Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: शुक्रवार को सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड के मनरेगा मेटो की समस्याओं के समाधान एवं मनरेगा योजनाओं को चलाने आदि मांगों को लेकर मनरेगा मेटो ने कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. बीडीओ को सौपे ज्ञापन में मनरेगा मेटो ने कहा कि कुचाई के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र गोमियाडीह पंचायत में मनरेगा में एनएमएमएस से नहीं करने, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकिशोर सोय को बदलने, गोमियाडीह पंचायत सेवक सुभाष हांसदा को बदलने, रोजगार सेवक के रूप में बुधू लामय को प्रभार देने एवं रिकॉर्ड तैयार करने के लिए पैसा लिए जाने का आरोप लगाया है. मेटो…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां के चिलकू पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित द्विदिवसीय मनरेगा श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. कार्यक्रम के समापन सत्र में बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार ने मनरेगा श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि गरीबी, अशिक्षा तथा जागरूकता की कमी के कारण के मनरेगा श्रमिकों के जीवन में गुणात्मक परिवर्त्तन नहीं हो पा रहा है. इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. आगे श्री कुमार ने कहा…

Read More

गम्हरिया: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सरायकेला जिला के जिला अध्यक्ष बुलेट रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बलरामपुर पंचायत क्षेत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर जिला अध्यक्ष बुलेट नारायण सिंह ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत का सपना देखा था. उनके जीते जी यह सपना साकार तो नहीं हो सका, मगर उन्होंने देशवासियों के भीतर देश प्रेम की अलख जगा दी थी, जिसका नतीजा आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश एक सूत्र में पिरो चुका है. हालांकि कुछ लोग अभी भी देश की अखंडता को तोड़ने में…

Read More

आदित्यपुर: बीते 12 जून (रविवार) को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला शिरीष भट्टा के समीप खरकई नदी के किनारे जुआ खेलने के दौरान गोली लगने से घायल आकाश गोप ने गुरुवार को आंततः दम तोड़ दिया. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि गोली लगने के बाद आकाश को इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था मगर स्थिति बिगड़ता देख उसे रांची मेडिका रेफर किया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका. आकाश कार्तिक गोप का भाई था, और कार्तिक हत्याकांड का एकमात्र चश्मदीद गवाह भी वही था. हालांकि…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां- कुचाई मुख्यालयों में गुरूवार को प्रखंड स्तरीय बिरसा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. केसीसी संबधित समारोह में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित बैक ऑफ इंडिया, झारखंड ग्रामीण बैक, पंजाब नेशनल बैंक आदि बैक शाखाओं द्वारा स्टाॅल लगाकर केसीसी योजना के लिए आवेदन लिया गया. साथ ही सरकार के गाइडलाइन के तहत आवेदनों का शत- प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. वहीं खरसावां- कुचाई के विभिन्न बैकों के किसान क्रेडिट कार्ड के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. खरसावां- कुचाई में बिरसा किसान सम्मान समारोह का उद्घाटन आईटीडीए परियोजना निर्देशक संदीप…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां स्थित गुरुकुल ग्रामीण के संतारी शाखा का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा. गुरुकुल शाखा के 8 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमे 6 प्रथम श्रेणी में तथा दो द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. गुरुकुल के छात्र विकास महतो ने 86 प्रतिशत लाकर शाखा टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि रोहित महतो 74 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड टॉपर तथा विश्वजीत सिंह ने 72 प्रतिशत अंक लाकर गुरूकुल शाखा के तृतीय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. साथ ही सभी विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त किए. गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिला के खरसावां स्थित काली मंदिर प्रागण में गुरूवार को भाजपाईयों ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. भाजपाईयों ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि दी. मौके पर भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा के नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुशील षांड़गी ने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नही चलेगे“ के विरोध के कारण कश्मीर सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कों गिरफ्तार कर लिया था और नजरबंद कर दिया था. नजरबंद अवस्था में…

Read More

सरायकेला: सरायकेला में विश्व ओलंपिक दिवस पर गुरुवार को जिला ओलंपिक संघ की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई. जिला मुख्यालय के गेस्ट हाउस स्थित इनडोर स्टेडियम से एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली थाना चौक, कालूराम चौक, बस स्टैंड, गैरेज चौक होते हुए वापस गेस्ट हाउस पहुंची. सद्भावना रैली के जरिये खिलाड़ियों ने खेल की बेहतरी का संदेश दिया. एसडीओ ने कहा 23 जून 1894 को पेरिस में आयोजित आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत के उपलक्ष्य में हर साल 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाया जाता है. उन्होने कहा इस…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया- कांदरबेड़ा मार्ग पर आनंदपुर के पास गुरुवार को मोटर साइकिल और हाइड्रा में आमने- सामने भिड़ंत हो गई. जिसमें बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को स्थानीय राहगीरों के सहयोग से टीएमएच ले जाया गया है जहां उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है. युवक की पहचान सत्यनारायण दास पिता गोपेश्वर दास निवासी मुकरुडीह पटमदा के रूप में हुई है. उसके सिर पे गंभीर चोट लगी. दुर्घटना के बाद वहां काफी संख्या में राहगीर जमा हो गए और राहगीरों ने ही उसे तत्काल ऑटो से टीएमएच भिजवाया एवं…

Read More

जमशेदपुर के मानगो की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और दुर्घटनाओं पर विराम लगाने साथ ही सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन जुस्को के साथ मिलकर युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है. वैसे इसमें कुछ बाधाएं भी आ रही है जिसे दूर करने को लेकर गुरुवार को एडीएम लॉ एंड आर्डर ने मानगो में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. साथ ही खुदीराम बोस चौक एवं झंडा साहिब चौक कमेटी से बात कर दोनों स्थल का सौंदर्यीकरण करने पर चर्चा की गई. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल ने बताया कि जल्द ही सभी से वार्ता कर सारे विवादित मुद्दों को…

Read More