Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: सरायकेला जिले के कुचाई के आम बगान परिसर में झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बसंती गागराई ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, व वार्ड सदस्य मालयार्पण कर स्वागत किया गया. मौके पर श्रीमती गागराई ने कहा कि पंचायत की सरकार चुने जाने के बाद लोगों में जो विश्वास है. उसे कायम रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आपको भी जनता ने चुनकर पंचायत के विकास का दायित्व सौंपा है, जो कार्य पंचायत स्तर…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के गोपालपुर मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की एक बैठक प्राण मेलगांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 जून को होने वाली 1932 खतियानी महाजुटान कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए गांव- गांव में प्रचार- प्रसार करने, 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. खतियान आधारित झारखंडियों का हक और अधिकार है. इस महाजुटान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड टाइगर जयराम महतो शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर चल…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेश पर आवास बोर्ड की पिच पर शुक्रवार से बड़े तामझाम के साथ क्रिकेट मैच की शुरूआत हुई. जिसमे एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों ने अपने हुनर का परिचय दिया, किसी ने बल्लेबाजी में जौहर दिखाए, तो किसी ने क्षेत्ररक्षण में तो किसी ने गेंदबाजी में, मैच का निर्णय देने में जमीनी अंपायर से लेकर तीसरे अंपायर तक की भूमिका अहम रही. अंततः तीसरे अंपायर के निर्णय ने हाईकोर्ट के आदेश को ही चित्त होना पड़ गया. चलिए अब आपको इस रोमांचक मैच की रनिंग कमेंट्री बताते हैं.…

Read More

खरसावां: प्रखंड मुख्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 पर जलसहियाओं का प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जिला सामान्यवक श्याम चरण प्रमाणिक, अनुज श्रीवास्तव व गौराग चन्द्र बेहरा ने जलसहियाओं को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण से छूटे हुए योग्य लाभुकों का चयन करने, ओडीएफ प्लास से संबंधित चयनित ग्राम एआईपी बनाने हेतु डाटा उपलब्ध कराने के साथ- साथ कैश बुक संधारन की जानकारी दी गई. मौके पर समन्वयक ने कहा कि पानी की गुणवत्ता के बारे में जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि इसका सीधा संबंध लोगों…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां झामुमो कार्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वगीय सुधीर महतो की जयंती मनाई गई. नेता- कार्यकर्ताओं ने बारी- बारी से उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय महतो ने झारखंड आंदोलन में महती भूमिका निभाई थी. झारखंड राज्य का निर्माण आंदोलन का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सब को शपथ लेनी चाहिए, कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को राज्य भर में सशक्त बनाएंगे और झारखंड राज्य निर्माण के उद्देश्य को पूरा करेंगे. इस दौरान मुख्य रूप से जिला…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड पंचायत समिति की पहली बैठक प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक का प्रमुख एजेंडा था कि जनप्रतिनिधि अपने अधिकार और कर्तव्यों को जानें, समझें और उसके अनुरूप कार्य करें. इसके अलावे बैठक में सामान्य प्रशासन समिति, कृषि एवं उद्योग समिति, स्वास्थ, शिक्षा समिति, वित्त, अंकेक्षण तथा योजना एवं विकास समिति, सहकारिता समिति, महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति, वन एवं पर्यावरण समिति तथा संचार तथा संकर्म समिति के गठन की रूपरेखा तैयार की गई. साथ ही सीएसआर के तहत खरसावां चांदनी चौक में पेयजल की व्यवस्था करने…

Read More
Sp

आदित्यपुर: क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने को लेकर जिले के एसपी ने नए थाना प्रभारी राजन कुमार को कमान सौंपी है. राजन कुमार ने थाने की कमान संभालते ही अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. थाना प्रभारी थाने में कम सड़कों, गलियों और नुक्कड़ों पर पेट्रोलिंग करते ज्यादा नजर आ रहे हैं. वैसे अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस उपलब्ध कराए गए हैं. जिसका असर दिखने लगा है मगर थानेदार हर कदम फूंक फूंक कर रख रहे हैं. यही कारण है कि थाना प्रभारी हर दिन अपने जवानों की क्लास लगाते हैं और…

Read More

खरसावां: झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम होटवार रांची में 25 एवं 26 जून को आयोजित 12 वा सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज सरायकेला- खरसावां जिले के तैरोकों ने सब जूनियर वर्ग के 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. जिले के तैराक हरीश बोदरा ने बेहतरीन टाइमिंग निकालकर जहां चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं शिवम महतो ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. बता दें कि जिले के 14 तैराक रांची में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. जिले के…

Read More

खरसावां लैम्प्स द्वारा वित्त वर्ष 2021- 22 को किसानों का धान क्रय किया गया था. विक्रय धान की राशि भुगतान करने की मांग को लेकर शनिवार को आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामरतन महतो एवं आजसू नेता संजय जारिका के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार से मुलाकात का एक ज्ञापन सौंपा. बीडीओ को सौपे ज्ञापन में कहा गया है, कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 को खरसावां लैम्प्स द्वारा किसानों का धान क्रय किया गया था. तीन माह गुजर जाने के उपरांत भी अभी तक किसानों को अपनी विक्रय धान का राशि भुगतान नहीं किया गया…

Read More

आदित्यपुर में अवैध अतिक्रमण पर आवास बोर्ड का बुल्डोजर चलते ही आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की राजनीति हिलोरें मारने लगी है. गौरतलब है कि शुक्रवार को आवास बोर्ड द्वारा वर्षों से बोर्ड के जमीन पर अतिक्रमण कर रह रहे लोगों के कब्जे से मुक्त कराने का सिलसिला शुरू किया गया. शाम होते- होते राजनीतिक के खिलाड़ियों ने दांव खेलना शुरू कर दिया. सबसे पहले आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह खटाल संचालकों एवं अतिक्रमणकारियों के साथ स्थानीय विधायक सा मंत्री चंपई सोरेन के आवास पर जाकर उक्त कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग…

Read More