Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां/ Ajay Mahato प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी एवं अंचलाधिकारी सुश्री शीला उरांव को खरसावां प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर बीस सूत्री के सदस्य बलभद्र महतो, सुशील महतो, कन्हैया लाल सामड, सुनाय बानरा, सौरभ तांती आदि उपस्थित थे.

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले का कुख्यात शराब कारोबारी शिवा मंडल उर्फ शिबो मंडल उर्फ शिबू मंडल आबकारी विभाग के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. दर्जनों बार आबकारी विभाग ने शिबू मंडल के ठिकानों को ध्वस्त किया है, मगर शिबू मंडल स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपने धंधे को दिनों दिन बढ़ाता जा रहा है. उसका साम्राज्य पड़ोसी जिला जमशेदपुर और चाईबासा तक फैल चुका है. पुलिस के आलाधिकारी आते ही सबसे पहले शिबू मंडल के ठिकाने को ध्वस्त करते हैं, मगर शिबू मंडल अपनी पहुंच का लाभ उठाकर बार- बार बाहर आ जाता है. इतना ही नहीं जितने की…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, आदित्यपुर नगर निगम, जिला शांति समिति सरायकेला- खरसावां और आदित्यपुर के समर्पित समाजसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी की निष्ठा, मेहनत और क्रियाशीलता से आदित्यपुर में दुर्गा पूजा और विजयादशमी का महापर्व शानदार एवं सफल तरीके से संपन्न हुआ. प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी आदित्यपुर और जिला प्रशासन सरायकेला- खरसावां दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति, सद्भाव और भाईचारे के मामले में पूरे राज्य में चैंपियन रहा.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मंगलवार की रात सरायकेला थाना अंतर्गत नया पुल के डिवाइडर से टकराकर बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान रोहित वानरा (17) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान दीपक गागराई (35) की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.  घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नुआ गांव निवासी दीपक गागराई और रोहित वानरा एक बाइक पर सवार होकर सरायकेला मेला देखने आए थे. लौटने के क्रम में दोनों की बाईक नया पुल के डिवाइडर से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh महाष्टमी पर रविवार को शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा- अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नवरात्र में महाष्टमी का विशेष महत्व होता है. आज के दिन सभी लोग अपने घरों में मां की आराधना करते हैं. महाष्टमी पर तंत्र- मंत्र करने वाले तांत्रिक भी अपनी सिद्धी करते हैं.   कला नगरी सरायकेला में रविवार को पंडाल व मंदिरों में दुर्गा मां के महाअष्टमी पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बता दें कि सरायकेला में साढ़े तीन सौ वर्षो से राजा व महाराजा द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा अब नगरवासी जनसहयोग से…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney महाअष्टमी के दिन कांड्रा के मंदिर और पंडाल ढोल- नगाड़ों व मां दुर्गा के गीतों से गूंज उठा है. पूरा कांड्रा मां की भक्ति में डूब चुका है. श्रद्धालुओं में माता के पूजा- अर्चना को लेकर खासा उत्साह देखा गया. सुबह से ही पुष्पाजंलि देने के लिए महिलाओं व बच्चों सहित सभी व्रतधारियों का तांता लगा रहा. महिलाओं ने मां दुर्गा से जबतक जीवन रहे तबतक सुहागिन रहूं की कामना की. वहीं महागौरी की पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ पूरे होने के लिए श्रद्वालुओं ने चढ़ावा चढाया. क्या बच्चे, क्या बूढ़े सभी देवी दुर्गा से मन्नतें…

Read More

सरायकेला :(बिपिन वार्ष्णेय) नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी में बोनस को लेकर दो दिनों से चल रही बैठक के बाद शुक्रवार को समझौता हो गया. इस संबंध में नीलांचल वर्कर्स यूनियन के महासचिव तपन मंडल ने बताया कि कंपनी प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता सफल हुई, जहां यूनियन ने कंपनी प्रबंधन से 15% बोनस देने की मांग की थी जिसे कंपनी प्रबंधन से 12% पर समझौता हुआ. उन्होंने बताया कि इस बार पूर्व के वर्षों की अपेक्षा कंपनी प्रबंधन ने यूनियन की मांगों को मानकर बड़ा दिल दिखाया है. इससे यूनियन सदस्यों के साथ…

Read More

आदित्यपुर- गम्हरिया/ Kunal Kumar शारदीय नवरात्र के छठे दिन सरायकेला जिले के कई पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. शुक्रवार महाषष्ठी के दिन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति भाटिया बस्ती पूजा पंडाल का सूबे के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर पूर्व पार्षद मंजू देवी, मनसा नायक, गोपी सिंह,प्रिंस सिंह, तारा नायक, मिठु शर्मा, सुकु मंडल, ललित पाठक एवं कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे. मंत्री चम्पई सोरेन ने माता रानी से क्षेत्र के सुख- शांति और समृध्दि की कामना करते हुए राज्य के लोगों को शारदीय नवरात्र…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar भाजपा के कद्दावर नेता सह पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी भाजपा के ही औरंगाबाद से सांसद सुशील कुमार सिंह पर हमला बोला हैं और कई आरोप लगाए हैं. इस विवाद ने जिले की राजनीतिक गर्म कर रखी है. दरअसल इस विवाद का कारण उत्तर कोयल नहर सिंचाई परियोजना है. जिस पर एक ओर जहां सांसद परियोजना के निर्माण कार्य पर अपनी उपलब्धि बताते हैं, वहीं दूसरी ओर पिछले कई वर्षो से निर्माण कार्य पूरा न होने पर पूर्व मंत्री सांसद पर राजनीति करने का आरोप लगाते हैं. इधर एक…

Read More

चांडिल/ Jagannath Chatterjee श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी कदमडीह के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का ईंचागढ की विधायक सविता महतो ने उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ईंचागढ एवं प्रदेशवासियों के लिए माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने पूजा कमिटी के सदस्यों को सराहा. कमिटी द्वारा विधायक को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती, बीडीओ तालेश्वर रविदास, ओमप्रकाश लायेक, काबलु माहतो, राकेश वर्मा, पप्पू वर्मा, स्नेहा महतो, शिल्पि महतो, राहुल वर्मा, चंदन वर्मा, सपन गुप्ता, संजय चौधरी, करुणेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे.

Read More