस‍िक रूप से स्‍वस्‍थ रह सकते हैं.  आज पूरे व‍िश्‍व को योग की शरण में लाने का…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा. जहां गुप्त सूचना के आधार पर उड़िया मध्य विद्यालय के समीप संचालित हो रहे अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए आधा दर्जन शराबियों को हिरासत में ले लिया है. वही भारी मात्रा में महुआ शराब भी जप्त किया है. हालांकि छापेमारी की सूचना मिलते ही भट्ठी संचालिका मौके से भागने में सफल रही. बता दें कि थाना प्रभारी की कमान मिलने के बाद से लगातार थाना प्रभारी राजन कुमार ब्राउन शुगर, गांजा और शराब के अड्डों पर छापेमारी करते देखे जा…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर के नए थानेदार राजन कुमार ने ब्राउन शुगर के कारोबारियों के लिए मक्का काहे जानेवाले आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में सोमवार को दबिश दी. इससे पूर्व विशेष पुलिस बलों को टुकड़ों में बांटकर चारों ओर से बस्ती को घेर कर भीतर प्रवेश किया. इस दौरान थाना प्रभारी एवं अतिरिक्त फोर्स ने मुस्लिम बस्ती के चप्पे-चप्पे में छापेमारी करते हुए कुछ युवकों को धर दबोचा है. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बस्ती के कोने- कोने में पहले ब्राउन शुगर के साम्राज्य को अपनी आंखों से देखा, जिसे देखकर वे दंग रह…

Read More

जमशेदपुर: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही है. इसी को लेकर देशभर में कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी क्रम में जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करणडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. जहां कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस मौके पर जमशेदपुर कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव अंकुश बनर्जी ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा इडी के जरिए राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा ये केंद्र सरकार द्वारा बदले की…

Read More

आदित्यपुर/ गम्हरिया: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में जारी हिंसा और विभिन्न दलों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिले में सुबह से ही पुलिस प्रशासन सड़कों पर मुस्तैद रही. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई. जनजीवन सामान्य रहा सड़कों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रही. जिले के तमाम आला अधिकारी सड़कों पर कैंप करते रहे. समय- समय पर चौक चौराहों एवं रेलवे स्टेशनों का जायजा लेते रहे रेल प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रही. सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने आदित्यपुर एवं गम्हरिया रेलवे स्टेशनों…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर सोमवार दोपहर एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां दुगनी सीआरपीएफ कैंप से 100 मीटर की दूरी पर पिकअप वैन और ओमनी की टक्कर होने से ओमनी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओमनी और पिकअप वैन एक ही दिशा में कांड्रा की ओर जा रहे थे. पीछे से एक और गाड़ी आ रही थी. ओवरटेक करने के दौरान में ओमनी सवार ने पिकअप वैन में पीछे से टक्कर…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने बीते 11 जून को एमआइजी 120 में हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों का नाम आकाश मिश्रा और विशाल कुमार बताया जा रहा है. दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि वादिनी प्रिया कुमारी की शिकायत पर कांड संख्या 39/ 22 दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि इसमें 14 से 15 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवरात…

Read More
Sp

आदित्यपुर: मांझी टोला की रहनेवाली पूजा देवी से 23 मई को आशियाना चौक से उचक्कों ने फोन छिनतई कर ली थी. महिला के पुत्र ने फोन को ट्रैक कर लिया है जिसका लोकेशन आदित्यपुर ही बता रहा है. जब पूजा ने इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी तो पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन मोबाइल छिनतई करने वाले को पकड़ नहीं रही है. पुलिस महिला को ही उचक्के को पैसा का प्रलोभन देकर बुलाने को कह रही है. यह जानकारी महिला पूजा देवी ने दी जो पिछले 10 दिनों से थाना का चक्कर काट रही है. महिला ने बताया…

Read More