Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को हूल दिवस के मौके पर राजनगर में वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हूल दिवस मनाया गया. क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए भोगनाडीह के वीर शहीद सिदो कान्हू चांद भैरव एवं फूलों झानो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी. अंग्रेजी हुकूमत के दमनकारी नीतियों के खिलाफ उन्होंने अपने सीमित पारंपरिक संसाधनों से जल- जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और इसमें 20,000 से अधिक आदिवासियों ने कुर्बानी…

Read More

सरायकेला: सरायकेला के सिदो- कान्हू उद्यान में हूल दिवस के मौके पर गुरुवारको उपायुक्त अरवा राजकमल ने पदाधिकारियों संग सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहीदोंका नमन किया. इनके अलावा जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया. उपायुक्त अरवा राजकमल ने सिदो- कान्हू को नमन करते हुए कहा कि आजादी एवं हक के लिए झारखंड के अनेक महापुरुषों ने अंग्रजों के साथ लड़ाई करते हुए सीने पर गोलियां खाई और शहीद हुए हैं. इनमें से सिदो- कान्हू ने भी 1855 में अपने हक व आजादी के…

Read More

खरसावां झामुमो कार्यालय में गुरूवार को हूल दिवस का आयोजन किया गया. झामुमो नेता- कार्यकर्ताओं ने बारी- बारी से वीर सिदो- कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दी. मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि सन 1855 में झारखंड के संथाल परगना में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हजारो आदिवासियों ने बिगुल फूंका था. ये लड़ाई संथाल के आदिवासियों ने हक और अस्मिता की लड़ाई छेड़ी थी. जिसमें सैकड़ों आदिवासी शहीद हुए थे. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ यह पहला स्वतंत्रता संग्राम था. संथाल विद्रोह का नेतृत्व करते हुए सिदो- कान्हू ने करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग में भाग लेने के लिए खरसावां फुटबॉल एकेडमी के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के फुटबाॅल खिलाडियों का चयन ट्रायल शिविर का आयोजन आगामी 3 जुलाई को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सुबह 9 बजे से किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी खरसावां फुटबॉल अकादमी के सचिव पिनाकी रंजन ने दी है. जारी विज्ञप्ति के अनुसार जुलाई माह में जिला फुटबॉल लीग-2022 के अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है. इस प्रतियोगिता में सरायकेला- खरसावां जिले के नामी गिरामी टीमों के बीच लीग मुकाबला होगा. अधिकांश टीमों का निबंधन…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित नव प्राथमिक विद्यालय  परिसर में दो माह पूर्व लगभग 3.65000 की लागत से निर्मित सोलर जल मीनार बुधवार को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. लाखों की लागत से निर्मित जल मीनार पल भर में ध्वस्त होकर धरातल में समा गया. इससे इसकी गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखिया की अनदेखी के कारण घटिया किस्म के लोहे का प्रयोग किया गया था. साथ ही सोलर पंप आदि सस्ते मूल्य के लगाए गये जिसके कारण स्टेशन बस्ती के लोगों को महज दो से तीन…

Read More

आदित्यपुर: ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की अपराधियों ने बुधवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी है. कन्हैया सिंह की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बॉडीगार्ड की भूमिका संदिग्ध मोबाइल जप्त बताया जा रहा है कि कन्हैया सिंह की हत्या पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने की है. अब तक हुए तफ्तीश में जो बातें सामने आ रही है उसके अनुसार बुधवार करीब 9:45 बजे कन्हैया सिंह हरिओम नगर रोड नंबर 5 स्थित अपने फ्लैट में पहुंचते हैं. ड्राइवर गाड़ी पार्क करने चला जाता है. बॉडीगार्ड मृत्युंजय सिंह नीचे…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला जारी है. बुधवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि 3 की संख्या में अपराधी हरिओम नगर रोड नंबर 5 कन्हैया सिंह के फ्लैट में पहुंचे उन्हें घर से बुलाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोली कन्हैया सिंह के सर पर लगी. जिन्हें आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर…

Read More

खरसावां: वैदिक मंत्रोचार के साथ बुधवार को खरसावां के जगन्नाथ मंदिर में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन का नेत्र उत्सव संर्पन्न हुआ. इस वर्ष नेत्र उत्सव में पांरपरिक विधि विधान के तहत प्रभु के नव यौवन रूप के दर्शन की रस्म अदायगी गई. प्रभु जगन्नाथ की जय घोष, शंख ध्वनि एवं पारंपरिक, उन ध्वनि (हुलहुली) के बीच चतुर्थ मूर्ति के आलौकिक नवजीवन रूप के दर्शन हुए. पूजा के साथ- साथ हवन किया गया. चतुर्था मूर्ति पर मिष्ठान एवं अन्य भोग चढ़ाया गया. वहीं मंदिर में 14 दिनों तक अणसर गृह में विश्राम के बाद बुधवार को भगवान जागृत…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक कर की. उपायुक्त ने बारी- बारी से स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए दोनों विभाग के पदादिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए महिलाओ एवं बच्चो को बेहतर सुविधाए प्रदान करने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए. बैठक के दौरान 1 से 14 जुलाई तक होने वाले पोषण अभियान एवं एनमिया मुक्त अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान की तैयारियों को ले कर बिंदुवार चर्चा किया गया. उपायुक्त ने महिलाओ मे…

Read More

राजनगर: प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित मुखियाओं की बैठक वुधवार प्रखंड कार्यालय के सभागार में मुखिया रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में राजनगर प्रखंड मुखिया संघ का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से बाना पंचायत के मुखिया रामसिंह हेम्ब्रम को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं सचिव बीजाडीह पंचायत के मुखिया मोटाय मेलगांडी एवं कोषाध्यक्ष कटंगा पंचायत के मुखिया रानी हांसदा को बनाया है. बैठक में नवनिर्वाचित मुखियाओं ने हमेशा संगठित रहने का संकल्प लिया. किसी मुखिया साथी के साथ किसी प्रकार कोई समस्या हो तो एक साथ खड़े होकर उसकी समस्या का निदान करेंगे. बैठक में जुमाल पंचायत के…

Read More