Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा: कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा भट्टी गली के समीप बने ग्राम देवता के मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. बता दें कि मन्दिर के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पूजा करने में काफी मुश्किल होती थी. जिसको देखते हुए ग्राम देवता के मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. ग्राम देवता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए समाजसेवी रोशन साव ने सहयोग किया. बता दें कि ग्राम देवता मंदिर कांड्रा वासियों के आस्था से जुड़ा हुआ है. कांड्रा के ग्रामीण हर साल धूमधाम से ग्राम देवता की पूजा करते हैं, ताकि क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे. ग्राम देवता मंदिर…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 स्थित रिवर व्यू कॉलोनी के हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर में लगे घंटे की चोरी कर ली. जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. मंगलवार को स्थानीय बस्ती वासियों ने एक ज्ञापन सौंप थाना प्रभारी से मंदिरों की सुरक्षा करने की मांग उठाई है. बस्ती वासियों ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है. फिलहाल आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी इस तरह की घटना है होते रहे हैं.…

Read More

आदित्यपुर: राज्य में बालू उठाव पर रोक के बाद सारी सरकारी योजनाएं लगभग ठप पड़ चुके हैं. इसको लेकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस कमेटी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं महापौर को पत्र लिखकर सरकारी योजनाओं को चालू कराने के लिए बालू उपलब्ध कराने की मांग की है. श्री तांती ने कहा है कि बालू की कमी से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उद्योग धंधे एवं सरकारी योजनाएं बंद होने से मजदूरों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है. पुल पुलिया रोड नाली भवन निर्माण…

Read More

खरसावां शहीद पार्क के मुख्य गेट पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को खरसावां शहीद पार्क के मुख्य गेट पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया. खरसावां विधानसभा प्रभारी विशु हेमब्रम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने कहा कि अग्निपथ योजना देश व युवाओं के साथ खिलवाड़ है. देश की सुरक्षा को लेकर शार्ट टर्म नीतियां नहीं बननी चाहिए. यह कोई अल्पकालिक या अनौपचारिक विषय नहीं है. अग्निपथ के नाम पर सैन्य भर्ती को लेकर खानापूर्ति अपनाया जाना युवाओं…

Read More

सरायकेला खरसावां जिला के नवनिर्वाचित जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सोमवार को खरसावां के लोसोदिगी की गांव पहुंचकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात किया. इस दौरान खरसावां विधायक ने नवनिर्वाचित जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो को बधाई दी. मौके पर श्रीमती महतो ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता है.  इससे पहले ग्रामीणों में जागरूकता लाना जरूरी है. जागरूकता के कमी के कारण ग्रामीण सरकार के योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. उन्होंने कहा कि जिले में लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी 29 वर्षीय युवक शेख जहांगीर आलम नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में पड़ोसियों ने बताया मृतक अपनी पत्नी से काफी परेशान रहता था. आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. बीते एक सप्ताह से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. रविवार देर रात वह अपने मामा के…

Read More

खूंटी: रविवार को खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर में “अबुआ बुगिन स्वाथ्य” यानी “हमारा बेहतर स्वास्थ” विषय पर नवा पहल जनजातीय संवाद के तहत मेगा स्वस्थ मेला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया.  इस स्वास्थ्य कैंप में 60 हज़ार से अधिक ग्रामीण महिला, पुरुषों ने देश भर के बड़े अस्पतालों से आए विभिन्न रोगों के 350 से अधिक स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से अपना स्वास्थ जांच कराया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस एवं विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री…

Read More

खरसावां: झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम होटवार रांची में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो कांस्य पदक हासिल कर सरायकेला- खरसावां की टीम ने 4 पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया. सीमित संसाधनों के बावजूद पूर्वी सिंहभूम के टाटा स्टील, रांची, बोकारो जैसे जिले के तैराकों को कड़ी टक्कर देते हुए जिले के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रोंज मेडल प्राप्त किए. इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन 50 मीटर फ्रीस्टाइल की बालिका वर्ग में नमिता नायक जबकि बालक वर्ग में अरीत…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां पथ निरीक्षण भवन में रविवार को युवा कांग्रेस कमेटी की खरसावां विधानसभा स्तरीय एक बैठक संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार सोय ने किया. इस बैठक में युवा कांग्रेस के खरसावां विधानसभा स्तरीय एवं प्रखंड कमिटी का विस्तार करने की रणनीति बनाई गई. मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पार्टी में युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं. युवा कार्यकर्ताओं की बदौलत संगठन को मजबूत करने के साथ ही 2024 मे कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने लक्ष्य बनाया है कि पंचायत स्तर…

Read More

खरसावां: सरायकेला जिले के खरसावां स्थित पथ निरीक्षण भवन में रविवार को उत्कल सम्मेलनी की एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से उत्कल सम्मेलनी केंद्रीय कमेटी भुवनेश्वर उड़ीसा द्वारा पर्यवेक्षक के रुप में भेजे गए सरोज कुमार प्रधान एवं पूर्णनंदू नंद की देखरेख में सरायकेला- खरसावां जिला उत्कल सम्मेलन का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से सुमन चंद्र महांती को अध्यक्ष, बिरोजा पति, कृष्णा प्रधान को उपाध्याय, अजय कुमार प्रधान को सचिव, बद्रीनारायण दरोगा एवं सुजीत हाजरा को सह सचिव एवं सपन कुमार मंडल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावे सुशांत सारंगी, मनोज कुमार महंती,…

Read More