Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर: राजनगर के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में बुधवार को 60 महिला किसानों को सीड्स ड्रम का वितरण आत्मा के बीटीएम अमिताभ माझी, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक मेनुका महतो के संयुक्त हाथों से वितरण किया गया. इस मौके पर अमिताभ माझी ने कहा कि बीज की सुरक्षा के लिए 60 महिला किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर दिया गया. महिला किसानों का चयन जेएसएलपीएस की ओर से किया गया है. पंचायत चुनाव आदर्श आचार संहिता के लागू रहने के कारण 60 सीड्स ड्राम का वितरण नहीं किया गया था. इस अवसर पर आत्मा के बीटीएम अमिताभ माझी, जेएसएलपीएस के…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय परिसर से बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने परिवार स्वास्थ्य मेला प्रचार- प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दंपति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक आयोजित किया जाना है. उक्त आलोक में प्रचार रथ के माध्यम से नियमित रूट चार्ट के अनुसार प्रचार- प्रसार के माध्यम से आम जनमानस को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाएगा. साथ ही प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जानकारी दिया जाएगा. दंपति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई के दौरान जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर महिला बंध्याकरण…

Read More

खरसावां के जनजातीय कला- संस्कृति भवन में मंगलवार को आदिवासी हो समाज महासभा जिला कमिटि सरायकेला- खरसावां द्वारा ओत गुरू लाको बोदरा की 36 वीं पुण्यतिथी मनाई गई. बारी- बारी से हो समाज के लोगों ने ओत गुरू लाको बोदरा को श्रद्वाजंलि दी. इस दौरान हो भाषा साहित्य के विकास का संक्लप लिया गया. मौके पर खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा ने कहा कि ओत गुरू हो समाज के लिपि वारांग क्षिति के जनक है. उनका सारा जीवन आदिवासी समाज की सेवा के लिए समर्पित किया. जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि गुरु लाको बोदरा ने भाषा- लिपि, धर्म-…

Read More

खरसावां के झामुमो कार्यालय में हो भाषा वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत गुरू कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि मनायी गयी. नेता- कार्यकर्ताओं ने बारी- बारी से उनके चित्र पर श्रद्वा- सुमन अर्पित किया. इस दौरान सभी ने लाको बोदरा के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाला समय सरायकेला- खरसावां जिला की पहचान वारंग क्षिति लिपि से होगी. इसके लिए समाज को अपने सिद्वांतो पर चलना होगा. लाको बोदरा के बताए रास्ते पर चलकर समाज के युवाओं को भाषा का प्रचार- प्रसार करने की आवश्यता…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार एवं लाल बिल्डिंग के समीप सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु सघन अभियान चलाया गया. इस मौके पर वृन्दावन महिला समिति एवं चित्रगुप्त महिला समिति के सदस्य, कोरू फाउंडेशन के प्रतिनिधि और निगम की पूरी टीम उपस्थित रही. ०इस दौरान क्षेत्र के व्यवसाइयों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उयोग एवं भंडारण न करने का अनुरोध किया गया. विदित हो कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं भारत सरकार के निदेशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक जैसे ईयर बर्ड्स, थर्मोकोल से बने उत्पाद जैसे प्लेट, कटलरी, प्लास्टिक के चम्मच और सभी प्रकार के प्लास्टिक…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 20 स्थित अलकतरा ड्रम बस्ती में गंदगी के अंबार की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह की पहल पर मंगलवार को बृहद सफाई अभियान की शुरुआत की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बस्ती वासियों ने उनसे गंदगी से निजात दिलाने की मांग की थी. जिसके बाद उन्होंने सिटी मैनेजर और अपर नगर आयुक्त से संपर्क कर एक टीम भेज उक्त बस्ती में साफ- सफाई कराने की मांग की. जिसे तत्काल अपर नगर आयुक्त ने उपलब्ध कराते हुए…

Read More

खरसावां: भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री सह खूंटी लोकसभा के सांसद अर्जुन मुंडा के नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बालू नहीं मिलने के कारण प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य बंद होने से अवगत कराते हुए कहा कि झारखंड में विगत एक माह से बालू का टेंडर नहीं हुआ है, जिसके कारण बालू उठाव पर प्रतिबंध लग गया है. वहीं खनन विभाग ने पूरी तरह बालू उठाव पर प्रतिबंध लगा रखा है. जिसके कारण विकास कार्य के साथ- साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे…

Read More

खरसावां: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले खरसावां पहुचे टाइगर जयराम महतो ने मंगलवार को खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्वाजंलि देते हुए कहा कि झारखंड में पहले स्थानीय नीति, स्थानीय नीति के आधार पर बने फिर नियोजन नीति, तभी कोई बहाली हो. नही तो जितनी भी बहाली होगी, झारखंड के लोगों का छटनी होगा. फाइनली ऐसा होगा कि झारखंड फिर से गुलाम हो जाएगा. झारखंड में पहले स्थानीय नीति बने, चाहे जो भी आधार हो. खतियान, भाषा-संस्कुति या पट्टा हो, कुछ ना कुछ आधार होगा. उन्होने कहा कि पहले स्थानीय नीति बने और उसके आधार पर नियोजन…

Read More

खरसावां: श्री झारखंड सीमेंट लिमिटेड खरसावां द्वारा नमन परियोजना के तहत शहीद सिपाही किशन कुमार दुबे की माता जगमाया देवी को घर बनाने के लिए 392 सीमेंट की बोरियां दी गई हैं. कांस्टेबल किशन कुमार दुबे तलाशी टीम का हिस्सा थे, जो मणिपुर के जेनजांग जिले के घने जंगल में आतंकवादी के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. विगत 9 जुलाई 2015 को लगभग 3:15 बजे, कश्मीर घाटी में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के एफडीएल करम में तैनात किया गया था. पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण फायरिंग के कारण किशन कुमार दुबे के सिर पर गोली लगी थी. कॉन्स्टेबल…

Read More

कांड्रा: सरायकेला- खरसांवा जिले के कांड्रा स्थित पाउड़ी स्थान पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पिछले 50 वर्षो से निरंतर चली आ रही हैं. इसे लेकर श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर तैयारियां जोर- शोर से शुरू कर दी है. साथ ही कांड्रा के पाउड़ी स्थान जगन्नाथ मंदिर मौसीबाड़ी में भगवान के रथ को रंग- रोगन व मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. रथ की सजावट की जा रही है. भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर 1 जुलाई को भक्तों को दर्शन देंगे और नगर भ्रमण करेंगे. महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस साल एक जुलाई को निकलेगी. रथ पर भगवान…

Read More